The Lallantop

स्वतंत्र भारद्वाज पर SC-ST एक्ट जुड़ेगा, नया FIR नहीं, CJP की मांग दिल्ली पुलिस ने मानी

जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशू आजाद के पिता संजय कुमार पर कथित हमले के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ FIR दर्ज होने का दावा किया गया है. CJP नेता अभिजीत दिपके के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी को 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है.

Advertisement
post-main-image
स्वतंत्र भारद्वाज (बाएं) पर एफआईआर का अभिजीत दिपके (दाएं) ने दावा किया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर पर छात्र कार्यकर्ता निशू आजाद के पिता पर हमला करने वाले आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और उसे 72 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
  • यह कार्रवाई स्वतंत्र भारद्वाज का वीडियो वायरल होने के बाद हुई जिसमें उसने हमला स्वीकार किया और कहा कि उसे राजनीतिक संरक्षण मिलने के कारण अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया था।
  • इस एफआईआर में SC/ST एक्ट और हत्या के प्रयास की धाराएं जोड़ी जाने की संभावना है, जिससे आरोपी की गिरफ्तारी अनिवार्य हो जाएगी और आगे जांच पूरी की जाएगी।

 जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशू आजाद के पिता पर हमला करने के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है? कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक नेता अभिजीत दिपके ने ये दावा अपनी एक्स पोस्ट में किया है. दिपके ने लिखा कि आखिरकार दिल्ली पुलिस ने ‘संघी गुंडे’ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. अब उसे 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा. पुलिस पर निशाना साधते हुए दिपके ने आगे लिखा कि पुलिस के सामने हुए इस ‘हेट क्राइम’ के लिए एफआईआर दर्ज कराने में ही दो महीने और विरोध प्रदर्शन का समय लग गया. 

Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े आशुतोष मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि भारद्वाज के खिलाफ SC/ST एक्ट की धाराएं जोड़ने के लिए कानूनी सलाह ली जा रही है. इस बात पर भी कानूनी राय ली जा रही है कि क्या FIR में हत्या की कोशिश (Attempt to murder) की धाराएं जोड़ी जा सकती हैं. कानून के अनुसार, चार्जशीट दाखिल करते समय अगर FIR में SC/ST एक्ट और हत्या की कोशिश की धाराएं जोड़ी जाती हैं तो आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी जरूरी हो जाएगी.

 

Advertisement

निशू आजाद के पिता संजय आजाद ने भी कहा कि दिल्ली पुलिस उनकी मांगों पर कार्रवाई करने के लिए सहमत हो गई है. FIR में SC-ST एक्ट की धाराएं जोड़ी जाएंगी. उन्होंने आगे बताया कि पीड़ित की नई मेडिकल रिपोर्ट के बाद ‘हत्या की कोशिश’ की धारा जोड़ने पर फैसला लिया जाएगा. नई FIR की संभावना कम है. पुराने एफआईआर में ही ये धाराएं जोड़ी जाएंगी.

वीडियो वायरल होने के बाद गरमाया मुद्दा

ये मामला उस समय गरमा गया जब आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया. इसमें भारद्वाज खुद को 'कट्टर हिंदू' बताता है और यह स्वीकार करता नजर आता है कि उसने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशू आजाद के पिता संजय कुमार की ‘खोपड़ी तोड़ दी थी’. इतना ही नहीं, उसने ये भी दावा किया कि इस कथित अपराध की गंभीरता के बावजूद उसे जेल नहीं भेजा गया क्योंकि दिल्ली के बीजेपी विधायक कपिल मिश्रा का फोन आ गया था. 

dipke
अभिजीत दिपके की पोस्ट.

वीडियो में भारद्वाज ने कहा, 

Advertisement

निशू के बाप का हम सर फाड़े. आपको पता है इसमें कौन सा धारा लगता है? हाफ मर्डर. धारा 307. बंदा मरने के हालत में ऐंबुलेंस में जा रहा था. उसकी बेटी थाने के बाहर खड़े होके कह रही थी कि अगर मेरे बाप को इन्साफ नहीं मिला तो हम जहर खाके मर जायेंगे? हम तो जेल भी नहीं गए. पूरी दुनिया को ये बात पता होनी चाहिए. हम जेल भी नहीं गए. एक तो हमारे बालाजी की कृपा है. दूसरा थोड़ा-बहुत है कपिल मिश्रा अपने बड़े भाई हैं. ये लोग कहते हैं कपिल मिश्रा को कॉल आ गया. छोड़ दिया गया.

ये भी पढ़ेंः CJP प्रोटेस्ट में हमला करने वाले स्वतंत्र भारद्वाज का दावा,'निशु के बाप का सिर फाड़े...कपिल मिश्रा ने फोन किया...'

इस वीडियो के सामने आने के बाद स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग तेज हो गई. शुक्रवार, 4 सितंबर को सीजेपी के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका अपने कई समर्थकों, सांसदों चंद्रशेखर आजाद और पप्पू यादव के साथ पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंच गए. उन्होंने स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. छात्र कार्यकर्ता निशू ने बताया कि पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया है कि आरोपी भारद्वाज को 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

वीडियो: निशु आज़ाद के पिता पर हमले से लेकर राजनीतिक कनेक्शन तक, स्वतंत्र भारद्वाज के दावों पर बवाल

Advertisement