The Lallantop

मोबाइल चोरी को लेकर बवाल, नॉर्थ ईस्ट और स्थानीय छात्राओं के बीच चले लात जूते और डंडे

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में एक Nursing College में जमकर बवाल हुआ. मोबाइल गायब होने पर शुरू हुए विवाद में नॉर्थ ईस्ट और स्थानीय छात्राओं के बीच जमकर मारपीट हुई और खूब जूते चप्पल चले. मामला इतना बढ़ गया कि एसपी को बुलाना पड़ा.

Advertisement
post-main-image
काकीनाडा में नॉर्थ-ईस्ट और तेलुगु छात्राओं के बीच हिंसक झड़प हुई. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • आंध्रप्रदेश के काकीनाड़ा जिले के SK कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नॉर्थ-ईस्ट और स्थानीय तेलुगु छात्राओं के बीच मोबाइल फोन खोने के विवाद के कारण हिंसक झड़प हुई, जिसमें मारपीट और चोटें आईं।
  • मोबाइल फोन गायब होने की घटना ने दोनों छात्राओं के बीच विवाद और तनाव उत्पन्न किया, जिससे बहस हिंसक झड़प में बदल गई और पुलिस प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा।
  • झड़प के बाद प्रशासन द्वारा नॉर्थ-ईस्ट की छात्राओं के लिए अलग हॉस्टल की व्यवस्था की गई और इस मामले को स्थायी समाधान करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये हैं।
author-image
अब्दुल बशीर

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में स्थित एक नर्सिंग कॉलेज में नॉर्थ-ईस्ट और स्थानीय तेलगु छात्राओं के बीच ‘हिंसक झड़प’ हो गई. बताया जा रहा है कि मामला मोबाइल गायब होने से शुरू हुआ था. लेकिन बाद में विवाद मारपीट तक पहुंच गया है. झड़प के दौरान चप्पल, थाली, बाल्टी और डंडे भी चले. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन को बीच बचाव के लिए उतरना पड़ा. विवाद कंट्रोल करने के बाद दोनों गुटों की छात्राओं को अलग-अलग हॉस्टल्स में रहने की इंतजाम किया गया.

Advertisement
नर्सिंग हॉस्टल में हुई झड़प

घटना शुक्रवार, 21 को SK कॉलेज ऑफ नर्सिंग में हुई, जब एक नॉर्थ-ईस्ट की छात्रा का कथित तौर पर फोन गायब होने का मामला सामने आया. इंडिया टुडे से जुड़ी अपूर्वा जयचंद्रन और अब्दुल बशीर की रिपोर्ट के मुताबिक, मोबाइल गायब होने के बाद स्थानीय तेलुगु छात्राओं और नॉर्थ-ईस्ट के छात्राओं में बहस शुरू हुई. धीरे-धीरे ये बहस हिंसक झड़प में बदल गई.

थाली, चप्पल और बाल्टी चले

दोनों गुटों की ओर से एक-दूसरे पर चप्पल, थाली, बाल्टी और डंडे चलाए गए. इसमें कई छात्राओं को चोटें भी आईं है. घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें छात्रा एक टीचर पर ‘हिंसा बढ़ाने’ का आरोप लगा रही है. झड़प की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन भी एक्शन में आया.

Advertisement

जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) के दखल के बाद छात्रों के गुट को शांत कराया गया. इसके बाद नॉर्थ-ईस्ट की छात्राओं को रहने के लिए अलग से हॉस्टल की व्यवस्था की गई. इसके अलावा एहतियातन दूसरे राज्यों की 31 छात्राओं के लिए उनकी सहमति के बाद एक अलग हॉस्टल में भेजा गया. घटना की पुष्टि जिले के SP बिंदु माधव ने की. उन्होंने कहा,

‘कलेक्टर साहब ने साफ तौर पर बताया है कि यह मामला नॉर्थ-ईस्ट के छात्राओं और स्थानीय लोगों के बीच एक मोबाइल फोन खोने को लेकर हुए विवाद का है. और उस मामले को सुलझा लिया गया है. इस गलतफहमी को भी कल एक स्थायी समाधान के जरिए दूर कर लिया जाएगा.’

SP ने आगे कहा कि वो सबको यह भरोसा दिलाना चाहते हैं कि नॉर्थ-ईस्ट और स्थानीय छात्राओं समेत सभी छात्राएं सुरक्षित हैं. सोशल मीडिया पर जो भी गलत बातें फैलाई जा रही हैं, वे बढ़ा-चढ़ाकर कही गई हैं और सच्चाई से बहुत दूर हैं. उन्होंने कहा कि मामला सिर्फ मोबाइल का था और उसे भी सुलझा दिया गया है. इसके अलावा ऐसे सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे, जिससे मणिपुर, असम और नागालैंड जैसे दूसरे राज्यों से आई छात्राओं के लिए हॉस्टल में आराम से रखा जा सके. जिससे उन्हें कोई परेशानी न हो.

Advertisement
मुख्यमंत्री ने मामले में दखल दी 

मामले का संज्ञान सूबे के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी लिया. उन्होंने सीनियर अधिकारियों को फौरन मामला सुलझाने का निर्देश दिया. इसके अलावा मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने भी आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ऑफिस से संपर्क किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,

‘आंध्र प्रदेश के S.K. स्कूल ऑफ नर्सिंग में नॉर्थ-ईस्ट (जिसमें मणिपुर भी शामिल है) के छात्राओं के बीच हुई झड़प की खबरों से मैं बहुत परेशान हूं. मैं माननीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध करता हूं कि वे कृपया इस मामले को देखें और छात्राओं की सुरक्षा व उनके साथ उचित व्यवहार सुनिश्चित करें. हमारे देश में हमारे बच्चे जहां भी हों, उन्हें सुरक्षित महसूस होना चाहिए.’

छात्राओं ने धन्यवाद कहा

बाद में नॉर्थ-ईस्ट की छात्राओं का वीडियो सामने आया. वीडियो में वो अधिकारियों की ओर से किए सुरक्षा इंतजामों के लिए धन्यवाद कहते हुए नजर आती हैं. 

इसके अलावा दूसरे हॉस्टल में शिफ्ट कराए जाने के पर भी छात्राओं ने कहा कि वो सभी सुरक्षित हैं. और अलग से की गई व्यवस्था के लिए भी धन्यवाद कहा.

वीडियो: JPSC-JSSC विवाद: छात्रों और पुलिस के बीच झड़प क्यों हुई?

Advertisement