The Lallantop

हमीरपुर में तूफान के दौरान निर्माणाधीन पुल गिरा, छह मजदूरों की दबकर मौत

Hamirpur bridge collapse News: दुर्घटना के बाद स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स टीम (SDRF) को काम पर लगाया गया है. पुलिस के मुताबिक तूफ़ान के दौरान पुल का एक बड़ा स्लैब गिरा. अब उसे हटाया जा रहा है. पुलिस ने छह मृतकों में से पांच की पहचान कर ली है. दो मजदूर अभी भी दबे हुए हैं.

Advertisement
post-main-image
हमीरपुर में एक पुल ढहने से 6 मज़दूरों की मौत. (फोटो-इंडिया टुडे)
author-image
नाहिद अंसारी

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में 29 मई की देर रात तेज तूफ़ान के चलते एक निर्माणाधीन पुल ढह गया. इस दुर्घटना में मलबे के नीचे दबने की वजह से 6 मज़दूरों की मौत हो गई. ये पुल हमीरपुर में मोराकांडर गांव और कुरारा गांव को आपस में जोड़ने के लिए बेतवा नदी के ऊपर बनाया जा रहा था. बताया गया कि 3 और मज़दूर अब भी मलबे के नीचे दबे हुए हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़े नाहिद अंसारी की रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना देर रात करीब 2 बजे हुई. हमीरपुर के ASP अरविंद कुमार वर्मा ने इस घटना के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि लोगों को बाहर निकालने के लिए बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स टीम (SDRF) को काम पर लगाया गया है. उन्होंने बताया कि तूफ़ान के दौरान एक बड़ा स्लैब गिरा. अब उसे हटाया जा रहा है. पुलिस ने 6 मृतकों में से पांच की पहचान कर ली है.  

undefined

Advertisement
CM योगी ने क्या कहा? 

इस घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. उन्होंने लिखा, 

‘जनपद हमीरपुर में बेतवा नदी पर एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है. मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं. जिला प्रशासन को SDRF के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य तेजी से संचालित करने हेतु निर्देश दिए हैं.’

undefined

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपये और घायलों को 50 हज़ार रुपये आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है. इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए. 

घटना के बाद विपक्ष ने भी सवाल पूछना शुरू किया. समाजवादी पार्टी के नेता आई पी सिंह ने ट्वीट किया कि घटना की सीबीआई जांच होनी चाहिए और हर मज़दूर के परिवार वालों को दो करोड़ रुपये की मदद मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की वजह से मज़दूरों की जान चली गई.

कब शुरू हुआ पुल निर्माण? 

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम इस पुल का निर्माण करवा रहा है. इसकी लागत 90 करोड़ रुपए है. 900 मीटर लंबा दो लेन का ब्रिज मोराकांडर से कुरारा गांव के बीच बनाया जा रहा है. इसका निर्माण मार्च, 2024 में शुरू हुआ था और दिसंबर, 2026 तक इसे पूरा किया जाना है. 

बता दें कि कुछ समय पहले बिहार के भागलपुर में भी एक पुल गिर गया था. यहां गंगा नदी पर बना विक्रमशिला ब्रिज का एक हिस्सा अचानक टूटकर नदी में गिर गया. हालांकि, इस दौरान वहां मौजूद अधिकारियों ने एक्शन लेते हुए लोगों को वहां से हटा लिया था. 

वीडियो: बारातियों को पीटने वाले पुलिस कर्मियों पर क्या एक्शन हुआ?

Advertisement