The Lallantop

PNB में बड़ा घोटाला, अकाउंट से गायब हो गए करोड़ों रुपये, मैनेजर समेत 5 सस्पेंड

ग्रेटर नोएडा में पंजाब नेशनल बैंक की ऐच्छर शाखा में करोड़ों के हेरफेर का मामला सामने आया है. एक परिवार का दावा है कि 94 लाख रुपये वाले खाते में सिर्फ 16 हजार रुपये बचे. पुलिस को अब तक 16 शिकायतें मिली हैं.

Advertisement
post-main-image
पंजाब नेशनल बैेक की ब्रांच से करोड़ों की हेराफेरी का मामला सामने आया है (COURTSEY- ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई-1 स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में अकाउंट होल्डर्स की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) समय से पहले तोड़कर करोड़ों रुपये कथित तौर पर गायब हो गए, जिसके पांच कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया।
  • मुकदमे की शुरुआत खाताधारकों से शिकायत मिलने के बाद हुई, जहां आरोप था कि बैंक कर्मचारियों ने फिक्स्ड डिपॉजिट रकम को अन्य खातों में ट्रांसफर कर दिया, जिससे करोड़ों रुपये गायब हुए।
  • पुलिस और बैंक की एंटी करप्शन टीम मामले की जांच कर रही है, जबकि बैंक ने प्रभावित खाताधारकों को दस से पंद्रह दिन में राशि लौटाने का आश्वासन दिया है और नए स्टाफ की तैनाती की गई है।
author-image
अरुण त्यागी

मशहूर ड्रग तस्कर पाब्लो एस्कोबार पर बनी वेब सीरीज Narcos का एक सीन है. पाब्लो जब ड्रग्स बेचकर बहुत पैसे कमा चुका था, तब उसकी मां ने कहा कि बेटा ये पैसे बैंक में क्यों नहीं जमा कर देते. पाब्लो ने जवाब दिया - All Banks are Bandits. माने सारे बैंक डकैत होते हैं. खैर, पाब्लो तो एक ड्रग तस्कर था. लेकिन क्या हो अगर वाकई में बैंक में जमा पैसे ‘उड़’ जाएं. कुछ ऐसा ही हुआ है ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई-1 स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में. 

Advertisement

अकाउंट होल्डर्स की करोड़ों रुपये की रकम कथित तौर पर गायब होने का मामला सामने आया है. आरोप है कि बैंक कर्मचारियों ने कई अकाउंट होल्डर्स की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) समय से पहले तोड़कर रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दी.

कुछ अकाउंट होल्डर्स ने अपने खातों से लाखों रुपये गायब होने की शिकायत की है. मामला सामने आने के बाद बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय ने ब्रांच मैनेजर समेत पांच कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है. पुलिस को अब तक एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने शिकायत दी है. मामले की जांच पुलिस के साथ बैंक की एंटी करप्शन टीम भी कर रही है.

Advertisement
अकाउंट से लाखों रुपये हो गए गायब

ये पूरा मामला यूपी के ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई-1 स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा का है. इस मामले पर बिरोंडी गांव के रहने वाले गौतम ने इंडिया टुडे से जुड़े पत्रकार अरुण त्यागी से बात की. उन्होंने कहा कि परिवार को 50 हजार रुपये की जरूरत थी. चेकबुक नहीं होने के कारण वह बैंक से पैसे निकालने पहुंचे थे. इसके लिए उन्होंने फॉर्म भरकर बैंक कर्मचारियों को दिया. लेकिन उन्हें बताया गया कि खाते में पर्याप्त पैसे ही नहीं है.

गौतम के मुताबिक, उनके पिता के खाते में करीब 94 लाख रुपये थे. लेकिन बैंक में जानकारी लेने पर खाते में सिर्फ 16 हजार रुपये बचे होने की बात सामने आई. इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की. गौतम का कहना है कि बैंक अधिकारियों की ओर से फिलहाल उन्हें आश्वासन दिया गया है.

एक दूसरे अकाउंट होल्डर ने बताया कि उनकी मां के खाते में जेवर एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण के मुआवजे की रकम जमा थी. खाते में करीब 1 करोड़ 29 लाख रुपये आए थे. परिवार ने जरूरत के मुताबिक इसमें से लगभग 10 से 12 लाख रुपये निकाले थे. उनके मुताबिक, इसके बाद खाते में करीब 1 करोड़ 18 लाख रुपये होने चाहिए थे, लेकिन अब खाते में एक रुपया भी नहीं बचा है. उन्होंने बताया कि परिवार को पैसों की जरूरत थी. इसी दौरान परिचितों से उन्हें बैंक में कथित गड़बड़ी की जानकारी मिली. खाताधारक का कहना है कि बैंक की ओर से उन्हें 10 से 15 दिन के भीतर रकम वापस आने का आश्वासन दिया गया है. हालांकि, परिवार अब पुलिस में शिकायत करने की तैयारी कर रहा है.

Advertisement
पांच कर्मचारी सस्पेंड

मामला सामने आने के बाद पंजाब नेशनल बैंक के बैंक के सीनियर अधिकारी बैंक पहुंचे. उन्होंने लोगो को आश्वासन दिया कि उनके पैसे कहीं नहीं जाएंगे. साथ ही बैंक की ओर से ब्रांच में काम करने वाले लोगों पर कार्रवाई की गई है. फिलहाल पांच कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है और नए स्टाफ की तैनाती की गई है. मामले में लापरवाही और कथित गड़बड़ी करने वालों की भूमिका की जांच की जा रही है.

हालांकि, बैंक की ओर से अब तक पूरे मामले को लेकर कोई डिटेल जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है. ऐसे में अकाउंट होल्डर्स की कितनी रकम गायब हुई, और कथित तौर पर रकम किन खातों में ट्रांसफर की गई, इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं है. वहीं नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के प्रवक्ता ने बताया कि थाना बीटा-2 क्षेत्र के अंतर्गत स्थित बैंक में खाताधारकों की शिकायतों के समाधान के लिए बैंक प्रबंधन की ओर से आश्वासन दिया गया है. इस मामले में ब्रांच मैनेजर सहित कई कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है. पुलिस ने मामले की जांच और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए एसीपी ग्रेटर नोएडा को निर्देशित किया है.

(यह भी पढ़ें: अरबों का बैंक घोटाला करते-करते हुआ प्यार, गर्लफ्रेंड को हर महीने देता था 10 लाख रुपये)

पुलिस के अनुसार, अब तक 16 लोगों ने शिकायत दी है. फिलहाल शिकायतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. जांच में यह स्पष्ट होगा कि खाताधारकों के खातों से रकम कैसे निकाली गई या ट्रांसफर हुई और इस मामले में किन लोगों की भूमिका रही.

वीडियो: तारीख: हर्षद मेहता नहीं, ये आदमी था इंडिया का सबसे बड़ा 'बिग बुल'

Advertisement