स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने Basic Savings Bank Deposit (BSBD) अकाउंट वाले ग्राहकों के लिए नए नियम जारी किए हैं. BSBD खाता धारकों के लिए कैश निकालने की मुफ़्त सीमा लागू की गई है. 1 अक्टूबर 2026 से इस खाते से पैसे निकालने पर फीस देना होगा. अब महीने में 4 बार ही मुफ्त कैश विदड्रॉल (नगद निकासी) कर सकते हैं. यह सीमा खत्म होने पर हर अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर चार्ज देना होगा.
SBI यूजर्स को बड़ा झटका, 4 बार से ज्यादा निकाला कैश तो देनी होगी फीस, जान लें नया नियम
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहकों के लिए 1 अक्टूबर से नया नियम लागू होगा. इसके तहत BSBD खाता धारकों के लिए कैश निकालने की सीमा तय की गई है. 4 बार से ज्यादा पैसा निकालने पर अलग से फीस देनी पड़ेगी. पढ़ें पूरी डिटेल.

एसबीआई के मुताबिक, 1 अक्तूबर 2026 से महीने की पहली 4 नगद निकासी फ्री रहेंगी. इसके बाद होने वाली हर निकासी पर 15 रुपये + GST का चार्ज लगेगा. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ये लिमिट पहले भी लागू थी लेकिन उसमें डिजिटल लेनदेन शामिल नहीं था. BSBD अकाउंट में 4 फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा मुख्य रूप से कैश निकासी पर लागू होती थी. UPI, NEFT और RTGS जैसे डिजिटल लेन-देन इस लिमिट से बाहर थे. हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि डिजिटल लेनदेन में यूपीआई को भी जोड़ा जाएगा या नहीं.
ये भी पढ़ें: आधे पैसे में लोन सेटलमेंट करने से पहले ये लंबा नुकसान भी समझ लीजिए
अभी तक BSBD खाते में महीने में अधिकतम चार मुफ्त निकासी की सुविधा उपलब्ध है. इसमें SBI ATM से कैश निकालने, दूसरे बैंक के ATM से कैश विदड्रॉल करने, बैंक शाखा से कैश निकासी, AEPS के जरिए कैश ट्रांजैक्शन शामिल हैं. AEPS माने आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (Aadhaar Enabled Payment System) जिसकी मदद से आप बिना किसी डेबिट कार्ड, पिन या पासवर्ड के केवल अपने आधार नंबर और फिंगरप्रिंट (बायोमेट्रिक) से बैंक से जुड़े जरूरी काम कर सकते हैं.
क्या होता है BSBD खाताBasic Savings Bank Deposit Account एक ऐसा बेसिक सेविंग्स अकाउंट है जिसमें ग्राहक को न्यूनतम बैलेंस बनाए रखने की जरूरत नहीं होती. एसबीआई के अनुसार यह खाता खास तौर पर ऐसे लोगों के लिए उपयोगी है, जो सामान्य बैंकिंग सेवाओं को कम शुल्क और आसान तरीके से इस्तेमाल करना चाहते हैं.
हालांकि, इस अकाउंट में चेकबुक की सुविधा नहीं मिलती और बेसिक RuPay ATM-कम-डेबिट कार्ड जारी किया जाता है. जो SBI ग्राहक यह बेसिक सेविंग्स बैंक अकाउंट खुलवाते हैं, उनके पास कोई दूसरा सेविंग्स बैंक अकाउंट नहीं हो सकता. अगर ग्राहक के पास पहले से कोई सेविंग्स बैंक अकाउंट है, तो बैंक में बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉज़िट अकाउंट खुलवाने के 30 दिनों के अंदर उसे बंद करना होगा.
वीडियो: खर्चा पानी: बैंक वालों के कॉल से हैं परेशान? मोदी सरकार इलाज करने वाली है









