क्या एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल गाड़ी खराब कर देगा? लोगों के मन में यह सवाल बार-बार उठ रहा है. दूसरी तरफ सरकार है, जिसका कहना है कि E20 बिना जांच-परख के लागू नहीं किया गया है. E20 पेट्रोल से व्हीकल को नुकसान नहीं होगा. माइलेज में भी ड्रॉप नहीं आएगा.
E20 फ्यूल गाड़ी खराब कर देगा? सरकार ने संसद में लिखित में जवाब दे दिया
E20 Petrol mileage drop: एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल को लेकर सरकार ने लोकसभा में लिखित में जवाब दिया है. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि E20 पेट्रोल से कोई माइलेज को कोई नुकसान नहीं पहुचेंगा

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में कहा कि एथेनॉल-ब्लेंडेड फ्यूल को कई सालों की टेस्टिंग और इंडस्ट्री के जानकारों से बातचीत के बाद ही लॉन्च किया गया था. इसमें वैज्ञानिक अध्ययन, फील्ड ट्रायल, लैब टेस्टिंग, एक्सपर्ट एजेंसियों से वैलिडेशन और स्टेकहोल्डर्स के साथ बातचीत शामिल थी.
सरकार ने बताया कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम (IIP), सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) और ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) ने मिलकर कई सालों तक अध्ययन किया. ताकि दोपहिया और चार-पहिया गाड़ियों पर E20 फ्यूल के असर का पता लगाया जा सके.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने कहा कि E20 पेट्रोल से इंजन की ड्यूरेबिलिटी, गाड़ी की परफॉर्मेंस, उसे चलाने या भारत स्टेज VI (BS-VI) उत्सर्जन पर कोई खास बुरा असर नहीं पड़ता है.
सरकार ने कहा कि आधुनिक कारों और दोपहिया वाहनों में E20 पेट्रोल का इस्तेमाल करने के लिए इंजन में किसी बदलाव की जरूरत नहीं है. लेकिन BS-III वाहनों और 2016 से पहले बने कुछ गाड़ी मॉडलों में रूटीन सर्विसिंग के दौरान रबर के कुछ हिस्सों या गैस्केट को बदलने की जरूरत पड़ सकती है.
माइलेज ड्रॉप का E20 से नाता नहींमाइलेज को लेकर उठ रहे सवालों पर सरकार का कहना है कि गाड़ी के माइलेज कम देने का सीधा नाता एथेनॉल ब्लेंडिंग से नहीं जोड़ा जा सकता. व्हीकल चलाने का तरीका, इंजन की देखभाल, समय पर तेल बदलना, एयर फिल्टर साफ रखना, टायर का प्रेशर, व्हील अलाइनमेंट और एयर कंडीशनिंग का इस्तेमाल भी ईंधन की बचत पर असर डालते हैं.
ये भी पढ़ें: महिला प्रोटेस्टर को 'थप्पड़' मारने वाले पुलिस अधिकारी संदीप लांबा को किस केस में मिली राहत?
SIAM से मिली जानकारी का हवाला देते हुए सरकार ने कहा कि उसे E20 पेट्रोल की वजह से इंजन फेल होने या गाड़ी खराब होने की कोई भी प्रमाणित या व्यापक शिकायत नहीं मिली है. सरकार ने यह भी कहा कि इंजन खराब होने, माइलेज कम होने और गाड़ी के घिसने जैसी चिंताएं खासकर आम बातचीत और सोशल मीडिया पर चर्चाओं से सामने आई हैं, न कि बड़े पैमाने पर दर्ज की गई तकनीकी खराबी की वजह से.
सरकार ने फिर से कहा कि एथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल प्रोग्राम को चरणों में, सोच-समझकर, वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित और सभी से सलाह-मशविरा करके लागू किया गया है. बता दें कि एथेनॉल-ब्लेंडेड पॉलिसी के खिलाफ दिल्ली टैक्सी एंड टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एंड टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने 4 अगस्त को संसद तक मार्च निकालने का आह्वान किया है.
वीडियो: राहुल गांधी ने अमित शाह पर कौन-से गंभीर आरोप लगाए?













