The Lallantop

एलन मस्क ने अंबानी को 'असली बॉस' लिखकर भारत सरकार पर हमला बोल दिया

भारत में Starlink की commercial entry में देरी पर Elon Musk भड़क गए हैं. पहले उन्होंने बिना नाम लिए कुछ ‘oligarchs’ पर Starlink को रोकने का आरोप लगाया. अब 8 अक्टूबर को उन्होंने सीधे Ambani का नाम लेते हुए पूछा- “क्या अंबानी ही भारत के असली बॉस हैं?”

Advertisement
post-main-image
एलन मस्क ने अपनी पोस्ट में सीधा अंबानी का नाम लिया है (COURTSEY- ITG, Starlink)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • एलन मस्क ने भारत में स्टारलिंक की एंट्री को रोकने के लिए कुछ शक्तिशाली कारोबारी और भारत के टेलीकॉम सेक्टर में अंबानी की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।
  • स्टारलिंक को भारत सरकार से मंजूरी मिलने में देरी का कारण स्थानीय टेलीकॉम कंपनियों द्वारा बाजार पर एकाधिकार बनाए रखने की कोशिश बताई जा रही है।
  • भारत सरकार ने स्टारलिंक को लेकर भेदभाव का खंडन किया है और कंपनी ने भारत के लिए आवश्यक सुरक्षा नियंत्रण और इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया है।

एलन मस्क ने पूछा है कि क्या भारत के 'असली बॉस' अंबानी हैं. उनका ये सवाल भारत सरकार पर सीधा हमला है. वजह है Starlink. दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क भारत में Starlink की एंट्री के लिए सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं. दोनों के बीच इसे लेकर कई दफा बातचीत भी हुई है. लेकिन अब तक स्टारलिंक को 'भारत प्रवेश' नहीं मिला है.

Advertisement

इसकी झल्लाहट मस्क पर दिखने लगी है. सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट बता रही हैं कि टेस्ला के मालिक खुन्नस में हैं. कुछ घंटे पहले एक पोस्ट में एलन मस्क ने आरोप लगाया था कि कुछ ताकतवर कारोबारी Starlink को भारत में आने से रोक रहे हैं, ताकि देश के इंटरनेट बाजार पर उनकी पकड़ बनी रहे. लेकिन 8 अक्टूबर की शाम तो उन्होंने सीधा 'अंबानी' का नाम ले लिया. 

'भारत के असली बॉस अंबानी हैं क्या?'

मामला तब गरम हुआ जब 7 अक्टूबर की रात Musk ने X पर पोस्ट करते हुए बिना किसी व्यक्ति या कंपनी का नाम लिए कहा कि कुछ "oligarchs" Starlink की एंट्री रोक रहे हैं. मस्क के मुताबिक ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि भारतीयों पर अपना "monopolistic chokehold" बनाया रखा जा सके. Musk ने इसे भारतीय जनता के साथ "crime" तक बताया. इसके जवाब में भारत सरकार ने साफ कहा है कि सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेवाओं के लिए बनाई गई उसकी रेगुलेटरी व्यवस्था किसी कंपनी के साथ भेदभाव नहीं करती.

Advertisement
musk
मस्क की एक्स पोस्ट 
अंबानी पर डायरेक्ट निशाना

पहले की पोस्ट में मस्क ने किसी का नाम नहीं लिया था. लेकिन ताजा पोस्ट में मस्क ने सीधे तौर पर अंबानी को इस मुद्दे से जोड़ा. उनके कहने का सीधा मतलब यह था कि अंबानी की कंपनी जियो का भारत के टेलीकॉम सेक्टर पर राज है. उसे नुकसान न हो इसलिए मस्क की स्टारलिंक को भारत में मंजूरी नहीं मिल रही. 

मस्क का निशाना किस 'अंबानी' पर है ये तो वही जानते हैं. रिलायंस ग्रुप के कर्ता-धर्ता मुकेश अंबानी हैं, लेकिन जियो का जिम्मा फिलहाल मुकेश के बेटे आकाश अंबानी के पास है. अपनी पोस्ट में मस्क ने लिखा,

स्टारलिंक को 165 से ज्यादा देशों में लाइसेंस मिला हुआ है और इसने भारत सरकार के हर नियम और जरूरत को पूरा करने में पांच साल बिताए हैं, फिर भी लाइसेंस क्यों नहीं मिला? क्या अंबानी ही भारत के असली बॉस हैं?

Advertisement
elon musk
मस्क ने एक्स पोस्ट में अंबानी पर निशाना साधा है

(यह भी पढ़ें: स्टार लिंक पर एलन मस्क ‘ओलिगार्क’ आरोप, सरकार ने कहा: बेबुनियाद और गलतफहमी पर आधारित)

Starlink की VP ने क्या कहा?

7 अक्टूबर को, स्टारलिंक बिजनेस ऑपरेशन्स की वाइस प्रेसिडेंट लॉरेन ड्रायर ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि कंपनी ने भारत के हिसाब से सिक्योरिटी कंट्रोल बनाए हैं और भारत में 20 गेटवे साइट्स तैयार की हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी भारतीय यूर्सज का डेटा भारत में ही रख रही है. ड्रायर ने कहा कि स्टारलिंक ने भारतीय मार्केट की जरूरतों को पूरा करने के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में निवेश किया है. 

वीडियो: एलन मस्क ने स्टारलिंक की भारत में एंट्री में देरी के लिए किसे जिम्मेदार ठहराया?

Advertisement