The Lallantop

मिसाइल की तरह ज़मीन से आकर टकराया प्राइवेट जेट, कोई यात्री नहीं बचा

Florida Learjet 60 crash: अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में 1 नवंबर को एक बिज़नेस जेट (Learjet-60) मिसाइल की तरह क्रैश हो गया. इसमें सवार सभी यात्रियों यानी 9 लोगों की मौत हो गई है. अमेरिकी परिवहन मंत्री ने इस घटना पर दुख जताया है.

Advertisement
post-main-image
अमेरिका के फ्लोरिडा में एक बिज़नेस एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. (courtesy: स्क्रीनग्रैब/X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फ्लोरिडा के पाम बीच काउंटी में 1 नवंबर को एक Learjet-60 बिजनेस जेट क्रैश हो गया, जिसमें सवार 9 लोगों की मौत हो गई, विमान टेक्सास के ऑस्टिन से बहामास जा रहा था।
  • पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स को टर्बुलेन्स की जानकारी दी और क्रैश होने से पहले बताया कि वे नियंत्रण खो बैठेंगे, फ्लाइट डेटा के अनुसार विमान की रफ्तार तेजी से नियंत्रण से बाहर हो गई।
  • अमेरिकी परिवहन विभाग ने दुर्घटना की जांच के लिए FAA और NTSB की मदद ली है, तथा हादसे के बाद मृतकों के परिवारों के लिए सहानुभूति व्यक्त की गई और जांच जारी है।

अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में 1 नवंबर को एक बिज़नेस जेट मिसाइल की तरह क्रैश हो गया. इसमें सवार सभी यात्रियों यानी 9 लोगों की मौत हो गई है. एयरक्राफ्ट पाम बीच काउंटी के क्रेस्टहेवन के पास क्रैश हुआ है. ये जगह अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट 'मार-ए-लागो' से लगभग 14 किलोमीटर दूर है. विमान पास के घरों से टकराने से बाल-बाल बच गया. मगर क्रैश के बाद एक बिजी रोड पर बड़ा गड्ढा बन गया है. 

Advertisement

बिज़नेस एयरक्राफ्ट का नाम Learjet-60 है. सोशल मीडिया पर आसपास के लोगों ने अपनी गाड़ी से बनाया हुआ वीडियो पोस्ट किया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि प्लेन की नाक किसी मिसाइल की तरह ज़मीन में धंस गई और तुरंत आग का बड़ा गोला उठने लगा. प्लेन घरों और आसपास की गाड़ियों से कुछ फीट की दूरी पर ही क्रैश हुआ है.  

Advertisement
अमेरिकी सरकार ने जताया दुख

अमेरिकी परिवहन मंत्री शॉन डफी ने 'X' पर एक पोस्ट में लोगों की मौत की तस्दीक की और बताया कि ये हादसा दोपहर करीब 12:50 बजे (ET) हुआ है. उन्होंने इस घटना को एक "भयानक त्रासदी" बताया और कहा कि विमान टेक्सास के ऑस्टिन से रवाना हुआ था और बहामास जा रहा था. 

उन्होंने आगे बताया कि फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) क्रैश की जांच में नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) की मदद के लिए एक टीम भेज रहा है. उन्होंने लोगों से मृतकों के परिवारों और उनके करीबियों के लिए प्रार्थना करने की अपील भी की. 

Advertisement

ऑस्टिन-बर्गस्ट्रॉम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता जिम रेनॉल्ड्स ने बताया कि एयरक्राफ्ट निजी तौर पर चलाया जा रहा था. इसका टेल नंबर N722BD है. लेकिन फिलहाल विमान में सवार लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है.  

ये भी पढ़ें: जोशीमठ हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी यात्रियों की मौत, हादसे की पूरी कहानी सामने आई

पायलट के आखिरी शब्द

द पाम बीच पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'लियरजेट 60' ग्रीनएकड़ के पास क्रैश हुआ. विमान की पायलट महिला बताई जा रही है. रिपोर्ट में बताया गया है कि पायलट क्रैश होने से पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स से बात कर रही थीं. पायलट के आखिरी शब्द थे ‘हम क्रैश होने वाले हैं!... हमारे पास बिल्कुल समय नहीं बचा है!’ लियरजेट के फ्लाइट क्रू ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स को बताया कि उन्हें टर्बुलेन्स का सामना करना पड़ा था.

रिपोर्ट के मुताबिक, लियरजेट 10,000 फीट प्रति मिनट की दर से नीचे उतरने लगा. फिर ये दर 20,000 फीट प्रति मिनट हो गई. 'न्यूयॉर्क पोस्ट' के अनुसार, फ्लाइट डेटा से पता चलता है कि अंत में एयरक्राफ्ट 32,000 फीट प्रति मिनट, यानी 360 मील प्रति घंटे की रफ्तार से नीचे उतरने लगा. शॉन डफी का  कहना है कि इस घटना पर ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की नज़र बनी रहेगी. 

वीडियो: सऊदी अरब और फ्रांस में प्लेन क्रैश, 25 लोगों की मौत

Advertisement