The Lallantop

PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सपा जीती, शिक्षक MLC सीट पर लाल बिहारी यादव ने BJP को हराया

लाल बिहारी यादव ने दूसरी बार वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में जीत दर्ज की. पहली वरीयता के मतों में उन्हें 10,958 और भाजपा के डॉ. प्रमोद मिश्रा को 6,060 वोट मिले. दूसरी वरीयता के मतों की गिनती के बाद जीत का अंतर 5,015 वोट रहा.

Advertisement
post-main-image
वाराणसी में सपा के लाल बिहारी यादव ने दूसरी बार जीत दर्ज की. (COURTSEY- ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनावों में वाराणसी खंड शिक्षक सीट पर समाजवादी पार्टी के लाल बिहारी यादव ने भाजपा के डॉ. प्रमोद मिश्रा को हराया और दूसरी बार चुनाव जीता।
  • यह चुनाव पिछली बार की तरह सपा और भाजपा के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा में हुआ, जहां वाराणसी समेत आठ जिलों के कुल 3,23,447 स्नातक और शिक्षक मतदाता शामिल थे।
  • लाल बिहारी यादव के जीतने से सपा ने शिक्षक सीट पर अपनी पकड़ बनाए रखी है, जबकि स्नातक सीट की गिनती 28 अक्टूबर को पूरी होगी और परिणाम आने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आएगी।
author-image
रोशन जायसवाल

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनावों के रिजल्ट 27 अक्टूबर से घोषित होने लगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) को करारी हार का सामना करना पड़ा. विधान परिषद की वाराणसी खंड शिक्षक सीट पर समाजवादी पार्टी (SP) के प्रत्याशी लाल बिहारी यादव ने दूसरी बार जीत दर्ज की. उन्होंने BJP के डॉ. प्रमोद मिश्रा को हराया.

Advertisement

लाल बिहारी यादव को प्रथम वरीयता के 10,958 वोट मिले, जबकि BJP उम्मीदवार डॉ. प्रमोद मिश्रा को 6,060 वोट हासिल हुए. लाल बिहारी यादव ने करीब 514 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की.

दूसरी ओर, वाराणसी स्नातक एमएलसी की सीट पर भी कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. इस सीट के लिए वोटों की गिनती जारी है. सपा के आशुतोष सिन्हा और भाजपा के केदारनाथ सिंह के बीच सीधा मुकाबला है. प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती शुरू भी हो गई है. लेकिन फाइनल परिणाम 28 अक्टूबर को दोपहर बाद आने की संभावना है. सपा ने स्नातक सीट भी जीतने का दावा किया है.

Advertisement
सपा और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला

शिक्षक एमएलसी के लिए लगभग 12 राउंड तो स्नातक एमएलसी के लिए लगभग 24 राउंड में काउंटिंग होनी होती है. आजतक से जुड़े पत्रकार रोशन जायसवाल की रिपोर्ट के मुताबिक, वाराणसी खंड के एमएलसी चुनाव में वाराणसी समेत आठ जिलों के कुल 3,23,447 स्नातक और शिक्षक वोटर्स है.

इसमें स्नातक एमएलसी के लिए 2,88,548 तो शिक्षक के लिए 34,899 एलिजिबल वोटर्स है. स्नातक के लिए 41.11% वोटिंग हुई है. जबकि, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 69.87 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई.

(यह भी पढ़ें: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के MLC चुनाव के सभी बड़े रुझान एक क्लिक में जान लीजिए)

Advertisement
पिछले चुनाव में भी सपा ने परचम लहराया

पिछले चुनाव, यानी 2020 को देखें तो सपा के आशुतोष सिन्हा को 26,335 वोट मिले थे. जबकि भाजपा के केदारनाथ सिंह को 22,685 वोट मिले थे. दोनों के बीच 3,650 वोटों का अंतर रहा था. वहीं शिक्षक एमएलसी पर लाल बिहारी यादव ने 936 वोट्स से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर प्रमोद कुमार मिश्रा को हराया था.

इस बार भी स्नातक सीट के लिए मुख्य लड़ाई समाजवादी पार्टी की तरफ से फिर मैदान में उतरे आशुतोष सिन्हा और भाजपा के केदारनाथ सिंह के बीच है. वहीं, शिक्षक के लिए समाजवादी पार्टी ने पिछली बार की तरह फिर से लाल बिहारी यादव पर भरोसा जताया है. लाल बिहारी ने निराश नहीं किया और दूसरी बार जीत दर्ज की. वाराणसी खंड में वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली और भदोही जिले शामिल हैं.

वीडियो: यूपी बुलेटिन: UP के मुख्य चुनाव अधिकारी ने माफी मांगी, MLC रिजल्ट के बाद खत्म होगा बवाल?

Advertisement