The Lallantop

LPG गैस सिलेंडर आपको नहीं मिलेगा, अगर दो दिन में ये एक काम नहीं निपटाया

LPG connection e-KYC: अगर आपने इस डेडलाइन से पहले वेरिफिकेशन नहीं कराया तो गैस सिलेंडर मिलना बंद हो जाएगा. कनेक्शन ब्लॉक भी हो सकता है. जानें कैसे KYC करनी है.

Advertisement
post-main-image
गैस कनेक्शन eKYC कराने की लास्ट डेट भी बताई गई है. (फाइल फोटो)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • LPG गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए इंडेन, भारत गैस और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने 23 अगस्त तक e-KYC वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया है, अन्यथा सिलेंडर की आपूर्ति बंद हो जाएगी।
  • सरकार ने फेक गैस कनेक्शन और जमाखोरी रोकने के लिए e-KYC प्रमाणीकरण को अनिवार्य किया है, जिससे भरोसेमंद कनेक्शनों की पहचान सुनिश्चित हो सके।
  • यदि उपभोक्ता 23 अगस्त तक e-KYC वेरिफिकेशन नहीं कराते हैं, तो उनका कनेक्शन स्थायी रूप से रद्द हो सकता है और वे सिलेंडर प्राप्त नहीं कर पाएंगे।

LPG गैस सिलेंडर हो सकता है कि आपको कुछ दिन बाद न मिले, अगर आपने अभी तक e-KYC वेरिफिकेशन नहीं कराया है. इंडेन, भारत गैस और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HP) ने ई-केवाईसी वेरिफिकेशन के लिए एक समय सीमा तय की है. ये डेडलाइन 23 अगस्त को ख़त्म हो रही है. अगर आपने इस डेडलाइन से पहले वेरिफिकेशन नहीं कराया तो गैस सिलेंडर मिलना बंद हो जाएगा. कनेक्शन ब्लॉक भी हो सकता है. 

Advertisement

e-KYC का प्रोसेस काफी आसान है. इसके लिए आपको सेंटर जाने की ज़रूरत नहीं है. घर बैठे ही कर सकते हैं. आसान स्टेप्स में इसे समझते हैं. आप जिस भी कंपनी का सिलेंडर लेते हैं, उसका ऐप डाउनलोड कर सकते हैं. इंडेन के लिए इंडियन ऑयल वन ऐप, भारत गैस वाले 'HELLO BPCL App' और HP वाले HP ई-गैस ऐप डाउनलोड कर सकते हैं. अब प्रोसेस को समझते हैं. 

मोबाइल से पूरा करें e-KYC 
  • सबसे पहले ऐप डाउनलोड करिए और उसे ओपन कीजिए. 
  • अपने एलपीजी कनेक्शन से जुड़े मोबाइल नंबर का उपयोग करके लॉग इन/रजिस्टर करें.
  • अगर जरूरी हो, तो अपने 16 अंकों वाले LPG आईडी का उपयोग करके अपने इंडेन एलपीजी खाते को लिंक करें.
  • ई-केवाईसी/आधार प्रमाणीकरण (AADHAR Authentication) विकल्प खोजें.
  • आधार बेस प्रमाणीकरण के लिए सहमति दें.
  • इसके बाद आपको आधार फेसआरडी ऐप इंस्टॉल करना है और आगे की गाइडलाइन फॉलो करनी है. 
  • इसके बाद आपको डाक्यूमेंट्स अपलोड करना है और वेरीफाई होने का इंतज़ार करना है.

ये भी पढ़ें: LPG Cylinder: एलपीजी कनेक्शन है तो जरूरी अपडेट जान लें, नहीं तो हो जाएगी बड़ी मुश्किल

Advertisement
अगर e-KYC नहीं हुआ तो क्या होगा?

अगर एक बार में आपका फेस स्कैन सक्सेस नहीं होता तो ऐप दोबारा खोलकर ट्राई करें. ये ध्यान रहे कि आपके चेहरे पर लाइट अच्छी पड़ रही हो. जिन चीज़ों की आपको ज़रूरत पड़ेगी उसमें आधार कार्ड, एलपीजी खाते से जुड़ा मोबाइल नंबर, एलपीजी आईडी और आधार फेस आरडी ऐप शामिल है. 

अगर आप खुद से मोबाइल ऐप से नहीं कर पा रहे तो भी आपके पास दो विल्कप हैं. एक, एजेंसी जाकर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन करवा लीजिए या तो सिलेंडर डिलीवरी एजेंट्स के ज़रिए वेरीफाई करवा सकते हैं. उनके पास जो डिवाइस होती है उससे भी ये प्रोसेस हो सकता है. 

अगर आप डेडलाइन पूरा करने से चूक गए तो आपका LPG कनेक्शन स्थायी तौर पर कैंसिल हो सकता है. या फिर आपका कनेक्शन भी ख़ारिज हो सकता है. और आप तब तक सिलेंडर नहीं ले पाएंगे, जब तक आप प्रोसेस पूरा नहीं कर लेते. सरकार ने फेक गैस कनेक्शन को ख़त्म करने और जमाखोरी रोकने के लिए ये फैसला लिया है. 

Advertisement

वीडियो: खर्चा-पानी: आपकी रसोई में LPG नहीं एथेनॉल से खाना बनेगा?

Advertisement