The Lallantop

IIT बॉम्बे में परीक्षा में ChatGPT के इस्तेमाल करते पकड़ा गया, छात्र ने ली जान, स्टूडेंट्स का हंगामा

IIT Bombay में एक छात्र ने अपनी जान ले ली. Energy Science and Engineering विभाग के सेकंड ईयर के BTech छात्र साहिल रविंद्र वाकोड़े ने अपनी जान दे दी. बताया जा रहा है कि एक्जाम में चैटजीपीटी के इस्तेमाल करते हुए उन्हें पकड़ा गया था.

Advertisement
post-main-image
घटना के बाद कैंपस में धरना देते स्टूडेंट्स (PHOTO- India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • आईआईटी बॉम्बे के एक सेकंड ईयर के बीटेक छात्र साहिल रविंद्र वाकोड़े ने 18 सितंबर को शाम को अपने हॉस्टल कमरे में खुदकुशी कर ली।
  • छात्र को एग्जाम के दौरान मोबाइल फोन से प्रश्न पत्र चैटजीपीटी पर अपलोड करते पकड़ा गया था, जिसके बाद विभाग ने समझाइश दी थी।
  • छात्र की मौत पर आईआईटी बॉम्बे प्रशासन ने जांच आरंभ कर दी है और प्रभावित छात्रों तथा स्टाफ को सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

IIT Bombay में एक बीटेक सेकंड ईयर के स्टूडेंट ने शुक्रवार यानी 18 सितंबर की शाम अपनी जान दे दी. स्टूडेंट का नाम साहिल रविंद्र वाकोड़े था. मृतक स्टूडेंट महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के रहने वाला था. 18 सितंबर की शाम जब बहुत देर तक रविंद्र ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला, तो दूसरे स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को इसकी जानकारी दी. संस्थान के मुताबिक, उसी दिन परीक्षा के दौरान छात्र मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था. उन्होंने परीक्षा का Question Paper एक AI Platform chatgpt पर अपलोड किया था, ताकि वो अपने पेपर को सॉल्व कर सके. 

Advertisement
कैंपस में छात्रों का प्रदर्शन

साहिल की मौत के बाद बड़ी संख्या में छात्रों ने कैंपस में प्रदर्शन किया और पूरे मामले की जांच की मांग की. छात्रों का आरोप था कि प्रशासन छात्रों की मेंटल हेल्थ से जुड़ी चिंताओं पर ध्यान नहीं दे रहा है. एक स्टूडेंट ने कहा,

हमलोग वहां पहुंचे तो एम्बुलेंस खड़ी थी. काफी देर तक वो वहां खड़ी रही. कैंपस सिक्योरिटी वाले आए हुए थे. हमलोग एक घंटा वहां थे. किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था. एक घंटे बाद बॉडी को एम्बुलेंस से लेकर हॉस्पिटल गए. वहां पता चला कि उन्होंने अपनी जान दी है. इसी साल हॉस्टल से ये ऐसा दूसरा मामला सामने आया है.

Advertisement
IIT बॉम्बे प्रशासन का क्या कहना है?

IIT बॉम्बे प्रशासन के मुताबिक़ मृत स्टूडेंट Energy Science and Engineering Department के सेकंड ईयर का स्टूडेंट था. घटना वाले दिन ही एग्जाम के दौरान मृतक स्टूडेंट को Exam Hall में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते पकड़ा गया था. इस दौरान स्टाफ ने उन्हें मोबाइल इस्तेमाल करते हुए पकड़ लिया था. फोन लिया तो देखा कि परीक्षा का Question Paper ChatGPT पर अपलोड किया हुआ था. IIT Bombay का कहना है कि छात्र के खिलाफ कोई Disciplinary Action शुरू नहीं किया गया था. 

(यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा: पहले हॉस्टल वालों ने डांटा फिर पिता ने, बीटेक छात्र ने कुछ घंटे बाद दे दी जान)

Instructor और Department Head ने छात्र से बात की थी. डिपार्टमेंट हेड का कहना है कि हमने समझाया था और भरोसा दिलाया था कि इस घटना के आधार पर उनके Academic Career पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा. इसके बाद रविंद्र अपने हॉस्टल के कमरे में चले गए थे. शाम को उन्हें अपने कमरे में मृत मिले. IIT Bombay ने छात्र की मौत पर दुख जताया है और कहा है कि उसके दोस्तों, Classmates, Faculty Members और इस घटना से प्रभावित अन्य लोगों को जरूरी सपोर्ट दिया जा रहा है.  छात्र की मौत के हालात की संबंधित अधिकारी जांच कर रहे हैं. पिछले सात महीनों में ये तीसरा ऐसा केस है जहां IIT बॉम्बे के छात्र ने खुद की जान दी है. फिलहाल घटना की जांच जारी है.

Advertisement

वीडियो: रात में ड्यूटी पर निकले थे ASI हरजीत सिंह, 3 गोलियां मार कर हुई हत्या

Advertisement