The Lallantop

दिल्ली में शराब की दुकानें बंद करने का आदेश

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है. इसी बीच आबकारी विभाग ने शराब की दुकानें बंद रखने का आदेश दिया है.

Advertisement
post-main-image
दिल्ली में शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया गया है (COURTSEY- ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली सरकार ने 9 और 10 अक्टूबर को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए L6, L6FG, L8, L10, L14 लाइसेंस वाली सभी रिटेल शराब की दुकानें बंद करने का आदेश दिया है।
  • यह आदेश CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनों और पुलिस से मिली सुरक्षा संबंधी इनपुट्स के कारण लिया गया है।
  • शराब की दुकानों के बंद होने से पहले पुलिस और पैरामिलिट्री बलों की 20 हजार से अधिक कर्मियों की तैनाती की गयी है, जिससे शांति बनाए रखने और दुर्घटना रोकने की तैयारी की गई है।
author-image
सुशांत मेहरा

दिल्ली में शराब की दुकानें बंद करने का आदेश दिया गया है. CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में भारी विरोध हो रहा है. 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने बड़े प्रदर्शन का कॉल दिया है. ऐसे में प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. एहतियातन कई कदम उठाए जा रहे हैं. इसी सिलसिले में ये आदेश आया है कि 9 और 10 अक्टूबर को दिल्ली में शराब की दुकाने बंद रहेंगी.

Advertisement
कानून-व्यवस्था के लिए शराब पर पाबंदी

आबकारी विभाग ने जो आदेश जारी किया है, उसके मुताबिक उन्हें दिल्ली पुलिस से कुछ इनपुट्स मिले हैं. इन इनपुट्स के आधार पर विभाग ने दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है. विभाग ने कहा कि शराब की दुकानें बंद करने का फैसला दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम के तौर पर लिया गया है.

delhi excise
दुकानें बंद करने को लेकर आदेश जारी किया किया गया है
कौन सी दुकानें बंद रहेंगी?

आबकारी विभाग ने जो आदेश जारी किया है, उसके मुताबिक L6, L6FG, L8, L10, L14 और L8 & L14 लाइसेंस के तहत चलने वाली सभी रिटेल शराब की दुकानें 9-10 अक्टूबर को बंद रहेंगी. ये शराब की दुकानों की कैटेगरी होती है, जिसके तहत ठेकेदारों को लाइसेंस जारी किए जाते हैं.

Advertisement

(यह भी पढ़ें: पुलिस के गांव पहुंचते ही 50-60 लोग नदी में कूदे, अब तक 2 शव बरामद, बिहार में ये क्या हुआ?)

दिल्ली में कड़ा पहरा, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात

जुलाई में हुए CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में भारी बवाल हुआ था. लिहाजा इस बार प्रशासन ऐसी किसी भी घटना से बचना चाह रहा है. एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने TOI को बताया कि पूरी दिल्ली में 20 हजार से भी अधिक पुलिस और पैरामिलिट्री जवानों को तैनात किया गया है. 

अधिकारी ने कहा कि जंतर-मंतर पर किसी भी विरोध प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी गई है. लोगों से अपील की गई है कि वे बिना इजाजत वाली भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूर रहें. अधिकारी ने साफ किया कि जंतर-मंतर पर किसी भी विरोध प्रदर्शन के लिए अब तक कोई इजाजत नहीं दी गई है. यह तैनाती एहतियात के तौर पर की गई है ताकि शांति भंग न हो और लोगों व ट्रैफिक की आवाजाही चलती रहे. 

Advertisement

वीडियो: अभिजीत दिपके के प्रदर्शन में ध्रुव राठी की एंट्री, वीडियो में क्या कहा?

Advertisement