The Lallantop

पेपर लीक के खिलाफ प्रोटेस्ट के बीच झारखंड लोकसेवा आयोग के 3 सदस्यों का इस्तीफा

झारखंड में परीक्षा गड़बड़ियों और पेपर लीक के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच JPSC के तीन सदस्यों अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद और अनिमा हांसदा ने इस्तीफा दे दिया है.

Advertisement
post-main-image
झारखंड लोकसेवा आयोग के तीन सदस्यों का इस्तीफा. (फोटो- India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के तीन सदस्यों ने पेपर लीक और परीक्षाओं में अनियमितताओं के आरोपों के बीच अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है।
  • झारखंड में परीक्षाओं में गड़बड़ियों और पेपर लीक के आरोपों के चलते छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है, जबकि जांच प्रक्रिया चल रही है और CID इस मामले की जांच कर रहा है।
  • छात्र नेताओं ने सीबीआई जांच की मांग को लेकर सरकार से बातचीत विफल रहने पर 10 अगस्त को झारखंड विधानसभा तक विशाल मार्च की योजना बनाई है।

झारखंड में पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बीच झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (जेपीएससी) के तीन सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया. इंडिया टुडे से जुड़े आशुतोष मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक, अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद और अनिमा हांसदा ने राज्यपाल संतोष गंगवार को अपना इस्तीफा सौंपा है. JPSC की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रही जांच के बीच 3 सदस्यों का एक साथ इस्तीफा देना बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. 

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड CID इस मामले की जांच कर रही है और तीनों सदस्यों से भी पूछताछ की प्रक्रिया चल रही थी. डॉ. अजीता भट्टाचार्य सत्ताधारी JMM के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी हैं. इस वजह से उनका इस्तीफा राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बन गया है. फिलहाल इस्तीफे के पीछे सदस्यों की ओर से बताए गए व्यक्तिगत या आधिकारिक कारणों की विस्तार से जानकारी सामने नहीं आई है. राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.

वहीं, झारखंड सरकार और विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच गतिरोध रविवार, 9 अगस्त को और बढ़ गया. दोनों पक्षों की बातचीत में कोई समझौता नहीं हो सका, जिसके बाद छात्र नेताओं ने घोषणा की कि परीक्षाओं में गड़बड़ियों की सीबीआई जांच की घोषणा होने तक वो समझौता नहीं करेंगे. रिपोर्ट में बताया गया कि सरकार ने छात्रों की सारी मांगें मानने से इनकार कर दिया है. परीक्षा रद्द करने जैसी कुछ मांगों पर सहमति बनी है लेकिन छात्र गड़बड़ियों की सीबीआई जांच की मांग पर अड़े हैं.  

Advertisement

ये भी पढ़ेंः 'छात्रों को रोकने के लिए पुलिस को पैलट गन थमाया', हेमंत सोरेन सरकार पर बीजेपी का आरोप

सरकार से वार्ता बेनतीजा रहने के बाद प्रदर्शनकारियों ने अब 10 अगस्त को झारखंड विधानसभा तक विशाल मार्च का आह्वान किया है, जिसमें हजारों लोगों के भाग लेने की उम्मीद है. 10 अगस्त की सुबह 10 बजे से पुरानी विधानसभा से नई विधानसभा तक हजारों छात्र मार्च करेंगे. रविवार, 9 अगस्त को आंदोलन स्थल पर छात्रों की कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें सोमवार, 10 अगस्त के कार्यक्रम पर चर्चा हुई. इसके बाद प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों से 10 अगस्त की सुबह 9.30 बजे जुटने के लिए कहा गया है.

वीडियो: संसद में आज: विपक्ष का शाह पर सवाल, किरेन रिजिजू ने क्या जवाब दिया?

Advertisement

Advertisement