उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले ही राजनीतिक दलों में वादों की होड़ शुरू हो गई. कहीं फ्री बस सेवा, तो कहीं लैपटॉप और टैबलेट. समाजवादी पार्टी ने महिलाओं को मद्देनजर रखते हुए 'स्त्री सम्मान समृद्धि योजना' का ऐलान कर दिया है.
'₹40 हजार और हर महीने दो CL', सीएम योगी स्कीम की टक्कर में अखिलेश ये महिला योजना लाए
Samajwadi Party 40000 rupees for women yojana: समाजवादी पार्टी ने लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 'स्त्री सम्मान समृद्धि योजना' का ऐलान किया है. इस योजना के तहत महिलाओं को कई लाभ देने का वादा किया गया है.

लखनऊ में आयोजित इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव भी मौजूद थीं. उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो 'स्त्री सम्मान समृद्धि योजना' की शुरुआत की जाएगी. इसके तहत महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये मिलेंगे. यह रकम सिर्फ यहीं नहीं रुकेगी, बल्कि हर साल इसमें बढ़ोतरी होगी.
लैपटॉप, आरक्षण और 2 दिन की कैजुअल लीवइंडिया टुडे से जुड़े समर्थ श्रीवास्तव की रिपोर्ट के मुताबिक, डिंपल यादव ने कहा कि 12वीं पास करने पर हर छात्रा को लैपटॉप मिलेगा ताकि वह आगे की पढ़ाई कर सके. सरकारी स्कूलों में छात्राओं की फीस पूरी तरह माफ होगी, वहीं प्राइवेट स्कूलों में फीस आधी की जाएगी.
सपा सांसद ने कहा है कि प्रदेश में बंद किए गए 26 हजार से ज्यादा प्राथमिक/जूनियर स्कूल दोबारा शुरू होंगे. अगर गांव में सिर्फ एक ही छात्रा है, तब भी स्कूल संचालित होगा. ताकि उसे पढ़ाई के लिए दूर ना जाना पड़े. पुलिस बल में महिलाओं को 33% आरक्षण मिलेगा.
कई बार ऑफिस वर्किंग लोगों को छुट्टी की शिकायत होती है. इस पर भी पार्टी ने बात की. कहा कि सरकारी और निजी सभी ऑफिस में महिलाओं को हर महीने बिना किसी सवाल के 2 दिन की कैजुअल लीव मिलेगी.
हर विधवा और बेसहारा महिला को पक्का मकान उनके नाम पर मिलेगा. पूरे प्रदेश में महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा का लाभ मिलेगा. जिन महिलाओं का कोई नहीं, उनके अंतिम संस्कार का खर्च भी सपा पार्टी ने चुनाव जीतने के बाद उठाने का वादा किया है.
डिंपल यादव ने महिला विधायकों और सांसदों की मौजूदगी में कहा कि पार्टी में PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नारे में 'A' का मतलब 'आधी आबादी' (महिलाएं) भी हैं. सपा का मानना है कि जब तक महिलाएं आर्थिक और सामाजिक रूप मजबूत नहीं होतीं, तब तक प्रदेश का समग्र विकास संभव नहीं.
ये भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद लड़के ने पुलिस को पेपर लीक का सच बता दिया, जांच में खुद भी पकड़ा गया
कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने BJP पर निशाना साधते हुए कहा, “जो लोग कुछ नहीं समझते हैं, वो टैबलेट बांटने का काम कर रहे हैं. उंगली घिस गई पुराने टैबलेट में फिर भी कुछ नहीं चला. बीजेपी के लिए नारी केवल नारा बन कर रह गई है. जब भी बीजेपी 'नारी वंदन' की बात करे, तो देश को हाथरस कांड याद करना चाहिए कि कैसे मां-बेटी को जला दिया गया.”
BJP ने शुरू की महिलाओं के लिए फ्री बस सेवासपा से पहले यूपी की मौजूदा सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना' का ऐलान किया था. इसके तहत 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को यूपी रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी. बताया यह भी जा रहा है कि पार्टी महिलाओं को 50 हजार रुपये देने की योजना पर विचार कर रही है.
वीडियो: स्कूल में बुनियादी सुविधाओं के लिए 200 बच्चे सड़क पर उतरे, किया चक्का जाम













