The Lallantop

CEC के इस्तीफे के लिए प्रोटेस्ट, दिल्ली से मुंबई तक बवाल, मेट्रो स्टेशन बंद, जंतर मंतर के पास धारा 163 लागू

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर दिल्ली से लेकर मुंबई तक प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया है. सीजेपी (CJP) ने 2 अक्टूबर को मुंबई में प्रदर्शन का ऐलान किया था. इधर राजधानी दिल्ली में भी जंतर मंतर के आसपास बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जुटे हैं.

Advertisement
post-main-image
अभिजीत दिपके ने दावा किया कि मुंबई पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है. ( courtesy: @abhijeet_dipke)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 2 अक्टूबर को दिल्ली और मुंबई में विभिन्न पार्टियों द्वारा आयोजित प्रदर्शन आयोजित किए गए, जिसमें नेताओं और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
  • प्रदर्शन के आयोजन के पीछे दिल्ली और मुंबई में चुनाव आयोग में असहमति की खबरें और सोशल मीडिया पर इसकी व्यापक प्रचार-प्रसार ने लोगों को प्रदर्शन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
  • प्रदर्शन की वजह से दिल्ली में 11 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए और पुलिस ने प्रदर्शन रोकने के लिए बड़े पैमाने पर बल तैनात किया, जबकि कुछ नेताओं को हिरासत में भी लिया गया।

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर में दिग्गज नेताओं समेत बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जुटे थे. मुंबई में भी CJP के बुलाए प्रदर्शन से एक दिन पहले ही हाई वॉल्टेज ड्रामा शुरू हो गया था. पहले दावा किया गया था कि कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके को 2 अक्टूबर वाले प्रोटेस्ट से पहले डिटेन कर लिया गया है? मुंबई पुलिस ने उनके इस दावे पर सफाई दी है. दिपके ने दावा किया था कि पुलिस उन्हें चाय पिलाने के बहाने थाने ले गई थी. दिपके ने कहा कि उन्हें थाने ले जाने के बाद चाय भी नहीं दी गई. बाद में उन्हें जाने के लिए कह दिया गया. अब मुंबई पुलिस ने साफ़ किया है कि अभिजीत को हिरासत में नहीं लिया गया था. 

Advertisement

इधर दिल्ली में भी प्रदर्शनकारियों की बड़ी संख्या जुटने लगी थी. एहतियात के तौर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. जंतर मंतर के आसपाल 11 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं. आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज समेत कुछ लोगों को डिटेन भी किया गया है. RJD से राज्यसभा सांसद मनोज झा भी प्रदर्शन वाली जगह पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि पुलिस अपनी मनमानी कर रही है. हमें प्रदर्शन से रोका जा रहा है. क्या प्रदर्शन करने के लिए भी पहले से अनुमति लेनी होगी? 

मुंबई पुलिस ने दिपके के आरोपों पर दिया जवाब  

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने दिपके के हिरासत में लिए जाने के आरोपों पर जवाब दिया है. पुलिन ने कहा कि अभिजीत दिपके शाम करीब 5 बजे मरीन ड्राइव पर मौजूद थे. वहां लोगों से मिल रहे थे और पुलिसकर्मियों से भी सवाल पूछ रहे थे.

Advertisement

वहीं CJP संस्थापक दिपके की टीम का कहना है कि मरीन ड्राइव पर मौजूद एक महिला पुलिस अधिकारी ने उन्हें अपने साथ चलने को कहा. इसके बाद दिपके पुलिस स्टेशन पहुंचे. पुलिस स्टेशन पहुंचने के बाद दिपके से कहा गया कि वह अब जा सकते हैं. दिपके ने बाद में कहा कि उन्हें चाय देने के नाम पर पुलिस स्टेशन लाया गया. लेकिन वहां उन्हें चाय तक नहीं दी गई.  इस पूरी घटना का एक वीडियो भी वायरल है.  

इस पूरे मामले में CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने भी अभिजीत के हिरासत की बात को फेक न्यूज़ बताया है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी बनाने वाले अभिजीत दिपके को कितना जानते हैं?

सौरभ भारद्वाज हिरासत में

दूसरी तरफ, दिल्ली में भी 2 अक्टूबर को प्रोटेस्ट का ऐलान किया गया है. लेकिन प्रोटेस्ट से पहले आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. AAP ने ट्वीट कर लिखा

‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद अमित शाह जी की पुलिस ने AAP के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज जी को गिरफ्तार कर लिया. मोदी जी, सवालों से इतना मत डरिए। बाहर आइए और देश को जवाब दीजिए’

दरअसल, 2 अक्टूबर को देश भर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट का ऐलान किया गया था. मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में प्रोटेस्ट होना है और दिल्ली में AISA और लेफ्ट पार्टी के बैनर तले प्रोटेस्ट का ऐलान हुआ. इसकी कम्पैनिंग सोशल मीडिया के ज़रिए की गई. उनकी मांग है कि ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा दें. हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्टर रितिका चोपड़ा ने चुनाव आयोग में कथित असहमति का खुलासा किया.  

प्रोटेस्ट को लेकर क्या तैयारी?

एक तरफ CJP और अन्य पार्टियां लोगों को प्रदर्शन में शामिल होने की अपील कर रही हैं. दूसरी तरफ पुलिस ने नोटिस जारी कर बताया कि नई दिल्ली जिले में धारा 163 लागू कर दी गई है. लोगों को जंतर-मंतर पर इकट्ठा होने के लिए मना किया गया है और अगर इसका पालन नहीं हुआ तो सख्त एक्शन लिया जाएगा. मुंबई के शिवजी पार्क के पास भी भारी बैरिकेडिंग लगाई गई है. 

इसके अलावा दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने पोस्ट कर बताया कि 2 अक्टूबर को दिल्ली मेट्रो के 11 स्टेशन बंद होंगे. यानी इन मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट पर रोक लगाई गई है. इनमें राजीव चौक, पटेल चौक, जनपथ, केंद्रीय सचिवालय, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, INA,चावड़ी बाजार, रामकृष्ण आश्रम मार्ग और नई दिल्ली शामिल हैं. हालांकि लाइन चेंज करने के लिए ये स्टेशन खुले रहेंगे.      

वीडियो: मुंबई के शिवाजी पार्क में सीजेपी को प्रदर्शन की अनुमति से इनकार, अभिजीत दिपके ने क्या ऐलान किया?

Advertisement