काफी लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ‘नबीन टीम’ का ऐलान हो गया. 20 जनवरी 2026 को जबसे नितिन नबीन सत्ताधारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने, तबसे पदाधिकारियों की नई लिस्ट का इंतजार था. अब वो इंतजार खत्म हो गया है. नितिन नबीन की टीम में स्मृति ईरानी की वापसी हुई है. उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है. वहीं बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव राम माधव नितिन नवीन के डिप्टी के तौर पर काम करेंगे. यानी वह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं. उनके साथ वसुंधरा राजे सिंधिया को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है.
BJP की ‘नबीन टीम’ का ऐलान, स्मृति ईरानी की वापसी, राम माधव बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है. स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव और राम माधव-वसुंधरा राजे समेत 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. नई टीम में अमित मालवीय का नाम नहीं है.

वसुंधरा राजे और राम माधव के अलावा 11 और नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. इस लिस्ट में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, एम नागराजा, तारिक मंसूर और मधुचंद्र कर भी शामिल हैं.
ये बने महासचिवस्मृति ईरानी के साथ 7 और राष्ट्रीय महासचिवों की नियुक्ति की गई है. यानी बीजेपी ने कुल 8 नेताओं को राष्ट्रीय महासचिव बनाया है. इस सूची में स्मृति ईरानी, विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया शामिल हैं. यह स्मृति ईरानी की पार्टी के राष्ट्रीय संगठनात्मक ढांचे में वापसी है. साल 2024 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से हार के बाद यह उनका पहला बड़ा संगठनात्मक पद है.
भाजपा के संगठनात्मक सचिव बीएल संतोष राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के रूप में अपने पद पर बने रहेंगे. वहीं, शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) नियुक्त किया गया है. पीयूष गोयल राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं. जबकि राजेश मंगल को राष्ट्रीय संयुक्त कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
पार्टी ने अपने संगठन और आउटरीच से जुड़े दूसरे पदों पर भी नियुक्तियां की हैं. इसमें संबित पात्रा को नॉर्थ-ईस्ट का कोऑर्डिनेटर बनाया गया है. जबकि तरुण चुघ को केंद्रीय कार्यालय का प्रभारी नियुक्त किया गया है.
अमित मालवीय का जिक्र नहींनितिन नवीन की नई टीम में अमित मालवीय का कोई जिक्र न होना चर्चा का विषय बना हुआ है. लंबे समय से वह पार्टी का आईटी सेल चला रहे थे. बीजेपी के डिजिटल और सोशल मीडिया अभियानों में वह सबसे चर्चित चेहरा था. लेकिन अब उन्हें इस पद से हटा दिया गया है. उनकी जगह पर दीपक म्हास्के को सोशल मीडिया कन्वेनर बनाया गया है. हालांकि, IT डिपार्टमेंट के पद के लिए किसी के नाम की घोषणा नहीं की गई है.
पार्टी में कई अन्य मोर्चों पर बीजेपी ने लीडरशिप बदली है. बीजेपी किसान मोर्चा की कमान उत्तर प्रदेश के राजकुमार चाहर से लेकर मध्य प्रदेश के रहने वाले बंसीलाल गुर्जर को दे दी गई है. वहीं, बिहार से राज्यसभा सांसद शिवेश राम को बीजेपी एससी मोर्चा का अध्यक्ष बनाया है. नितिन नवीन की टीम में सिद्धार्थ शंभू को भी जगह मिली है. उन्हें राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है. बिहार से राष्ट्रीय टीम में शामिल होने वाले वह इकलौते हैं. 17 अगस्त, सोमवार को बीजेपी की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इसकी घोषणा की है.
ये भी पढ़ेंः CM विजय की मां के बारे में BJP प्रदेश अध्यक्ष ने घटिया बात बोली, मामला DGP तक पहुंचा
कौन हैं नितिन नबीनबता दें कि नितिन नवीब ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर जेपी नड्डा की जगह ली है. 14 दिसंबर 2025 को उन्हें पहले पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. इसके एक महीने के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी स्थायी तौर पर दे दी गई. वह BJP के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. बिहार के बांकीपुर से पांच बार विधायक रह चुके हैं और बिहार सरकार में मंत्री भी रहे हैं. हाल ही में उनकी खाली की गई बांकीपुर सीट पर बीजेपी को हार मिली है. वहां से जनसुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज की है.
वीडियो: Hockey World Cup में पाकिस्तान ने कैसे बेइज्जती करा ली?










