The Lallantop

जॉब खोने के कुछ दिन बाद पति ने पत्नी और 6 बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी

Michigan man killed family: अमेरिका के मिशिगन में एक शख्स ने कथित तौर पर पत्नी और 6 बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी. फिर खुद की भी जान ले ली. 24 जुलाई को मृतकों के शव ग्रैंड हेवन टाउनशिप स्थित उनके घर में जले हुए मिले थे. आरोप है कि गोलीबारी के बाद घर में जानबूझकर आग लगाई गई.

Advertisement
post-main-image
शख्स की घटना से कुछ दिन पहले जॉब चली गई थी. (फोटो-फेसबुक)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मिशिगन में क्रिस्टोफर कैरोल्कीविज ने अपनी पत्नी अमांडा और छह बच्चों की गोली मारकर हत्या की, फिर खुदकुशी कर ली, शव 24 जुलाई को उनके घर में जलते हुए पाए गए।
  • जांच के दौरान पता चला कि क्रिस्टोफर के नौकरी छूटने और कथित अफेयर की वजह से वैवाहिक तनाव था, जिससे विवाद और तनाव की स्थिति बनी थी।
  • अधिकारियों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतकों की गोलीबारी से मौत की पुष्टि की, और आग लगाने की जांच जारी है, जिससे परिवार की पूरी मौत की गहराई से जांच हो रही है।

अमेरिका के मिशिगन में एक शख्स ने कथित तौर पर पत्नी और 6 बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी. फिर खुद की भी जान ले ली. 24 जुलाई को मृतकों के शव ग्रैंड हेवन टाउनशिप स्थित उनके घर में जले हुए मिले थे. आरोप है कि गोलीबारी के बाद घर में जानबूझकर आग लगाई गई.

Advertisement

मृतकों की पहचान 47 साल के क्रिस्टोफर कैरोल्कीविज और 39 साल की उनकी पत्नी अमांडा मैंडी कैरोल्कीविज के रूप में हुई है. उनके बच्चों की उम्र 5 से 15 साल बताई गई है, जिनमें 4 बच्चे बायोलॉजिकल और दो अडॉप्टेड हैं.

आग में पालतू जानवरों की भी मौत

द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, 27 जुलाई को ओटावा काउंटी शेरिफ ऑफिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि परिवार के सभी आठ सदस्यों की मौत गोली लगने से हुई थी. अधिकारियों का मानना है कि क्रिस्टोफर ने पहले अपनी पत्नी और बच्चों की गोली मारकर हत्या की, बाद में खुदकुशी कर ली.

Advertisement

जांच में ऐसे सबूत भी मिले हैं जिनसे पता चलता है कि गोलीबारी के बाद घर में कई जगहों पर जानबूझकर आग लगाई गई थी. आग में घर में मौजूद पालतू जानवरों की भी मौत हो गईं. हालांकि अधिकारी अभी जांच कर रहे हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिस्टोफर और मैंडी की शादी 2009 में हुई थी. दोनों की मुलाकात एक बेवरेज कंपनी में हुई थी. घटना से कुछ दिन पहले ही क्रिस्टोफर की अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन में नौकरी चली गई थी. वह उस संस्था में सेल्स और मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट थे. मैंडी ग्रैंड हेवन एरिया पब्लिक स्कूल डिस्ट्रिक्ट में सब्स्टिट्यूट टीचर थीं.

रेडिट पोस्ट पर मैंडी ने साझा किया था दुख-दर्द!

मर्डर-सुसाइड केस की जांच के बीच दावा किया जा रहा है कि मैंडी अपनी शादी से खुश नहीं थीं, क्योंकि उनके पति का कथित तौर पर किसी इंटर्न के साथ अफेयर चल रहा था. उन्होंने रेडिट पोस्ट पर इसका खुलासा किया था. द डेट्रॉइट न्यूज का कहना है कि मैंडी ने 2024 में रेडिट पर "MandyK1179" यूजरनेम से अपनी शादी के बारे में पोस्ट किया था.

Advertisement

पोस्ट में मैंडी ने बताया था कि जब वह इंटर्न थीं, तब उनकी मुलाकात क्रिस्टोफर से हुई थी. वह तलाकशुदा था. बाद में दोनों ने शादी कर ली. मगर अब पति का कथित तौर पर किसी इंटर्न के साथ अफेयर चल रहा है. 

ये भी पढ़ें: बिल्ली पालने का शौक है तो Cat Scratch Disease भी जान लें, 8 साल का बच्चा मरते-मरते बचा है

मैंडी का कहना था कि उन्होंने क्रिस्टोफर को कभी इसके बारे में नहीं बताया. वह शादी से खुश नहीं थी, फिर भी उन्हें दिखावा करना पड़ा. क्योंकि वह बच्चों से प्यार करती थीं. अगर उनके बच्चे ना होते, तो वह सुलह नहीं करतीं. दोनों ने रिश्ता सुधारने के लिए काउंसलिंग भी ली थी. पोस्ट में मैंडी ने बताया था कि साढ़े चार साल बाद वह बेहतर स्थिति में थे. लेकिन हेल्दी रिलेशनशिप मेंटेन करना मुश्किल है.

हालांकि रेडिट पर अक्सर लोग अपनी पहचान छुपाते हुए नकली नाम रखते हैं. ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि वह मैंडी ही थीं. लेकिन वेबसाइट का दावा है कि रेडिट पोस्ट की अधिकतर जानकारी मृतक की जिंदगी से मेल खा रही है. आगे पुलिस जांच कर रही है कि घटना के पीछे क्या वजह थी. क्या कोई अफेयर या फिर जॉब का जाना. 

वीडियो: अभिजीत दिपके के ट्वीट से फिर मचा बवाल, क्या जंतर-मंतर पर फिर लौट रहे हैं युवा?

Advertisement