The Lallantop

बैंक का सिक्योरिटी गार्ड गन लोड कर रहा था, गोली सीधा कस्टमर को लगी, मौत हो गई

Delhi में एक 27 साल के किसान युवक की बैंक में गोली लगने से मौत हो गई. किसान बैंक में अपने आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए गया था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है.

Advertisement
post-main-image
दिल्ली के एक बैंक में किसान की गोली लगने से मौत हो गई. (सांकेतिक तस्वीरें - इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली के साउथ-वेस्ट इलाके में यूनियन बैंक की ब्रांच में सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक से गलती से गोली चलने पर 27 वर्षीय किसान मनीष कुमार की मौत हुई।
  • सिक्योरिटी गार्ड विनोद कुमार अपनी डबल-बैरल शॉटगन को लोड करते समय गलती से बंदूक से फायर हुई, जिससे मनीष कुमार को गोली लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
  • पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है, मामले में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर हथियार को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया तथा बैंक की सीसीटीवी फुटेज जांची जा रही है।

दिल्ली में एक शख्स बैंक गया और वहां से जिंदा नहीं लौटा. सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक से निकली गोली ने उसकी जान ले ली. यूनियन बैंक की ब्रांच में हुई ये घटना हादसा बताई जा रही है. कहा गया कि गलती से बंदूक से फायर हो गया था. गोली सीधा मनीष कुमार नाम के ग्राहक को लगी. 27 वर्षीय मनीष किसान थे. वो आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए बैंक गए थे.

Advertisement

दिल्ली में एक 27 साल के किसान की सिक्योरिटी गार्ड के बंदूक की गोली लगने से मौत हो गई. किसान यूनियन बैंक के एक ब्रांच में अपने आधार कार्ड के डिटेल्स अपडेट कराने गया था. सूचना मिलने पर पुलिस बैंक पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर उसके बंदूक को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया. साथ ही मामले में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया.

डबल-बैरल शॉटगन से चली गोली

घटना मंगलवार, 28 जुलाई की सुबह साउथ-वेस्ट दिल्ली के जाफरपुर कलां में हुई. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि बैंक का सिक्योरिटी गार्ड ड्यूटी के लिए अपनी 12 बोर की डबल-बैरल शॉटगन को रेडी कर रहा था. वो हथियार में गोली भर ही रहा था कि अचानक गोली फायर हो गई और मनीष को जा लगी. गोली की आवाज सुनकर लोग फौरन एंट्री गेट के पास पहुंचे. वहां मनीष फर्श पर पड़े थे. उन्हें तुरंत राव तुला राम अस्पताल पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची. आरोपी सिक्योरिटी गार्ड विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. विनोद सेना से रिटायर्ड हैं. वो पिछले 2 साल से यूनियन बैंक की इस ब्रांच में सिक्योरिटी की नौकरी कर रहे थे.

पुलिस की पूछताछ में गार्ड ने कथित तौर पर दावा किया वो घटना वाले जिन बैंक देर से पहुंचा था. जब उसने अपनी बंदूक को लोड करना शुरू किया था, तब तक ब्रांच में कर्मचारी और ग्राहक आ चुके थे. पुलिस ने बताया कि उसे सुबह के करीब 11.06 मिनट पर PCR कॉली आई थी. कॉल पर बताया गया कि बैंक में गार्ड के बंदूक चलने से एक शख्स को गोली लग गई है.

यह भी पढ़ें: चूहा जूलरी शॉप में घुसकर लाखों के गहने उठा ले गया, पता है मिले कहां?

Advertisement

पुलिस ने गार्ड के हथियार को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है. बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए घटना की जांच की जा रही है. आरोपी विनोद हरियाणा के झज्जर के माजरी गांव का रहने वाले हैं. वो साल 2018 में सेना से रिटायर हो चुके थे.

वीडियो: देर रात किसानों से सरकार की बातचीत, भोपाल आंदोलन पर क्या बनी बात?

Advertisement