भाजपा सांसद कंगना रनौत और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रवक्ता सौरव दास के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग छिड़ गई है. शुरुआत हुई Gen Z के प्रोटेस्ट पर कंगना रनौत के बयानों से. सौरव दास ने कंगना के बयानों पर सवाल उठाए, तो कंगना ने पलटवार करते हुए कई बातें सुनाईं. उनकी उम्र से लेकर उनके काम तक पर सवाल खड़े कर दिए. ‘Useless’ और ‘unemployed’ भी कहा.
CJP के सौरभ दास पर भड़कीं कंगना रनौत, कहा- 'तुम्हारी उम्र में 2 नेशनल अवॉर्ड जीते और तुम बेकार'
Kangana Ranaut on Saurav Das: भाजपा सांसद कंगना रनौत और CJP के प्रवक्ता सौरव दास के बीच ऑनलाइन बहस छिड़ गई है. कंगना ने उनपर सवाल उठाते हुए उन्हें बेकार और बेरोजगार बताया है. इससे पहले सौरव दास ने कंगना के लिए कहा था कि उन्हें तो उनकी पार्टी ही सिरियसली नहीं लेती. पूरा मामला जान लीजिए.

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से CJP के नेतृत्व में हुए स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर कंगना रनौत लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं. उन्होंने प्रदर्शन में शामिल कुछ युवाओं को लेकर काफी तीखी भाषा का इस्तेमाल किया. खासकर लड़कियों को लेकर. उन्हें ‘Generation Gutter’ तक कहा.
सौरव दास ने क्या कहा?न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत में सौरव दास ने कहा कि कंगना रनौत को उनकी अपनी पार्टी ही सीरियसली नहीं लेती है. तो CJP को उन्हें सीरियसली लेने की क्या जरूरत है. सौरव का कहना था कि उन्हें नहीं लगता कि Gen Z, Gen Alpha या दूसरे युवा जनरेशन के लोग कंगना की बातों को सीरियसली लेते हैं.
सौरव ने कंगना के एक पुराने बयान का भी जिक्र किया. उनके मुताबिक, कंगना ने कहा था कि उन्हें लगा था कि सांसद बनने के बाद थोड़ा-बहुत काम करना होगा, लेकिन यहां तो काफी काम करना पड़ता है. सौरव ने कंगना की भाषा पर भी आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि एक नेता को अपने शब्दों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और अपने पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए.
ये भी पढ़ें: जब बड़ी हो रही थी तो ये डर था कि अगर फ़ेल हुई तो मुझे रंडी, डायन या पागल करार दिया जायेगा : कंगना
कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सौरव का वीडियो शेयर किया और एक लंबा चौड़ा मैसेज लिखा. उनकी उम्र और ‘स्टूडेंट’ होने के दावे पर सवाल उठाए. कंगना ने लिखा कि उन्होंने सौरव के बारे में गूगल किया और उनकी उम्र 28 साल है. ऐसे में वह खुद को स्टूडेंट कैसे बताते हैं, ये उनकी समझ से बाहर है.

इसके बाद कंगना ने अपने काम गिनवाए. उन्होंने कहा कि वो भले ही पिछले दो साल से पॉलिटिक्स में हैं, लेकिन पब्लिक लाइफ में करीब 20 साल से हैं. कंगना ने दावा किया कि सौरव की उम्र तक वो दो नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी थीं. उन्होंने ये भी माना कि शुरुआत में वो काम देखकर थोड़ी परेशान हुई थीं. लेकिन बाद में उन्होंने पॉलिटिक्स के साथ-साथ फिल्म मेकिंग, परफॉर्मिंग आर्टिस्ट, प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर का काम भी संभाला था.
कंगना ने आगे लिखा, ‘लेकिन जो व्यक्ति पूरी तरह बेकार और बेरोजगार हो, वह कभी नहीं समझ सकता कि किसी भी उम्र में हर समय इतनी ज्यादा डिमांड में रहने का क्या मतलब होता है. डियर सौरव, तुम्हारी प्रॉब्लम पर्सनल हैं. तुम स्टूडेंट नहीं हो, तुम सिर्फ बेकार हो. चलो स्किल्स सीखने से शुरू करते हैं, शुरुआत करने के लिए यह एक अच्छी जगह है.’
वीडियो: पार्टी में डांस वाले वायरल वीडियो पर CJP की सफाई, सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या कहा?












