The Lallantop

मेट्रो स्टेशन बंद, 5 हजार जवान तैनात, CJP के मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस का एक्शन प्लान

Chalo Sansad march: नई दिल्ली इलाके में भारी सुरक्षा बल की तैनाती की गई है. पार्लियामेंट स्ट्रीट, सेंट्रल विस्टा, कनॉट प्लेस और शंकर चौक जैसे स्थानों पर तीन परतों में सुरक्षा का इंतज़ाम किया गया है. जंतर-मंतर के आसपास के मेट्रो स्टेशन भी बंद हैं.

Advertisement
post-main-image
'चलो संसद' मार्च से पहले नई दिल्ली छावनी में तब्दील हो गई है. (फाइल फोटो)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का 'चलो संसद' मार्च 20 जुलाई को होना है, जिसमें हज़ारों लोग संसद की ओर प्रस्थान करेंगे।
  • पुलिस ने मार्च की अनुमति नहीं दी है और सुरक्षा के लिए 5000 से अधिक पुलिस-सैनिक तैनात कर पूरे इलाके को 15 ज़ोन में बाँटा है, साथ ही धारा 163 लागू की गई है।
  • इस मार्च को रोकने के लिए दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं और सुरक्षा के तीन परतें लगाई गई हैं, जिसमें रैपिड रिस्पांस टीमें भी लगातार तैनात हैं।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों ने अपनी कमर कस ली है. 20 जुलाई की सुबह हो चुकी है और अब संसद की ओर प्रस्थान करना है. कॉकरोच जनता पार्टी के ‘चलो संसद’ मार्च में शामिल होने हज़ारों लोगों का हुजूम तैयार है. लेकिन, इस मार्च को रोकने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है. नई दिल्ली छावनी में तब्दील हो गई है. पूरे इलाके को 15 ज़ोन में बांटा गया है. सुबह 4 बजे से ही 5000 से ज्यादा पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात किए गए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, इंटेलिजेंस एजेंसियां और दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच हर घंटे की रिपोर्ट सीनियर अधिकारियों के साथ साझा कर रही हैं. बताया गया कि दिल्ली पुलिस के स्टाफ के अलावा सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) की 25 से ज्यादा बटालियन सुरक्षा में लगाई गई हैं, जिनमें महिला स्टाफ भी शामिल है.

पुलिस ने 19 जुलाई को एक एडवाइजरी जारी कर बताया था कि इस मार्च के लिए न तो अनुमति मांगी गई और न ही दी गई है. इसके साथ ही पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 लागू कर दी है. इसके तहत, विरोध मार्च, जुलूस, प्रदर्शन और पांच या उससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी ने 'चलो संसद' मार्च की परमिशन नहीं मांगी थी? दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

कौन से रास्ते बंद रहेंगे?  

पुलिस के मुताबिक, नई दिल्ली के विजय चौक, प्रधानमंत्री आवास, गृहमंत्री आवास, सेवा तीर्थ, सेल्फी पॉइंट, ट्रांसपोर्ट भवन-संसद मार्ग, राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट और इसके आसपास के VVIP इलाकों में किसी भी तरह के प्रदर्शन या भीड़ को रोकने के लिए ख़ास इंतजाम किए गए हैं. इसके अलावा दिल्ली मेट्रो ने भी ट्वीट कर बताया कि जंतर-मंतर के आसपास के पांच मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं. इनमें राजीव चौक, सेवा तीर्थ, जनपथ, केंद्रीय सचिवालय और पटेल चौक मेट्रो स्टेशन शामिल हैं. 

Advertisement

सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए जंतर-मंतर, पार्लियामेंट स्ट्रीट, सेंट्रल विस्टा, कनॉट प्लेस और शंकर चौक जैसे स्थानों पर तीन परतों में सुरक्षा का इंतज़ाम किया गया है. इसमें दिल्ली पुलिस के जवानों की दो परतें और पैरामिलिट्री फोर्स की एक परत शामिल है. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रैपिड रिस्पॉन्स टीमें चौबीसों घंटे स्टैंडबाय पर हैं. 20 जुलाई को मानसून सत्र का पहला दिन है, इसलिए ये मार्च आज हो रहा है. 

वीडियो: सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस कैसे ले गई?

Advertisement