हरियाणा के करनाल में बाप-बेटे की नहर के गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई. पिता ने अपने बेटे को बचाने के लिए नहर में छलांग लगाई थी. बताया जा रहा है कि दोनों नहर के पास अपने खेत में स्प्रे करने गए थे. सूचना मिलने पर पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची. दो दिन की कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बरामद किया गया. पुलिस ने उन्हें कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया और बाद में परिवार को सौंप दिया.
हरियाणा में नहर में डूब रहे बेटे को बचाने के लिए पिता ने छलांग लगा दी, दोनों के शव मिले हैं
मानुष को नहर में डूबता देख कथित तौर पर उसके दोस्त ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वो नाकाम रहा. इसके बाद उसने सतनाम को हादसे के बारे में सूचना दी. बेटे को नहर में डूबता देख सतनाम ने भी छलांग लगा दी, लेकिन दोनों ही पानी के तेज बहाव और गहराई में समा गए.

घटना बुधवार, 9 सितंबर की है. मृतकों की पहचान वीर बड़ालवा सतनाम और उनके बेटे मानुष के तौर पर हुई है. इंडिया टुडे से जुड़े कमलजीत संधू की रिपोर्ट के मुताबिक, सतनाम बेटे मानुष के साथ अपने खेत में काम करने गए थे. दोनों को खेत में लगी फसल में कीटनाशक को स्प्रे करना था.
इसी दौरान मानुष के स्प्रे मशीन में पानी खत्म हो गया. खेत के पास ट्यूबवेल की भी सुविधा नहीं थी. लिहाजा उसे पास बहने वाली बस्तली नहर में पानी लेने जाना पड़ा. इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वो नहर में डूबने लगा.
मानुष को नहर में डूबता देख कथित तौर पर उसके दोस्त ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वो नाकाम रहा. इसके बाद उसने सतनाम को हादसे के बारे में सूचना दी. बेटे को नहर में डूबता देख सतनाम ने भी छलांग लगा दी, लेकिन दोनों ही पानी के तेज बहाव और गहराई में समा गए.
यह भी पढ़ें: कार लोन को लेकर बहस हुई, बेटी ने पिता पर पिस्टल तान दी, गाजियाबाद का वीडियो वायरल
रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार, 11 सितंबर को सतनाम और मानुष के शवों को गोताखोरों ने बरामद किया. जांच टीम के सदस्य विनीत ने बताया कि एक साल पहले ही मानुष की शादी हुई थी.
वीडियो: त्यागराज स्टेडियम Dog Walk Case में IAS रिंकू दुग्गा की बहाली पर SC की रोक













