The Lallantop

तहसीलदार के घर ACB की रेड में मिले करोड़ों के जेवर-कैश, हैदराबाद में निकले 3 फ्लैट

Hyderabad में एक तहसीलदार के घर से एंटी करप्शन ब्यूरो ने लगभग 5 करोड़ की संपत्ति बरामद की है. उनपर पहले से ही 30 लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप है, जिसके लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया था. फिलहाल उन्हें न्यायिक हिरासत में रखा गया है.

Advertisement
post-main-image
हैदराबाद की तहसीलदार के घर से मिली 5 करोड़ की संपत्ति. (फाइल फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • तेलंगाना एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने हैदराबाद की निलंबित तहसीलदार थुम्मकोम्मा सुचरिता के खिलाफ 5.05 करोड़ रुपये के असंगत संपत्ति के मामले में केस दर्ज किया है।
  • थुम्मकोम्मा सुचरिता पर रिश्वतखोरी के आरोप पहले से चल रहे हैं और उन्हें 30 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया था, जिसके चलते जांच और संपत्ति की तलाशी ली गई।
  • ACB ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है और जनता से लोक सेवकों की भ्रष्टाचार की घटनाओं की सूचना देने हेतु टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 पर शिकायत करने का आह्वान किया है।

तेलंगाना एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने हैदराबाद के शमीरपेट पुलिस थाने की एक तहसीलदार के खिलाफ डिस्प्रोपोरशनेट एसेट (DA) का केस दर्ज किया है. पहले से सस्पेंड चल रहीं तहसीलदार के ऊपर रिश्वतखोरी का मामला दर्ज है. ACB ने उनके घर और उनसे जुड़ी कुछ जगहों पर रेड मारी जहां से कुल 5.05 करोड़ की संपत्ति बरामद हुई है. उनके घर से पुलिस को नकद कैश, डायमंड, सोना और गाड़ी मिली है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, थुम्मकोम्मा सुचरिता को 30 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. ACB ने उनके घर के साथ-साथ तीन और जगहों पर रेड मारी. ये लोकेशन उनके रिश्तेदारों, बेनामी लोगों और सहयोगियों से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं. 

घर से कितना सामान मिला? 

तलाशी के दौरान तहसीलदार के घर से सिद्दिपेट में 2.17 एकड़ कृषि भूमि, हैदराबाद में 3 फ्लैट, 2 प्लॉट, एक फॉक्सवैगन कार, एक हुंडई क्रेटा, 1.2 करोड़ रुपये मूल्य के सोने और हीरे के जेवर, 12 लाख रुपये नकद और 38 लाख रुपये बैंक खाते से बरामद किए गए हैं. कुल बरामद संपत्ति 5.05 करोड़ रुपये है. 

Advertisement

अधिकारियों का कहना है कि आज के रेट के हिसाब से कुछ संपत्ति की मार्केट वैल्यू कई गुना ज़्यादा हो सकती है. ACB ने आरोप लगाया है कि थुम्मकोम्मा ने अपने ज्ञात आय स्रोतों से इतर संदिग्ध तरीके से ये संपत्ति जुटाई है. अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और अन्य संदिग्ध प्रॉपर्टी की भी जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: PF क्लेम सेटलमेंट के लिए ऑनलाइन घूस ली, अब 3 साल कटेंगे जेल में

पहले से रिश्वत के मामले में गिरफ्तार

निलंबित तहसीलदार को 26 मई को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया था. जिसमें उन्होंने 30 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी और दो लाख रुपये का पेमेंट एक्सेप्ट किया था. उन्हें स्पेशल पुलिस इस्टैब्लिशमेंट (SPE) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) मामलों के लिए स्पेशल कोर्ट के समक्ष पेश किया गया और फिलहाल वे न्यायिक हिरासत में हैं. 

Advertisement

थुम्मकोम्मा मेडचल-मलकाजगिरि जिले में शमीरपेट मंडल की जॉइंट सब-रजिस्ट्रार भी रह चुकी हैं. ACB ने जनता से अपने टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 के माध्यम से लोक सेवकों द्वारा रिश्वतखोरी के मामलों को रिपोर्ट करने का आग्रह किया है.

वीडियो: आठ महीने की सैलरी रोकी, iPhone, एप्पल वॉच मांगी; तहसीलदार ने Firozabad डीएम पर लगाए गंभीर आरोप

Advertisement