The Lallantop

अमेरिका पढ़ने गए 3 भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत

हाईवे से जाते समय कार अचानक सड़क से उतर गई और एक पेड़ से टकरा गई. टक्कर लगते ही कार में आग लग गई. कार में आगे बैठे दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, राहुल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

Advertisement
post-main-image
कार एक्सीडेंट में जान गंवाने वाले तीन लोगों में राहुल भी हैं. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फ्लोरिडा के ब्रोवार्ड काउंटी में 25 अगस्त को एक कार एक्सीडेंट में तीन भारतीय युवकों की मौत हो गई, जिनमें से एक छात्र राहुल की पहचान निजामाबाद निवासी के रूप में हुई है।
  • तीन छात्र अपनी पार्ट टाइम नौकरी पर जा रहे थे जब उनकी कार इंटरस्टेट 95 हाईवे से सड़क से उतरकर पेड़ से टकराई और आग लग गई, जिससे दोनों सामने बैठे छात्रों की मौके पर मौत हो गई।
  • मृतकों के परिवार शवों को भारत वापस लाने के लिए सरकार से मदद मांग रहे हैं, जबकि तेलुगु एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका कागजी कार्रवाई में लगा है।
author-image
अब्दुल बशीर

अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में एक कार एक्सीडेंट में तीन भारतीय युवकों की मौत हो गई. तीनों मृतक तेलंगाना राज्य के रहने वाले बताए जा रहे हैं. मृतकों में से एक छात्र की पहचान निजामाबाद निवासी राहुल के तौर पर हुई है. दो छात्रों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पीड़ित परिवार शवों को जल्द से जल्द भारत लाने की अपील कर रहे हैं.

Advertisement

हादसा मंगलवार, 25 अगस्त को हुआ. इंडिया टुडे से जुड़े अब्दुल बशीर की रिपोर्ट के मुताबिक, यह भीषण एक्सीडेंट ब्रोवार्ड काउंटी स्थित इंटरस्टेट 95 इलाके के पास हुआ. तीनों छात्र एक ही कार में अपनी पार्ट टाइम जॉब के लिए जा रहे थे. हाईवे से जाते समय कार अचानक सड़क से उतर गई और एक पेड़ से टकरा गई. टक्कर लगते ही कार में आग लग गई. कार में आगे बैठे दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, राहुल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

राहुल हायर स्टडीज के लिए करीब 3 महीने पहले ही अमेरिका गए थे. उन्होंने MS कर लिया था और और यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ फ्लोरिडा से PhD कर रहे थे. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: ईरान ने हॉर्मुज का जिक्र कर भारतीय जहाजों को ब्लैकलिस्ट कर दिया, क्या आरोप लगाया?

राहुल के परिवार ने बताया कि उन्हें इस घटना की सूचना बुधवार, 26 अगस्त की सुबह मिली. उन्होंने बताया कि राहुल ने फोन पर अपनी मां से बात करते हुए कहा कि उनके दोस्त काम पर जाने के लिए उन्हें लेने आ रहे हैं. अब राहुल का परिवार तेलंगाना और केंद्र सरकार से उनके शव को देश में वापस लाने के लिए मदद की गुहार लगा रहा है. 

फ्लोरिडा स्थित तेलुगु एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका के अधिकारी राहुल के शव को भारत भेजने के लिए कागजी कार्रवाई पूरी करने में लगे हैं.

Advertisement

वीडियो: बारिश ने और बिगाड़ी Gurugram की हालत, घंटों पानी में फंसे बच्चे सहम गए

Advertisement