The Lallantop

रिकी पोंटिंग का बड़ा दावा! श्रेयस अय्यर ही सूर्या के बाद होंगे टीम इंडिया के T20 कप्तान

Shreyas Iyer IPL 2026: श्रेयस भले ही अभी भारत की टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उन्हें खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट का कप्तान बनने के लिए चर्चा चल रही है. आईपीएल के शुरुआती दौर में पंजाब किंग्स ने लगातार मैच जीते यह चर्चा और मजबूत हो गई.

Advertisement
post-main-image
श्रेयस अय्यर ने IPL में बतौर कप्तान शानदार प्रदर्शन किया है. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने श्रेयस अय्यर को भारत की टी20 टीम के अगले कप्तान के रूप में मुख्य दावेदार बताया है।
  • सूर्यकुमार यादव के वर्तमान कप्तान होने के बावजूद उनके बल्ले से प्रदर्शन कमजोर होने के कारण नया कप्तान लाने की चर्चा चल रही है।
  • यदि श्रेयस आईपीएल के आगामी मैचों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें टीम इंडिया में चयन के साथ-साथ कप्तानी मिलने के भी बेहतर अवसर मिलेंगे।

पंजाब किंग्स (Punjab Kings) इस सीजन में काफी संघर्ष कर रही है. इसके बावजूद हेड कोच रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) को लगता है कि कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) टीम इंडिया की कमान संभालने को तैयार हैं. मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के बाद श्रेयस अय्यर टी20 फॉर्मेट में भारत के कप्तान बनने के मुख्य दावेदार हैं. सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप तो जिताया, लेकिन बतौर बल्लेबाज वह काफी संघर्ष करते हुए दिखे हैं. इस समय वह IPL में भी संघर्ष कर रहे हैं. ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि बोर्ड नया कप्तान ला सकता है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
रिकी पोंटिंग ने श्रेयस अय्यर को बताया दावेदार

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज पोंटिंग ने न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में कहा,

सूर्यकुमार के बाद कप्तानी के लिए कई दावेदार हैं. लेकिन मेरा मानना है कि श्रेयस अय्यर मुख्य दावेदारों में से एक हैं. हमने टूर्नामेंट की शुरुआत में ही देख लिया था कि वह टी20 के कितने अच्छे खिलाड़ी हैं. वह पहले से कहीं अधिक मैच्योर हो गए हैं और इस समय अपने खेल के चरम पर हैं.

Advertisement

श्रेयस भले ही अभी भारत की टी20 टीम का हिस्सा नहीं है. लेकिन, उन्हें खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट का कप्तान बनने के लिए चर्चा चल रही है. आईपीएल के शुरुआती दौर में पंजाब किंग्स ने लगातार मैच जीते यह चर्चा और मजबूत हो गई. लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ करो या मरो के अंतिम लीग मैच से पहले पोंटिंग ने कहा कि श्रेयस और टीम वापसी करने में सफल रहेंगे. उन्होंने कहा,

व्यक्तिगत रूप से और टीम के रूप में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि वह हमारे आखिरी लीग मैच में शानदार वापसी करेंगे. अगर वह अच्छा प्रदर्शन करते हैं और बड़ा स्कोर बनाते हैं, तो हमारे पास मैच जीतने का अच्छा मौका होगा.

अय्यर को टीम इंडिया में चाहते हैं पोंटिंग

श्रेयस की भारतीय टी20 टीम का हिस्सा न होना है. उन्होंने कहा,

Advertisement

जब भी टीम इंडिया का सेलेक्शन होता है और उसमें श्रेयस का नाम नहीं होता तो मुझे बहुत हैरानी होती है. IPL में उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए मुझे पूरा विश्वास है कि सेलेक्टर्स न सिर्फ टीम में उनको शामिल करने बल्कि कप्तानी के लिए भी उनके नाम पर जरूर चर्चा करेंगे.

एक कप्तान के रूप में श्रेयस का इस प्रारूप में रिकॉर्ड शानदार रहा है. उनकी अगुवाई में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल का खिताब जीता था. इसके बाद वह पंजाब किंग्स से जुड़ गए और उनकी कप्तानी में यह टीम पिछले सत्र में 11 साल में पहली बार फाइनल में पहुंची थी. वह इस बार अब भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है.

वीडियो: CSK फैंस की उम्मीद टूटी, आखिर कहां चूकी महेंद्र सिंह धोनी की टीम?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement