The Lallantop

गाड़ी से हल्की टक्कर हुई थी, रिटायर्ड आर्मी अफसर को बीयर की बोतलों से पीटा

Gurugram में रिटायर्ड आर्मी कर्नल के साथ मारपीट की गई. आरोप है कि रास्ते में उनकी कार एक दूसरी कार से हल्की सी टकरा गई. इसके बाद दूसरी कार में बैठे लोगों ने उन्हें बीयर की बोतलों से पीटा. क्या है पूरा मामला?

Advertisement
post-main-image
पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. (फाइल फोटो: आजतक)
author-image
शिवानी शर्मा

हरियाणा के गुरुग्राम में एक रिटायर्ड आर्मी कर्नल के साथ बेरहमी से मारपीट की गई. उन्होंने बताया कि वह अपने बीमार पिता को देखने के बाद अस्पताल से अकेले घर लौट रहे थे. तभी रास्ते में उनकी कार एक दूसरी कार से थोड़ी-सी टकरा गई. आरोप है कि इसके बाद दूसरी कार में बैठे लोगों ने रिटायर्ड आर्मी अफसर को बीयर की बोतलों से पीटा. इतना ही नहीं, उनसे जबरन यूपीआई के जरिए 30 हजार रुपये भी ट्रांसफर कराए गए. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना शनिवार, 21 फरवरी की है. 50 साल के अनिल यादव गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल से अपने बीमार पिता को देखने के बाद अकेले लौट रहे थे. शिकायत के मुताबिक, सड़क पर उनकी कार के दायीं ओर चल रही एक दूसरी कार अचानक बायीं लेन में मुड़ गई. उन्होंने ब्रेक लगाने की कोशिश की लेकिन इसके बावजूद दोनों गाड़ियों की हल्की-सी टक्कर हो गई.

आरोप है कि टक्कर के बाद दूसरी कार में सवार लोगों ने उन पर हमला कर दिया. उन्हें बीयर की बोतलों से मारा गया. मारपीट के दौरान उनसे जबरन यूपीआई से 30 हजार रुपये ट्रांसफर कराए गए. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. घटना के बाद घायल अनिल यादव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी हालत पर डॉक्टर नजर रखे हुए हैं. मामला सामने आने के बाद लोकल मिलिट्री अधिकारियों ने गुरुग्राम पुलिस से संपर्क किया. 

Advertisement

इसके बाद सोमवार, 23 फरवरी को सेक्टर 50 पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई. इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. 

ये भी पढ़ें: मेरठ में टोल बूथ पर बवाल, सेना के जवान को बुरी तरह पीटा, CCTV से खुला राज

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान रेवाड़ी जिले के रहने वाले पंकज (23), विकास (21) और निखिल (21) और महेंद्रगढ़ जिले के रहने वाले साहिल (22) और अंकित कुमार (22) के तौर पर की है. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे 21 फरवरी को बादशाहपुर में एक शादी में आए थे और एक्सीडेंट के बाद उन्होंने शिकायत करने वाले को पीटा था. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

Advertisement

वीडियो: आर्मी कैंटीन के अंदर एक नाबालिग का यौन उत्पीड़न; इंडियन आर्मी ने कहा...

Advertisement