The Lallantop

1 करोड़ की एलिमनी, पति का शक और... दिव्या मर्डर केस में खुले कई राज़!

Divya MIishra murder case: इस हत्याकांड का एक CCTV फुटेज भी सामने आया हैं. इसमें बैंक के अंदर जा रही दिव्या को मानस रोकता है. इसके बाद हत्याकांड अंजाम देता है. इस मामले में कई हैरान करने वाले खुलासे हो रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
आरोपी पति मानस कई दिनों से दिव्या पर नज़र रख रहा था. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • लखनऊ के गोमतीनगर में 20 अगस्त को दिव्या मिश्रा की हत्या उनके पति मानस बाजपेयी ने की, जिसके बाद उसने अपनी बहन और खुद को भी गोली मारी, जिससे तीन लोगों की मौत हुई।
  • दिव्या और मानस के बीच तलाक की कानूनी प्रक्रिया चल रही थी और दिव्या ने करीब एक करोड़ रुपए की एलिमनी की मांग की थी, जिससे उनके संबंधों में तनाव बढ़ा था।
  • पुलिस ने बैंक में हुए हमले का CCTV फुटेज प्राप्त किया है और आरोप की जांच कर रही है, जिससे घटना के कारणों और अपराध के दौरान की स्थिति का पता लगाने में मदद मिलेगी।
author-image
अंकित शर्मा

लखनऊ के दिव्या मिश्रा मर्डर केस में नई जानकारी सामने आई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तलाक के दौरान दिव्या की तरफ से अपने पति मानस बाजपेयी से करीब एक करोड़ रुपए की एलि‍मनी की मांग की थी. बताया जा रहा है कि दिव्या और मानस के तलाक के मामले में वारदात से सिर्फ दो दिन पहले कोर्ट में तारीख थी. इसके बाद दोनों के बीच विवाद और बढ़ गया. पुलिस को मिले दस्तावेजों में तलाक और स्त्रीधन से जुड़ी कानूनी प्रक्रिया का जिक्र भी मिला है. पुलिस अभी इस एंगल की जांच कर रही है.

Advertisement

इस घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया. ज‍िसमें द‍िख रहा है क‍ि बैंक के अंदर जा रही दिव्या को मानस रोकता है. इसके बाद वो दिव्या के साथ मारपीट करने लगता है. मारपीट होते देख गार्ड और बैंक के अन्य कर्मचारी दिव्या को बचाने के लिए दौड़ पड़ते हैं.

क्या दिखा CCTV फुटेज में? 

आजतक से जुड़े अंकित मिश्रा की जानकारी के मुताबिक, आरोपी पति मानस कई दिनों से दिव्या पर नज़र रख रहा था. जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले भी मानस ने दिव्या का पीछा कर उसकी गाड़ी रुकवाने की कोशिश की थी. लेकिन वो वहां से निकल गई. बताया जा रहा है कि दिव्या को किसी अनहोनी की आशंका थी और उन्होंने इस बारे में अपने करीबियों से भी चर्चा की थी. ये भी बताया था कि मानस उसे जान से मार देगा.

Advertisement

दिव्या ने करीब एक साल पहले कोर्ट में तलाक का केस दाखिल किया था. दोनों के बीच मीडिएशन की प्रक्रिया चल रही थी. परिवार के मुताबिक, 21 अगस्त को मामले में कोर्ट की तारीख थी, लेकिन उससे एक दिन पहले ही मानस ने दिव्या की हत्या कर दी.

ये भी पढ़ें: पत्नी और बहन को दिन दहाड़े मारी गोली, फिर ली अपनी भी जान, डबल मर्डर से लखनऊ में हड़कंप!

20 अगस्त को हुई दिव्या की हत्या

20 अगस्त को लखनऊ के गोमतीनगर में ICICI बैंक के बाहर दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. दिव्या इसी बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के तौर पर काम करती थीं. पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, उनके पति मानस बाजपेयी ने बैंक के बाहर पहुंचकर उन्हें गोली मारी. इसके बाद मानस अपने घर पहुंचा. घर पहुंचने के बाद उसने अपनी बहन तूलिका को भी गोली मार दी. इसके बाद मानस ने खुद को भी गोली मार ली. इस तरह इस पूरे मामले में तीन लोगों की मौत हो गई.

Advertisement

इस केस में दिव्या की बहन प्रज्ञा मिश्रा के बयान भी सामने आए हैं. प्रज्ञा ने सोशल मीडिया पोस्ट में मानस के व्यवहार को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका दावा है कि मानस का व्यवहार काफी आक्रामक था और फैमिली कोर्ट के काउंसलर के साथ भी उसकी झड़प हो चुकी थी. ये आरोप परिवार की तरफ से लगाए गए हैं.

वीडियो: पश्चिम बंगाल बरुईपुर रेप-मर्डर केस के आरोपी का एनकाउंटर, मां ने क्या कहा?

Advertisement