भारत ने ओमान तट के पास एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है. विदेश मंत्रालय ने रविवार, 12 जुलाई को एक बयान जारी कर बताया कि जहाज पर 11 भारतीय नागरिक सवार थे. इनमें से 10 को रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि एक भारतीय नागरिक अब भी लापता है. अमेरिका ने इस हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया है.
होर्मुज में ओमान के पास जहाज पर हमला, 11 भारतीयों में एक लापता
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला हुआ, जिसमें सवार 11 भारतीयों में से 10 को बचा लिया गया है और एक लापता है. भारत ने इसकी निंदा की है. अमेरिका ने इस हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया. भारतीय विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?


11 जुलाई को ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ से गुजरते वक्त साइप्रस के झंडे वाले कंटेनर जहाज (M/V GFS गैलेक्सी) पर हमला हुआ. विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा,
हम आज ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर हुए हमले की निंदा करते हैं. जहाज पर मौजूद 11 भारतीय नागरिकों में से 10 को अब तक बचा लिया गया है, जबकि 1 भारतीय नागरिक के लापता होने की खबर है. ओमान में हमारी एम्बेसी हालात पर करीब से नजर रख रही है. हम सहयोग के लिए ओमान के अधिकारियों का धन्यवाद करते हैं.
विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस क्षेत्र में कमर्शियल जहाजों पर लगातार हो रहे हमले बहुत चिंताजनक हैं. भारत ने तनाव को तुरंत कम करने की अपील की, ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता लौट सके.
ईरान ने किया था हमलाईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे एक जहाज पर चेतावनी के तौर पर गोली चलाई थी, जिससे जहाज को नुकसान पहुंचा. साथ ही तेहरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने का ऐलान कर दिया. IRGC की नेवी ने एक बयान में कहा,
एक जहाज जिसने अपना सिस्टम बंद करके समुद्री सुरक्षा को खतरे में डाला था, उस पर हमला किया गया और उसे रोक दिया गया.
हालांकि, जहाज की पहचान नहीं बताई गई और न ही और जानकारी दी गई.
अमेरिका ने किए हमलेGFS गैलेक्सी पर हमले के बाद अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले किए. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने अपने एक बयान में कहा,
एक सिविलियन क्रू मेंबर लापता है और जहाज में आग लगने और इंजन रूम को हुए बड़े नुकसान की वजह से जहाज आगे नहीं बढ़ पा रहा है.
इसके बाद अमेरिकी सेना ने ईरानी ठिकानों पर नए हमले शुरु किए. CENTCOM ने कहा कि ये हमले कमांडर इन चीफ यानी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के कहने पर किए गए थे.
ये भी पढ़ें: अमेरिका ने ईरान के कई शहरों पर हमले किए, IRGC ने भी US बेस उड़ाए, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज भी बंद किया
ईरान ने हमलों की पुष्टि कीरॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के प्रेस टीवी ने दक्षिणी ईरान के बुशहर और असलुयेह में धमाकों की खबर दी है. सरकारी टेलीविन ने बताया कि ईरान के चाबहार के पास भी धमाकों की आवाजें सुनी गईं. ईरान सरकार से जुड़ी मेहर न्यूज एजेंसी ने भी केशम द्वीप पर धमाकों की खबर दी.
ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर IRIB ने बताया कि बंदर अब्बास में तीन और सिरिक में दो धमाके सुने गए. जबकि IRNA न्यूज एजेंसी ने बताया कि दक्षिणी होर्मोजगन प्रांत के बंदरगाह शहर जास्क में 10 से ज्यादा धमाके सुने गए.
ईरान ने किया पलटवारहमले के कुछ ही समय बाद ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने जवाबी कार्रवाई की. ईरान की फार्स न्यूज के मुताबिक, तेहरान ने भी संयुक्त अरब अमीरात (UAE), कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी मिलिट्री बेसों को निशाना बनाया.
वीडियो: दुनियादारी: क्या ईरान-अमेरिका सीजफायर टूट गया?












