कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया के ओपनर यशस्वी जायसवाल लय में दिखे. उन्होंने शुरुआत तो थोड़ी धीमी की. लेकिन, एक बार सेट होने के बाद काफी आक्रामक हो गए. उन्होंने कुल 45 रन बनाए. हालांकि, जब वो अपने पचास की तरफ बढ़ रहे थे. श्रीलंकाई पेसर असिथा फर्नांडो की गेंद पर वो प्लेड ऑन हो गए.
Yashasvi Jaiswal Fight: आउट होने के बाद फर्नांडो से भिड़े जायसवाल, सेंडऑफ पर खोया आपा
Ind vs SL Colombo Test : टीम इंडिया कोलंबो टेस्ट में पहले बैटिंग कर रही है. इस दौरान ओपनर Yashasvi Jaiswal अच्छी फॉर्म में नज़र आए. वो 45 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन, आउट होने के बाद जब वो लौट रहे थे उनकी बॉलर Asitha Fernando से बहस हो गई.

माने बल्ले का किनारा लगकर गेंद सीधे विकेट पर जा लगी. यशस्वी आउट होकर लौट रहे थे. इसी बीच, फर्नांडो ने ऐसा सेंडऑफ दिया कि यशस्वी खुद पर कंट्रोल नहीं रख सके. वो मुड़े और सीधा फर्नांडो से जाकर भिड़ गए. पूरा मामला क्या हुआ? वो विस्तार से समझते हैं.
क्यों हो गई थी दोनों के बीच बहस?दरअसल, यशस्वी ने शुरुआत बहुत संभलकर की थी. उन्होंने शुरुआत में जब पेसर्स को बहुत मदद मिल रही थी, पेशंस दिखाया. लेकिन, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा वो एग्रेसिव बैटिंग करते चले गए. 53 गेंदों की पारी में यशस्वी ने 45 रन बनाए. 17वें ओवर में जब वो आउट हुए, उससे पहले 3 चौके जड़ चुके थे. शायद इसलिए भी बॉलर फर्नांडो गुस्से से भरे थे. जैसे ही अंतिम बॉल डंडे पर लगी, वो उत्साह से झूम उठे.
आउट होने के बाद यशस्वी ने तुरंत रिएक्ट नहीं किया. वो शुरुआत में अपना बल्ला हाथ में उठाकर पवेलियन की तरफ जा रहे थे. लेकिन, जैसे ही उन्होंने बॉलर को क्रॉस किया. उन्हें कुछ सुनाई पड़ा और वो मुड़ गए. फर्नांडो ओवर में 3 बाउंड्री खाने के कारण भड़के हुए थे ही. जैसे ही विकेट मिला, उन्होंने यशस्वी को एग्रेसिव सेंडऑफ दे दिया.
उन्होंने क्या बोला? ये तो स्पष्ट नहीं है. लेकिन, वो इतना काफी था कि यशस्वी मुड़े और सीधा उनसे भिड़ गए. शुरुआत में दोनों के बीच बहस होती दिखी. लेकिन, फिर यशस्वी का हेलमेट और फर्नांडो का सिर आपस में टकराया. ये देख तुरंत बाकी श्रीलंकाई प्लेयर्स बीच-बचाव करने आ गए. यशस्वी लौट गए पर वो काफी गुस्से में नज़र आए.
ये भी पढ़ें : शोरिफुल इस्लाम की धाकड़ बॉलिंग से ऑस्ट्रेलिया बेदम, बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड
ये घटना मॉर्निंग सेशन के दौरान हुई. यशस्वी का विकेट टीम इंडिया के लिए दूसरा झटका था. इससे पहले, उनके साथी ओपनर केएल राहुल भी पवेलियन लौट गए थे. लाहिरू कुमारा ने उन्हें विकेट के पीछे कैच आउट कराया. दोनों ने शुरुआत बहुत संभलकर की. लेकिन, एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में राहुल अपना विकेट गंवा बैठे. वहीं, यशस्वी के केस में बॉलर ने अंतिम बॉल के लिए राउंड ऑफ विकेट जाने का फैसला किया. ये दांव काम कर गया.
हालांकि, इन दोनों के विकेट के बाद कप्तान शुभमन गिल ने देवदत्त पडिक्कल के साथ पारी को संभाला. दोनों ने 100 से ज़्यादा की पार्टनरशिप की. इस दौरान दोनों ने अपना पचासा पूरा कर लिया. लेकिन, टी ब्रेक से ठीक पहले कप्तान शुभमन गिल भी असिथा फर्नांडो का शिकार बन गए. असिथा ने कप्तान गिल को विकेट के पीछे डिकवेला के हाथों लपकवाया. गिल ने 50 रन बनाए. वहीं, टी ब्रेक तक टीम इंडिया ने 52 ओवर में 3 विकेट पर 187 रन बना लिए थे. गॉल में सेंचुरी बनाने वाले देवदत्त पडिक्कल 63 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे. वहीं, ऋषभ पंत ने अब तक खाता नहीं खोला था.
वीडियो: क्या यशस्वी जायसवाल IPL 2026 के बाद राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ देंगे?











