The Lallantop

सीएम विजय स्कूली बच्चों को मिड-डे मील में चिकन बिरयानी खिलाएंगे?

Tamil Nadu सरकार राज्य के Mid Day Meal प्रोग्राम में Chicken Biryani शामिल करने पर विचार कर रही है. इसके अलावा टीचरों से जुड़े कई संघों ने राज्य में खाली शिक्षक पदों पर भर्ती करने की भी मांग की.

Advertisement
post-main-image
तमिलनाडु सरकार से मिड-डे मील में चिकन बिरयानी शामिल करने की मांग. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • तमिलनाडु की सी जोसेफ विजय की सरकार मिड-डे मील योजना में चिकन बिरयानी को शामिल करने पर विचार कर रही है, जिसकी जानकारी शिक्षा मंत्री ए. राजमोहन ने दी।
  • शिक्षकों और उनसे जुड़े संघों ने मिड-डे मील में चिकन बिरयानी शामिल करने सहित पार्ट-टाइम टीचरों की भर्ती, सैलरी संशोधन और पेंशन योजना पुनः लागू करने की मांग की।
  • शिक्षा मंत्री ने संघों की मांगों को डिजिटलाइज करके अलग-अलग कैटेगरी में बांटने और रिपोर्ट सौंपने की प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया है।

तमिलनाडु की सी जोसेफ विजय की सरकार राज्य के मिड-डे मील योजना में चिकन बिरयानी शामिल करने पर विचार कर रही है. इसकी जानकारी खुद सूबे के शिक्षा मंत्री ए. राजमोहन ने दी. यह मांग टीचरों और उनसे जुड़े संघों ने शिक्षा मंत्री के साथ हुई मीटिंग में उठाई थी. इसके अलावा राज्यों में शिक्षकों की भर्ती की भी मांग उठाई गई.

Advertisement
मिड-डे मील में चिकन बिरयानी

शिक्षा मंत्री के साथ हुई मीटिंग में चिकन बिरयानी को हफ्ते में कम से कम एक बार खाने में शामिल करने की अपील की गई. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बैठक में शिक्षकों से जुड़ी और भी मांगें शामिल थीं. इनमें पार्ट-टाइम टीचरों को परमानेंट करना, टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के क्वालीफाइंग मार्क्स को कम करना, सेकेंडरी ग्रेड के टीचरों की सैलरी में संशोधन करना और पुरानी पेंशन स्कीम को वापस लागू करने की मांग शामिल थी.

शिक्षा मंत्री ए. राजमोहन ने इन मांगों पर मंगलवार, 28 जुलाई को एक बयान दिया. उन्होंने कहा कि संघों की ओर से दिए गए आवेदनों को एक अहम सॉफ्टवेयर की मदद से डिजिटलाइज किया जाएगा. इसके बाद इन्हें अलग-अलग कैटेगरी में बांट कर कार्रवाई की जाएगी. बाद में संघों को वापस इसकी रिपोर्ट सौंप दी जाएगी.

Advertisement
शिक्षकों के नियुक्ति की मांग

तमिलनाडु एलिमेंट्री स्कूल के टीचर्स एसोसिएशन ने खाली पदों पर टीचर्स को नियुक्ति करने की भी अपील की. एसोसिएशन ने मॉडल स्कूलों में LKG से लेकर 5वीं कक्षा तक खाली पदों को भरने की मांग की. एसोसिएशन की मुख्य मांग यह है कि मॉडल स्कूलों में खाली सीटों को भरा जाए.

यह भी पढ़ें: वाराणसी में युवक ने गे लिव-इन पार्टनर की चाकू मारकर हत्या की, पुलिस से बोला- ‘पति-पत्नी की तरह रहते थे’

दरअसल, इन स्कूलों को साल 2018-19 में हायर सेकेंडरी स्कूल से बदलकर मॉडल स्कूल बनाया गया था. एसोसिएशन के जिला महासचिव आर डॉस ने बताया कि 6 से लेकर 12 वीं कक्षा तक पदों को भर दिया गया है. बावजूद इसके एलिमेंट्री सेक्शन में अभी भी टीचर्स की कमी है. 

Advertisement

वीडियो: 'रामायण' ने तोड़ा 'धुरंधर' का रिकॉर्ड, 75 करोड़ में बिके म्यूजिक राइट्स

Advertisement