The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Manmohan Singh memorial space union Govt agrees to Congress request

मनमोहन सिंह का समाधि स्थल बनेगा, सरकार ने मानी कांग्रेस की मांग, देर रात जारी किया लेटर

Manmohan Singh Memorial Space: पूर्व PM Manmohan Singh की अंतिम यात्रा सुबह 9.30 बजे कांग्रेस मुख्यालय से शुरू होगी. Nigambodh Ghat में उनका अंतिम संस्कार होगा. केंद्र सरकार ने अंतिम संस्कार और स्मारक स्थल को लेकर क्या कहा है?

Advertisement
pic
28 दिसंबर 2024 (पब्लिश्ड: 09:07 AM IST)
Manmohan Singh memorial space union Govt agrees to Congress request
मनमोहन सिंह के समाधि स्थल को लेकर कांग्रेस की मांग मान ली गई. (फ़ोटो - PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक (Manmohan Singh Memorial) के लिए जगह अलॉट करने के केंद्र सरकार मान गई है. यानी सरकार ने कांग्रेस की मांग पर सहमति जताई है. कांग्रेस का कहना है कि मनमोहन का अंतिम संस्कार ऐसी जगह पर किया जाए, जहां उनके सम्मान में एक स्मारक बनाया जा सके. आर्थिक उदारीकरण के सूत्रधार रहे मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार 28 दिसंबर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दिल्ली में होगा. उनकी अंतिम यात्रा सुबह 9.30 बजे कांग्रेस मुख्यालय से शुरू होगी.

मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह अलॉट करने की घोषणा 27 दिसंबर की देर रात कांग्रेस के आरोपों के बाद की गई. आरोप, जिसमें कांग्रेस ने कहा था कि मनमोहन सिंह के स्मारक स्थल को लेकर उसकी मांग को सरकार स्वीकार नहीं कर रही है. 

बाद में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इसे भारत के पहले सिख प्रधानमंत्री का जानबूझकर अपमान बताया. इस पर गृह मंत्रालय ने देर रात बयान जारी किया. इस बयान में कहा गया,

आज, 27 दिसंबर सुबह सरकार को कांग्रेस के पार्टी अध्यक्ष की तरफ़ से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने की मांग मिली. इसके बाद कैबिनेट की बैठक हुई. बैठक के तुरंत बाद गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार को ख़बर दी कि सरकार स्मारक के लिए जगह आवंटित करेगी. 

बयान में आगे बताया गया कि दाह संस्कार और अन्य औपचारिकताएं अभी ही हो सकती हैं. वहीं, स्मारक के लिए जगह को लेकर एक ट्रस्ट का गठन किया जाएगा. बताते चलें, समाधि स्थल का निर्माण हो, इसके लिए केंद्र सरकार की मंजूरी की ज़रूरत होती है. इससे पहले, साल 2013 में राजघाट परिसर में समाधि स्थल बनाने की नीति में बदलाव किया गया था. उस वक़्त मनमोहन सिंह की ही सरकार थी.

ये भी पढ़ें - BMW नहीं, मेरी गाड़ी मारुति 800 : डॉ मनमोहन सिंह

निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार

बता दें, 28 दिसंबर की सुबह 9.30 बजे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा कांग्रेस मुख्यालय से शुरू होगी. इससे पहले, आम लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देने का मौका मिलेगा. बताया गया कि अंतिम संस्कार ‘निगमबोध घाट’ श्मशान घाट पर सुबह 11.45 बजे होगा.

वीडियो: मनमोहन सिंह के वो काम जो सभी को मौन बना देंगे

Advertisement

Advertisement

()