The Lallantop

'छात्रों को रोकने के लिए पुलिस को पैलट गन थमाया', हेमंत सोरेन सरकार पर बीजेपी का आरोप

Jharkhand JPSC JSSC Protest: झारखंड में BJP के मुख्य प्रवक्ता Pratul Shahdeo ने Pellet Guns को लेकर सूबे की Hemant Soren सरकार पर निशाना साधा है.

Advertisement
post-main-image
BJP प्रवक्ता ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा है. (फोटो- सोशल मीडिया)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं, जिनके समर्थन में कई एक्टर्स, यूट्यूबर्स और शिक्षक भी शामिल हुए हैं।
  • छात्रों के प्रदर्शन और विधानसभा घेराव की घोषणा के कारण राजधानी रांची की सड़कों पर ‘‘पैलेट गन’’ से लैस पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।
  • प्रदर्शन के बीच सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है और विभिन्न राजनीतिक दल इस मुद्दे पर सक्रियता दिखा रहे हैं, जिससे आगामी राजनीतिक गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं।
author-image
आशुतोष कुमार

झारखंड में JPSC- JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्रों के प्रदर्शन से राजनीति भी गरमा रही है. झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा है. उनका आरोप है कि सोरेन सरकार ने राजधानी रांची की सड़कों पर ‘पैलेट गन’ से लैस पुलिसकर्मियों की तैनाती की है. क्योंकि, छात्रों ने ‘विधानसभा घेरने’ का ऐलान किया है. 

Advertisement

प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. शाहदेव ने राहुल का नाम लेते हुए कहा कि वो (राहुल) झारखंड के मुद्दे पर कब मुंह खोलेंगे. BJP प्रवक्ता ने रविवार, 9 अगस्त को एक वीडियो जारी किया. उन्होंने सोरेन सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा,

हेमंत सरकार छात्रों के प्रदर्शन को कमजोर करने के और फूट डालने के लिए ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति अपना ही रही थी. उन्होंने उन सभी छात्र संगठनों को बात करने के लिए बुला लिया था, जो इस आंदोलन में भी नहीं थे. इत्तेफाक से सभी दल सरकार के सहयोगी थे.

Advertisement

प्रतुल शाहदेव ने आगे कहा,

आज तो उन्होंने हद कर दी. राजधानी रांची की सड़कों पर पैलेट गन से लैस सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है. पुलिसकर्मी पैलेट गन के साथ रांची की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं. मुख्यमंत्री जी क्या यहां SC ST और OBC बच्चे जो ज्यादातर संख्या में धरने पर बैठे हैं. उन्हें आप खौफ दिखा रहे हैं. ये छात्र नहीं डरने वाले साहब. और कल विधानसभा घेराव के पहले आप ने पैलेट गन चलाने का मन बना लिया है.

प्रतुल शाहदेव ने आगे कहा कि ये कोई शोरूम या नुमाइश की जगह तो है नहीं कि ऐसे ही पैलेट गन पकड़ा दिया और पुलिसकर्मियों को उतार दिया. शाहदेव ने आगे राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा,

Advertisement

राहुल बाबा पैलेट गन का विरोध किया था न दिल्ली में. जो चला भी नहीं था. तो झारखंड के मुद्दे पर कब मुंह खोलेंगे आप.

इसके अलावा प्रतुल शाददेव ने एक्स पर भी एक पोस्ट के जरिए सोरेन सरकार पर निशाना साधा है. पोस्ट में भी राहुल गांधी से सवाल किया है कि वे इस मामले पर कुछ बोलेंगे या नहीं.

Jharkhand
बंदुकधारी सुरक्षाकर्मी.

 

दरअसल, प्रदर्शनकारी छात्रों ने सोमवार, 10 अगस्त को रांची स्थित झारखंड विधानसभा के घेराव का ऐलान किया है. इसके पहले सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. छात्रों के समर्थन में कई एक्टर, यूट्यूबर और टीचर भी पहुंचे थे. छात्रों ने विधानसभा घेराव के पहले कुछ प्रदर्शनकारियों को कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखने के लिए कहा. 

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: होटल में गायकी से दाऊद की पार्टी तक, कुमार सानू ने खोले 90s के अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड के राज!

Advertisement