The Lallantop

क्लास में टेबल पर पैर चढ़ाए सो रहे थे मास्टर जी, छात्रों ने बताया कब से नहीं उठे

Maharashtra: वायरल वीडियो में टीचर क्लास के अंदर टेबल पर पैर रखकर गहरी नींद में सोते हुए नजर आ रहे हैं. जबकि कई छात्र सामने बैठकर चुपचाप पढ़ाई कर रहे हैं. एक छात्रा ने बताया कि टीचर पिछले आधे घंटे से सो रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है (फोटो: आजतक)

महाराष्ट्र के एक स्कूल का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शिक्षक क्लासरूम के अंदर टेबल पर पैर रखकर सोता हुआ नजर आ रहा है (Maharashtra Teacher Sleeping). वहीं मेज के सामने स्टूडेंट चुपचाप बैठे हुए हैं. वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच की जा रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, पूरा मामला महाराष्ट्र के जालना जिले की जाफराबाद तहसील का है. वीडियो में दिखने वाले शख्स की पहचान वीके मुंडे के तौर पर हुई है. वो जिला परिषद मराठी-माध्यम स्कूल में शिक्षक हैं. वायरल वीडियो में वीके मुंडे क्लास के अंदर टेबल पर पैर रखकर गहरी नींद में सोते हुए नजर आ रहे हैं. जबकि कई छात्र सामने बैठकर चुपचाप पढ़ाई कर रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो सामने आने के बाद एक छात्रा ने पुष्टि की कि टीचर पिछले आधे घंटे से सो रहे थे.

Advertisement

ये वीडियो ऐसे वक्त में वायरल हुआ है जब स्कूलों में नए एडमिशन हो रहे हैं. साथ ही नया सेशन भी हाल ही शुरू हुआ है. ऐसे में शिक्षक महोदय का अलसाना लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने टीचर की जमकर आलोचना की है. क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि, खबर लिखे जाने तक प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. 

ये भी पढ़ें: गद्दा बिछाकर क्लास में सो रही थी टीचर, बच्चे कर रहे थे पंखा, DM ने कहा अब आराम ही करिए!

ऐसा ही एक वीडियो कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसमें मास्टर साहब छात्रों को शराब परोसते नजर आए थे. मामला मध्यप्रदेश के कटनी का था. प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक नवीन प्रताप सिंह बघेल पर आरोप लगे कि वे शराब पीकर स्कूल आते हैं. लेकिन मामला तब और अधिक गंभीर हो गया जब आरोपी शिक्षक बच्चों को भी शराब पिलाते नज़र आए. 

Advertisement

ऐसे ही एक दिन जब वह शराब के नशे में धुत होकर बच्चों को शराब पिला रहा था, तब किसी ने उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसके बाद जिला कलेक्टर डॉ. दिलीप यादव ने तत्काल प्रभाव से शिक्षक नवीन प्रताप सिंह बघेल को निलंबित कर दिया था.

वीडियो: जातिसूचक गालियां, मुर्गा बनाया, पैर टूटा...टीचर पर लगे आरोप परेशान कर देंगे!

Advertisement