भारतीय लॉयर विजय अग्रवाल यूनाइटेड किंगडम की राजधानी लंदन की एक जेल में बंद हैं. उनपर दो महिलाओं के साथ यौन शोषण करने का आरोप लगा है. विजय अग्रवाल भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का केस लड़ रहे थे. विजय की पर्सनल असिस्टेंट मनप्रीत कौर को भी हिरासत में लिया गया है. उन पर जानबूझकर दोनों घटनाओं को बढ़ावा देने का आरोप है.
भगोड़े मेहुल चौकसी का वकील भी लंदन में हुआ अरेस्ट, मॉलेस्टेशन के आरोप में पहुंचा जेल
Mehul Choksi lawyer in prison: भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल को लंदन में अरेस्ट किया गया है. अग्रवाल के खिलाफ दो महिलाओं ने शिकायत दर्ज की है, जिसके बाद पुलिस ने हिरासत में लिया है. उनके PA की भी गिरफ्तारी हुई है.

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों भारतीय नागरिक हैं और उन्हें 11 अगस्त को 29 ब्रिक स्ट्रीट, लंदन के मेफेयर में एक आलीशान टाउन हाउस से गिरफ्तार किया गया था. दोनों वहां पिछले कुछ दिनों से स्टे कर रहे थे. दो महिलाओं की पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने के बाद यह गिरफ्तारी हुई है. दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया और 13 अगस्त को वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में एक साथ पेश किया गया.
विजय अग्रवाल पर क्या आरोप है?रिपोर्ट के मुताबिक, विजय की असिस्टेंट मनप्रीत ने दोनों लड़कियों को झांसा देकर बुलाया था. दोनों ने एक सर्विस टाउन हाउस रेंट किया था, जिसका किराया लगभग 2.6 लाख रुपये प्रति रात है. आरोप है कि 9 अगस्त को एक महिला को इस प्रॉपर्टी पर बुलाया गया और विजय ने कथित तौर पर मॉलेस्ट किया. रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के रोकने के बावजूद उसने शोषण किया. ऐसी ही एक घटना 26 मई को भी हुई थी.
मनप्रीत पर आरोप है कि उसने महिलाओं को जॉब देने के बहाने गलत पते पर बुलाया था. अब दोनों महिलाएं पुलिस की सुरक्षा में हैं.
ये भी पढ़ें: बेल्जियम में गिरफ्तार हुआ भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी
कौन है विजय अग्रवाल?विजय अग्रवाल बेल्जियम के एंटवर्प में चोकसी के प्रत्यर्पण मामले में उनका केस लड़ रहे हैं. भारत ने अप्रैल 2025 में मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण की मांग की थी. जिसके बाद 11 अप्रैल, 2025 को बेल्जियम पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. विजय दिल्ली के रहने वाले हैं.
मेहुल चोकसी, पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी का मामला सामने आने से पहले जनवरी 2018 में भारत से भाग गया था और बाद में उन्होंने एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता ले ली. उस पर नीरव मोदी और दूसरे लोगों के साथ मिलकर पीएनबी से 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है.
वीडियो: भगोड़े मेहुल चोकसी पर किस फैसले से कांग्रेस BJP पर भड़की?









