The Lallantop

पत्नी से झगड़ा, ससुराल वालों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर को पीट-पीटकर मार डाला

दिल्ली के निहाल विहार में घरेलू विवाद के बाद पत्नी के मायके वालों पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की पिटाई कर हत्या करने का आरोप है. पुलिस ने मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है; विनय के चार महीने के जुड़वा बच्चे हैं और उनकी पत्नी गृहिणी हैं.

Advertisement
post-main-image
नोएडा में इंजीनियर की हत्या. (फोटो- India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली के निहाल विहार में 21 अगस्त को इंजीनियर विनय गुप्ता पर उनके ससुराल वालों ने हमला किया जिससे उनकी मौत हो गई।
  • विवाद का कारण बच्चे को दवा देने को लेकर विनय गुप्ता और उनकी पत्नी के बीच हुई घरेलू झड़प थी, जिसके बाद पत्नी अपने परिवार को बुला लाईं।
  • हमले में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता की हत्या की धारा में मामला दर्ज किया है और उनसे पूछताछ जारी है।

दिल्ली के रहने वाले इंजीनियर विनय गुप्ता की तीन साल पहले शादी हुई थी. 4 महीने के जुड़वा बच्चे हैं. शुक्रवार, 21 अगस्त को उनकी किसी बात पर पत्नी से लड़ाई हो गई. पत्नी ने अपने मायके के लोगों को बुला लिया. आरोप है कि उन लोगों ने विनय गुप्ता को इतना पीटा कि उनकी मौत हो गई. मामूली घरेलू विवाद में एक युवा इंजीनियर की जान चली गई. घटना दिल्ली के निहाल विहार की है. विनय पर हमला करने में 4 लोग शामिल थे और सभी को हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस ने बताया कि विनय नोएडा में सॉफ्टवेयर कंपनी एडोब में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे. वहीं, उनकी पत्नी हाउसवाइफ हैं.

Advertisement
क्या हुआ था?

NDTV के मुताबिक, इंजीनियर विनय गुप्ता दिल्ली के लक्ष्मी पार्क के रहने वाले थे. तकरीबन साढ़े तीन साल पहले बुध विहार की 31 साल की महिला रेखा के साथ उनकी शादी हुई थी. दंपती के चार महीने के जुड़वां बच्चे हैं. एक लड़का और एक लड़की. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार, 21 अगस्त की सुबह दंपती बच्चे को दवा देने को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया. इसके बाद रेखा ने अपने परिवार वालों को फोन मिलाया और घर से चली गई. करीब 10 मिनट बाद वो अपने दो भाइयों, भाभी, पिता, चाचा और परिवार के अन्य वालों के साथ वापस लौटीं.

विनय की मां रिश्तेदारों के लिए पानी-खाने का इंतजाम करने में लग गईं लेकिन इधर घर आए रिश्तेदारों ने विनय पर हमला कर दिया. जब विनय की मां वापस लौटीं तो देखा कि उनके बेटे को वो लोग पीट रहे हैं. उन्होंने बेटे को बचाने की कोशिश की लेकिन हमला नहीं रुका. 

Advertisement

विनय के परिवार के कुछ लोगों ने एनडीटीवी को बताया कि उसके ससुराल वालों ने उसका गला दबाया और उसकी छाती पर लात और घूसे मारे. उन्होंने आरोप लगाया कि ये हमला पहले से तय करके किया गया था. रेखा ने घटना के वक्त घर के सारे सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए थे. 

ये भी पढ़ेंः झारखंड की स्टील फैक्ट्री में टरबाइन ब्लास्ट, आग में झुलसकर 3 इंजीनियर्स की मौत

हमले में गंभीर रूप से घायल विनय को किसी ने अस्पताल ले जाने की भी जहमत नहीं उठाई. एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें उनके कोई पड़ोसी कंधे पर लादकर उन्हें अस्पताल ले जा रहे हैं. हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि हमले में शामिल चार आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है. भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) और 3(5) (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है. गिरफ्तार किए गए लोगों से हमले में उनकी भूमिका के बारे में पूछताछ की जा रही है.

वीडियो: Lucknow Murder में बड़ा खुलासा, Divya Mishra की हत्या के बाद Manas Bajpai ने क्या लिखा?

Advertisement