उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक ज्ञान तिवारी ने अपने समधी अनुज त्रिवेदी और दामाद प्रखर त्रिवेदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके समधी ने अपनी असलियत छिपाकर उन्हें धोखा दिया है. इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है. अनुज त्रिवेदी पर 25 महिलाओं से शादी कर करोड़ों की ठगी का आरोप है. महाराष्ट्र पुलिस ने इसी साल मई (2026) में उसे गिरफ्तार किया था. फिलहाल, वह महाराष्ट्र की जेल में बंद है.
समधी के 25 शादियों वाला ऐसा 'कांड' खुला, बीजेपी विधायक की रुलाई छूट गई
Uttar Pradesh: बीजेपी विधायक ज्ञान तिवारी ने समधी अनुज त्रिवेदी पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है. अनुज पर 25 महिलाओं से शादी कर करोड़ों रुपये ठगने का आरोप है. क्या है पूरा मामला?

ज्ञान तिवारी सीतापुर जिले की सेउता विधानसभा सीट से विधायक है. उन्होंने अपनी बेटी के साथ 6 अगस्त को सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में ये इल्जाम लगाए. विधायक का आरोप है कि उनकी बेटी की शादी एक ऐसे परिवार में हुई, जिसने अपनी असलियत छिपाकर उन्हें धोखा दिया.
दो साल पहले हुई थी शादीइंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ज्ञान तिवारी की बेटी प्रज्ञा की शादी 2024 में सीतापुर के ही मिश्रिख के चंद्रावल में रहने वाले अनुज त्रिवेदी के बेटे प्रखर त्रिवेदी से हुई थी. बीजेपी विधायक ने आरोप लगाया कि शादी के समय अनुज त्रिवेदी ने खुद को मुंबई का एक बड़ा रियल एस्टेट बिजनेसमैन बताया. साथ ही अपनी क्रिमिनल हिस्ट्री भी छिपाई. रेउसा पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के मुताबिक, स्थानीय लोगों से पूछताछ और पॉजिटिव फीडबैक के बाद यह रिश्ता तय किया गया था. आरोप है कि शादी के करीब ढाई साल बाद परिवार को सोशल मीडिया और दूसरे सोर्स से अनुज त्रिवेदी की कथित गतिविधियों के बारे में जानकारी मिली.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मामले की शुरुआत 4 मार्च, 2022 को हुई, जब महाराष्ट्र के ठाणे जिले के नयानगर थाने में 75 साल की महिला ने शिकायत दर्ज कराई. महिला ने आरोप लगाया कि अनुज त्रिवेदी ने अखबार में प्रकाशित वैवाहिक विज्ञापन के जरिए उनकी 45 साल की बेटी से संपर्क किया. इसके बाद मार्च, 2019 को उससे शादी कर धोखाधड़ी की. इसके बाद कई महिलाएं सामने आईं. रिपोर्ट के मुताबिक, अनुज त्रिवेदी पर वैवाहिक विज्ञापनों के जरिए करीब 25 महिलाओं को शादी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी का आरोप है. महाराष्ट्र पुलिस ने उसे 24 मई को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया था. वह अभी महाराष्ट्र जेल में बंद है.
ये भी पढ़ें: यूपी विधानसभा में भिड़ गए BJP के दो विधायक, अखिलेश यादव ने वीडियो डालकर ली चुटकी
परिवार से रिश्ता तोड़ाविधायक ज्ञान तिवारी ने आरोप लगाया कि अनुज त्रिवेदी के खिलाफ महाराष्ट्र और अन्य जगह धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं. उन्होंने आरोपी परिवार से सभी सामाजिक और निजी रिश्ते खत्म कर दिए हैं और अपनी बेटी को घर वापस ले आए हैं. विधायक के मुताबिक, इस रिश्ते की वजह से उनके परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है और एक जन-प्रतिनिधि के तौर पर उनकी सोशल इमेज पर भी असर पड़ा है.
विधायक ज्ञान तिवारी की शिकायत पर रेउसा पुलिस ने समधी अनुज त्रिवेदी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया वीडियो में कहा कि उनके परिवार के साथ धोखा हुआ है और उन्होंने अनुज त्रिवेदी के लिए मौत की सजा की मांग की है.
वीडियो: विधायक की मीटिंग के दौरान ऐसा क्या हुआ कि अधिकारी सस्पेंड हो गईं?













