The Lallantop
Logo

UP Election 2027 से पहले Imran Masood को बड़ा झटका, दामाद Shayan Masood ने थामा Akhilesh का हाथ

इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद ने कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी का साथ पकड़ लिया है. आखिर उनके इस कदम से इमरान मसूद, कांग्रेस और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति पर क्या असर पड़ेगा, देखिए पूरी रिपोर्ट.

Advertisement

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद ने कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है. लखनऊ में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने शायान मसूद का पार्टी में स्वागत किया. यह कदम ऐसे समय आया है जब इमरान मसूद ने कहा था कि उनके परिवार का कोई भी सदस्य आने वाला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगा. शायान मसूद सहारनपुर के राजनीतिक रूप से मजबूत काजी राशिद मसूद परिवार से आते हैं. आखिर शायान के सपा में जाने का इमरान मसूद, कांग्रेस और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति पर क्या असर पड़ेगा? जानिए पूरी जानकारी, देखिए पूरी रिपोर्ट.

Advertisement

ये भी पढ़ें- लद्दाख में आर्मी काफिला आते ही ट्रैफिक रुका, जिस चेकपोस्ट पर 'Gen Z' लड़की भिड़ी, वो अहम क्यों?

 

Advertisement

Advertisement