साल 2027 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव होने हैं. यूपी के चुनाव पर पूरे देश की नजर रहती है. वजह, यूपी में कुल 403 विधानसभा की सीटें हैं. गिनती के लिहाज से यह देश का सबसे बड़ा राज्य है. राज्य बड़ा है तो जाहिर है, यहां कई बड़े नेता भी होंगे. नेताओं की सुरक्षा भी काफी अहम है इसलिए चुनावों से पहले सुरक्षा इंतजामों के तहत उत्तर प्रदेश के 52 नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट दी गई है. इन नेताओं में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और BSP प्रमुख मायावती शामिल हैं. जैकेट पाने वालों में राज्य सरकार के 11 मंत्री भी शामिल हैं, जिनमें संजय निषाद, नंद गोपाल गुप्ता नंदी और ओम प्रकाश राजभर शामिल हैं. साथ ही इस लिस्ट में BJP नेता अपर्णा यादव का नाम भी है.
UP चुनाव से पहले योगी, अखिलेश-मायावती को बुलेटप्रूफ जैकेट, एक-एक की कीमत 10 लाख
2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले 52 नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट दी गई है. इनमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव और मायावती समेत 11 मंत्री शामिल हैं. रिपोर्ट के मुताबिक हर जैकेट की कीमत करीब 10 लाख रुपये है.

समाचार एजेंसी ANI के सूत्रों के मुताबिक, हर बुलेटप्रूफ जैकेट की कीमत करीब 10 लाख रुपये है. पहले चरण में 8 और दूसरे चरण में 44 नेताओं को ये जैकेट दी गई. सूत्रों के मुताबिक, स्वतंत्र देव सिंह, जयवीर सिंह और महेंद्र सिंह समेत बीजेपी के कई अन्य नेताओं की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है. इन सबके अलावा उत्तर प्रदेश में 98 नेताओं और प्रमुख लोगों को अलग-अलग कैटेगरी की सुरक्षा दी जाएगी. यह कदम 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले उठाया गया है. जैसे-जैसे समय पास आ रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियां और तेज कर रही हैं.
यह भी पढ़ें: युवा-महिला से लेकर ओबीसी वोट तक, नितिन नबीन ने नई टीम में यूपी को ऐसे साधा
बीजेपी ने नियुक्त किए प्रभारी
बीजेपी ने महासचिव विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया गया है. वहीं जगदीश ईश्वरभाई पटेल को उत्तर प्रदेश का सह-प्रभारी बनाया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, BJP उत्तर प्रदेश में अपने सामाजिक और जातीय समीकरणों को मजबूत करने पर ध्यान दे रही है. इसके तहत संगठन में होने वाली नियुक्तियों में अन्य पिछड़ा वर्ग यानी OBC और अल्पसंख्यक समुदायों के नेताओं को ज्यादा प्रतिनिधित्व दिया जा रहा है. पार्टी ने विधानसभा क्षेत्रों में सर्वे भी शुरू कर दिए हैं. ताकि अपनी संगठनात्मक ताकत, संभावित उम्मीदवारों और 2027 के चुनावों पर असर डालने वाले स्थानीय मुद्दों का आकलन किया जा सके.
वीडियो: यूपी बुलेटिन: IPS अविनाश पांडे का वीडियो वायरल, मेरठ के बंद कमरे में क्या हुआ?









