The Lallantop

एक और ट्विशा केस? प्रेग्नेंट सरकारी अधिकारी की घर में मिली लाश, पिता ने पति पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

Nazia Khanam Death: रक्षा मंत्रालय में अफसर नाजिया खानम की संदिग्ध हालत में लाश घर में मिली है. नाजिया के पिता ने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
post-main-image
नाजिया खानम रक्षा मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर थीं. (ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली में रक्षा मंत्रालय की महिला अधिकारी नाजिया खानम की मौत के बाद पुलिस ने पति आजम अली खान और ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ घरेलू हिंसा और जान देने के लिए उकसाने के आरोप में FIR दर्ज की है।
  • नाजिया के पिता ने बताया कि उनकी बेटी अपने ससुराल पक्ष से मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न सह रही थीं, और वह 3 महीने की गर्भवती थीं, जिससे यह मामला गंभीर हो गया था।
  • पुलिस जांच जारी है और FIR के तहत आरोपी पति व ससुराल पक्ष के सदस्यों की भूमिका की पुष्टि के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई तथा साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया चल रही है।
author-image
अरविंद ओझा

दिल्ली में रक्षा मंत्रालय की महिला अधिकारी नाजिया खानम की संदिग्ध मौत के मामले में एक्शन शुरू हो गया है. उनके परिवार ने नाजिया के पति आजम अली खान और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. पिता का आरोप है कि पति आजम और उसके माता-पिता उनकी बेटी का मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करते थे. उन्होंने बताया कि नाजिया 3 महीने की गर्भवती थीं. पुलिस ने पति, सास, ससुर और अन्य ससुरालवालों पर घरेलू हिंसा और जान देने के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया है. हालांकि, पति ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि नाजिया ने खुद अपनी जान दी.

Advertisement

30 साल की नाजिया खानम रक्षा मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर थीं. नाजिया की शादी 11 अप्रैल, 2026 को आजम अली खान से हुई थी. नाजिया के पिता तोवाब खान ने 22 अगस्त को सेक्टर 23 द्वारका पुलिस थाने में एक FIR दर्ज करवाई. उन्होंने बताया कि 21 अगस्त की सुबह 4 बजे नाजिया के ससुर ने उन्हें फोन करके बताया कि उनकी बेटी ने अपनी जान दे दी है.

पति और सुसराल वालों पर आरोप

इंडिया टुडे से जुड़े अरविंद ओझा और अंशुल सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, तोवाब खान ने FIR में नाजिया के पति आजम अली खान, उनकी सास समीमुन निशा, ससुर बाबर अली खान और परिवार के दूसरे लोग अक्सर नाजिया के साथ गाली-गलौज और मारपीट करते थे. उन्हें घर से निकालने और जान से मारने की धमकी देते थे.

Advertisement
'बेटी की मौत का जिम्मेदार दामाद'

तोवाब खान बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में रहते हैं. उन्होंने यह मानने से इनकार किया कि उनकी बेटी अपनी जान दे सकती है. महिला अफसर ने ससुराल पक्ष पर बेटी को जान देने के लिए उकसाने का आरोप लगाया. इस बारे में तोवाब खान ने 22 अगस्त को दिल्ली के बिजवासन के तहसीलदार/एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट दिनेश राणा के सामने अपने बयान दर्ज कराए. बयान में उन्होंने अपनी बेटी की मौत के लिए दामाद आजम अली खान को जिम्मेदार ठहराया.

आरोपी पति ने दी सफाई

पूरे मामले में आरोपी पति आजम अली खान की भी सफाई आई है. उन्होंने बताया कि नाजिया और वे बीते एक महीने से द्वारका के भरतल गांव में किराए पर रह रहे थे. आजम ने बताया कि 21 अगस्त को उनकी नाजिया के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई. आजम के मुताबिक, नाजिया ने गुस्से में उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया और खुद दूसरे कमरे में चली गई.

FIR में बताया गया कि आजम ने अपने मकान मालिक से मदद मांगी. मकान मालिक ने सीढ़ी के सहारे उन्हें नीचे उतारा. आजम ने बताया कि उन्होंने खिड़की से देखा तो पता चला कि उनकी पत्नी ने अपनी जान दे दी. आजम ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद नाजिया के परिवार को भी उनकी मौत की सूचना दी गई. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली टेक मर्डर: बच्चे को दवाई लगाने पर हुआ झगड़ा, पत्नी ने भाइयों को बुलाकर पिटवाया, CCTV भी किया बंद

आजम अली खान ने दावा किया कि शुरुआत में ससुर तोवाब खान और साले शादाब ने उनकी पत्नी नाजिया की मौत के लिए किसी पर शक जाहिर नहीं किया. ना ही कानूनी कार्यवाही चाही. लेकिन, तोवाब खान की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS 2025) की धारा 85 (पति या उसके ससुराल पक्ष की क्रूरता, माने घरेलू हिंसा) और 108 (जान देने के लिए उकसाना) के तहत FIR दर्ज कर ली है.

वीडियो: ससुराल जा रहा था व्यक्ति; भीड़ ने रास्ते में ही पीट-पीट कर मार डाला

Advertisement