The Lallantop

JSSC-CGL परीक्षा रद्द, 2014 से हुई भर्तियों की जांच होगी, हेमंत सोरेन का ऐलान

झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों की बड़ी मांग सरकार ने मान ली है. हेमंत सोरेन सरकार ने JSSC-CGL और TDPL के जरिए हुई सभी भर्तियां रद्द करने का ऐलान किया है.

Advertisement
post-main-image
हेमंत सोरेन सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा रद्द की. (फोटो- India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • झारखंड सरकार ने 17 अगस्त को JSSC-CGL परीक्षा और TDPL की सभी भर्तियों को रद्द करने का फैसला किया है और 2014 से हुई परीक्षाओं की CID जांच कराने की घोषणा की है।
  • छात्रों के विरोध प्रदर्शन और पेपर लीक के आरोपों के बाद झारखंड सरकार ने परीक्षा गड़बड़ी की जांच के लिए रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाने और CID जांच कराने का निर्णय लिया।
  • परीक्षा रद्द करने के फैसले के बाद पहले से नियुक्त उम्मीदवारों ने विरोध प्रदर्शन किया है और सरकार ने जांच के बाद प्रणाली में सुधार के लिए कदम उठाने की प्रतिबद्धता जताई है।

झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों की बड़ी जीत हुई है. हेमंत सोरेन सरकार ने उनकी एक बड़ी मांग मान ली है. सोमवार, 17 अगस्त को झारखंड सरकार ने ऐलान किया कि झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (JSSC-CGL) परीक्षा और TDPL के जरिए हुई सभी भर्तियों को रद्द कर दिया गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि 2014 से TDPL की ओर से कराई गई सभी परीक्षाओं की जांच CID करेगी. इसके अलावा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ियों की अलग से जांच के लिए रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक कमेटी भी बनाई जाएगी.

Advertisement

हालांकि, सरकार की राह अभी आसान नहीं है. इस ऐलान के बाद JSSC-CGL के जरिए पहले ही नौकरी पा चुके लोग सरकारी फैसले के विरोध में उतर आए हैं. खबर है कि ऐलान के तुरंत बाद ऐसे लोगों ने प्रोजेक्ट भवन सचिवालय के बाहर हंगामा और प्रदर्शन किया.

इससे पहले परीक्षाओं को रद्द करने का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों की चिंताओं को लेकर गंभीर है. उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए जरूरी कदम उठाने को प्रतिबद्ध है. सोरेन ने कहा, 

Advertisement

पिछले 24 दिनों से छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. मंत्रियों ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों की समस्याओं को दूर करने की कोशिश की है. छात्रों की कई मांगें पहले ही मान ली गई थीं.

ये भी पढ़ेंः लखनऊ में फूटा जेन-अल्फा का गुस्सा, 'अच्छी पढ़ाई' के लिए पुलिस से भिड़ी छात्राएं

सोरेन ने कहा कि CID और SIT की जांच में कई आपत्तिजनक तथ्य सामने आए हैं. झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) के जरिए भर्ती हुए कुछ लोगों को परीक्षाओं में कथित धोखाधड़ी और गड़बड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया है. सोरेन ने आगे घोषणा की कि 2014 से अब तक कराई गई सभी परीक्षाओं की CID जांच करेगी. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार छात्रों के हित में पेपर लीक के खिलाफ पहले ही कानून बना चुकी है. आगे भी पारदर्शिता के साथ सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Advertisement

वीडियो: क्या सेंसर सर्टिफिकेट के साथ खुल गई यश स्टारर 'टॉक्सिक' की कहानी? 3 घंटे से भी लंबी है मूवी

Advertisement