The Lallantop

उमर खालिद की किताब पर चर्चा होनी थी, JNU ने ऑडिटोरियम की बुकिंग कैंसिल कर दी

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कहा कि प्रस्तावित कार्यक्रम के बारे में पहले से पूरी जानकारी नहीं दी गई थी. ऑडिटोरियम के लिए भेजे गए फॉर्म में सारी जानकारी नहीं थी.

Advertisement
post-main-image
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा होनी थी (PHOTO-India Today)

दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में उमर खालिद की किताब 'फ्रैक्चर्ड कम्युनिटीज' पर चर्चा के लिए एक ऑडिटोरियम बुक किया गया था. कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होना था. जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (JNUSU) इस कार्यक्रम का आयोजक था. लेकिन खबर है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने 10 अगस्त की ऑडिटोरियम की बुकिंग कैंसिल कर दी. ये कार्यक्रम 'आदिवासी दिवस' के मौके पर एक सार्वजनिक चर्चा के तौर पर आयोजित किया जाना था. 

Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, यूनिवर्सिटी ने इस मामले पर एक नोटिस जारी किया है. नोटिस में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम के बारे में पहले से पूरी जानकारी नहीं दी गई थी. ऑडिटोरियम के लिए भेजे गए फॉर्म में सारी जानकारी नहीं थी. कैंपस में ऑडिटोरियम और दूसरी जगहों के इस्तेमाल को लेकर पारदर्शिता होती है. इसी जरूरत का हवाला देते हुए यह निर्णय लिया गया है. कैंसिलेशन लेटर जॉइंट रजिस्ट्रार ने जारी किया था. साथ ही स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज (SSS) के डीन ने इसे मंजूरी दी थी.

10 अगस्त को होनी थी सभा

ये चर्चा 10 अगस्त को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होनी थी. इस चर्चा में कई वक्ताओं के शामिल होने की योजना थी. इनमें प्रो. प्रभु महापात्रा, प्रो. उमा चक्रवर्ती, शुद्धाब्रत सेनगुप्ता, हर्ष मंदर और बानो ज्योत्सना लाहिड़ी शामिल थे. यह कार्यक्रम 'आदिवासी दिवस' के मौके पर एक सार्वजनिक चर्चा के तौर पर आयोजित किया जाना था. रद्द करने वाले लेटर के मुताबिक, SSS-1 ऑडिटोरियम को मूल रूप से सेंटर फॉर इंटरनेशनल लीगल स्टडीज (CISLS) के डॉ. अविनाश कुमार ने बुक किया था.

Advertisement
JNU's tweet.
JNU की एक्स पोस्ट (PHOTO-X)

यूनिवर्सिटी ने कहा कि वेन्यू रिक्वेस्ट फॉर्म में प्रस्तावित कार्यक्रम के बारे में पूरी जानकारी न देने के कारण बुकिंग रद्द कर दी गई. इस पूरी घटना पर JNU ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया है. पोस्ट में JNU ने कहा कि यूनिवर्सिटी एक लोकतांत्रिक और डी-सेंट्रलाइज्ड (विकेंद्रीकृत) संस्थान है. कार्यक्रम के लिए अनुमति ‘स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज’ के डीन ने दी थी, जिन्होंने बाद में इसे रद्द करने की कार्रवाई की. यूनिवर्सिटी ने कहा कि 10 अगस्त, 2026 को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होने वाले कार्यक्रम के बारे में पूरी जानकारी न देने के कारण ‘SSS-1 ऑडिटोरियम’ की बुकिंग रद्द कर दी गई है.

(यह भी पढ़ें: 'उमर-शरजील की रिहाई' के नारे लगाए, कोर्ट ने TISS के 2 छात्रों को छोड़ बाकी 7 को बेल दे दी)

अपने लेटर में JNU की लोकतांत्रिक और डी-सेंट्रलाइज्ड प्रक्रियाओं का भी जिक्र किया है. साथ ही यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम और अन्य जगहों के इस्तेमाल में पारदर्शिता बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया गया है.

Advertisement

वीडियो: उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

Advertisement