The Lallantop

'भैया मत तोड़िए', हाथ जोड़ता रहा ड्राइवर, गुरुग्राम में थार से टक्कर मारकर कैब फोड़ डाली

गुरुग्राम के सेक्टर 89 में देर रात ब्लैक महिंद्रा थार सवार युवकों ने एक कैब को बार-बार टक्कर मारी. कैब ड्राइवर हाथ जोड़कर गाड़ी छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन थार सवार नहीं रुके.

Advertisement
post-main-image
गुरुग्राम में थार से टक्कर मारकर कैब तोड़ने का वीडियो वायरल. (Courtesy: X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • गुड़गांव के सेक्टर 89 में 18 और 19 सितंबर की रात नशे में धुत चार दोस्तों की गाड़ी से निकलने के बाद दो लोगों ने रैपिडो कैब ली, फिर थार गाड़ी ने कैब को बार-बार टक्कर मारी जो कैमरे में दर्ज हुई।
  • नशे में विवादित हालत के कारण थार गाड़ी में बैठे दो लोगों ने कैब का पीछा कर उसे बार-बार टक्कर मारी, जिससे कैब का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर ने पुलिस को सूचना दी।
  • पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है, आरोपी थार ड्राइवर और उसके साथी फरार हैं, और वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर घटना की चर्चा हो रही है।

हरियाणा के गुरुग्राम का वो वीडियो तो आपने जरूर देखा होगा, जिसमें बाइक चला रही एक लड़की सिया को कार वाला टक्कर मारकर भाग जाता है. अब उसी गुरुग्राम का ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक ब्लैक महिंद्रा थार दिखाई दे रही है, जो एक कैब को बार-बार टक्कर मारती है. थार ज़ोर से आती है और कैब से भिड़ जाती है. इसके बाद थार बैक जाती है और फिर कैब में टक्कर मारती है. कैब का ड्राइवर हाथ जोड़ता रहा कि ‘भैया मत तोड़िए मेरी गाड़ी.’ लेकिन थार वाला नहीं मानता. ये सब कुछ कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और अब इसका वीडियो वायरल है. मामला गुड़गांव के सेक्टर 89 का है. 

Advertisement

लेकिन ऐसे गाड़ी ठोकने की वजह क्या है? 

ये घटना 18 और 19 सितंबर के बीच देर रात की है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, चार दोस्त दिल्ली में रजिस्टर्ड इस थार गाड़ी से सेक्टर 89 पहुंचे. तभी नशे में धुत इन दोस्तों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई. इसके बाद दो लोग गाड़ी से उतरे और अपने घर जाने के लिए रैपिडो कैब बुक कर लिया. कैब आई तो जिन दो लोगों ने गाड़ी बुक की थी, उसमें बैठ गए. इसके बाद थार में बैठे दोनों लोगों ने उन्हें फॉलो करना शुरू करना कर दिया. इसके बाद जो हुआ उसका वीडियो वायरल है. थार में बैठे लड़के बार-बार कैब को ठोकर मारने लगते हैं.

Advertisement

कैब का ड्राइवर चिल्लाता है. मदद की गुहार लगाता है, लेकिन थार में बैठे लोग नहीं मानते. इस पूरी घटना में कैब का आगे का हिस्सा पूरी तरह डैमेज हो गया. कैब में बैठे दोनों पैसेंजर्स और ड्राइवर को कोई सीरियस इंजरी नहीं आई, क्योंकि समय रहते गाड़ी के एयरबैग्स खुल गए थे. अगल-बगल सड़क पर खड़े किसी शख्स ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद से यह वायरल है.

पुलिस ने क्या किया?

घटना के बाद कैब ड्राइवर ने खेरकी दौला पुलिस थाने में सूचना दी, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही थार का ड्राइवर और उसका दोस्त वहां से भाग गए. पुलिस ने ‘लल्लनटॉप’ से बातचीत में बताया कि कैब ड्राइवर की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. वीडियो में दिखाई दे रहे नंबर के आधार पर पुलिस आरोपियों को ढूंढने की कोशिश कर रही है. खबर लिखे जाने तक आरोपी कहां हैं, इसकी कोई जानकारी पुलिस के पास नहीं है.

ये भी पढ़ेंः कल्याण बैंसला ने किसके कहने पर बाइक राइडर सिया को टक्कर मारी? जांच में ये नाम आया

Advertisement
कार वाले ने बाइकर को मारी थी टक्कर

गुरुग्राम में कुछ ही दिन पहले एक बाइकर सिया को गोल्फ कोर्स रोड पर राइड के दौरान टक्कर मारने का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था. इस मामले में आरोपी कल्याण बैंसला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. उसे राजस्थान के दौसा से पकड़ा गया था. पुलिस ने इस मामले में कल्याण बैसला के खिलाफ BNS की धारा 109 यानी (हत्या का प्रयास) का केस दर्ज किया है. उसके चचेरे भाई लवनीश गुर्जर को भी गिरफ्तार किया गया है. दोनों को पुलिस ने दो दिन की रिमांड पर लिया था. 18 सितंबर को रिमांड खत्म होने के बाद दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया है. इनकी अगली पेशी 1 अक्टूबर को होनी है. घटना में इस्तेमाल Maruti Ciaz को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. 

वीडियो: भाई-दोस्त को गाड़ी देना महंगा पड़ सकता है, एक्सीडेंट के बाद वाले नियम जान लें

Advertisement