The Lallantop

कार से स्टंट कर रहा था, कंट्रोल बिगड़ा, 4-5 स्टूडेंट्स को रौंद दिया, VIDEO वायरल

Greater Noida में एक तेज रफ्तार कार ने 4 से 5 लोगों की टक्कर मारकर फरार हो गई. पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. घटना में एक युवक का पैर फ्रैक्चर हो गया है.

Advertisement
post-main-image
ग्रेटर नोएडा में एक कार ने 4 से 5 लोगों को टक्कर मार दी. (Courtesy- )

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक तेज रफ्तार कार ने स्टंट करते हुए 4 से 5 छात्रों को टक्कर मारी और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार को जब्त कर लिया है।
  • कार द्वारा स्टंट के दौरान नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ जिसमें छात्रों को चोटें आईं, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
  • पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, और चोटिल छात्र का इलाज चल रहा है, आगे भी आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
author-image
अरुण त्यागी

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में ‘हिट एंड रन’ का एक मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार कार ने स्टंट के दौरान 4 से 5 छात्रों को टक्कर मार दी. इसके बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गया. कार की टक्कर में एक छात्र के पैर में गंभीर चोट लगी है. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, टक्कर मारने वाली कार को भी सीज कर दिया है.

Advertisement
कार ने 4-5 लोगों को मारी टक्कर

मामले का संज्ञान नॉलेज पार्क पुलिस ने लिया और FIR दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी. वायरल वीडियो शुक्रवार, 18 सितंबर की शाम का बताया जा रहा है. इंडिया टुडे से जुड़े अरुण त्यागी की रिपोर्ट के मुताबिक, इलाके में कोल्ड कॉफी की दुकान लगाने वाले एक शख्स ने घटना के बारे में बताया कि यहां एक लड़का कार से स्टंट कर रहा था और अपनी गाड़ी को गोल-गोल घुमा रहा था. तभी अचानक से उसकी गाड़ी कंट्रोल से बाहर हो गई और 4 से 5 लोगों को तेजी से टक्कर मारकर फरार हो गई.

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू कर दी. मामले की पड़ताल करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया. साथ ही आरोपी मनीष को भी गिरफ्तार कर लिया. आरोपी कसना थाना क्षेत्र के लाडपुर गांव का रहने वाला है.

Advertisement
छात्र का पैर फ्रैक्चर

घायल छात्र गौरव नागर दुजाना के रहने वाले हैं. घटना में गौरव का पैर फ्रैक्चर हो गया. उनके भाई ने इंडिया टुडे से बात करते हुए घटना के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गौरव GNIOT कॉलेज से BCA कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बंगाल उपचुनाव में ड्रामा जारी, रेजीनगर से ममता के कैंडिडेट ने ना-ना करते किया चुनाव लड़ने का ऐलान

घटना वाली शाम वो अपने कुछ दोस्तों के साथ इलाके से गुजर रहे थे. इलाके में कुछ लड़के अपनी कार से स्टंट कर रहे थे और कुछ उनका वीडियो बना रहे थे. इसके बाद अचानक एक कार ने उन लोगों को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गए. 

Advertisement

वीडियो: आसान भाषा में: क्या इंसान AI से लड़ने की तैयारी में है?

Advertisement