The Lallantop

बंगाल: बस ड्राइवर के घर से निकला पूरा खजाना, 15 किलो सोना जब्त, नोट गिनने में सुबह से हो गई शाम

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक पूर्व सरकारी बस ड्राइवर के घर से 15 किलोग्राम सोना और 20 करोड़ कैश जब्त किया गया है. बताया गया कि शख्स अब बिजनेसमैन है और सरकारी नौकरी छोड़कर उसने अपने रिश्तेदार का बिज़नेस ज्वाइन कर लिया था.

Advertisement
post-main-image
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में एक ड्राइवर के घर से 20 करोड़ कैश जब्त किया गया. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में मिनार मंडल के घर से पुलिस ने 20 करोड़ कैश और 15 किलोग्राम सोना जब्त किया है, जिसके बाद मिनार मंडल को गिरफ्तार किया गया है।
  • मिनार मंडल पहले सरकारी बस ड्राइवर था और बाद में अपने रिश्तेदार तुलु मंडल के गैर-कानूनी व्यवसाय से जुड़ गया था, जिस कारण पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
  • पुलिस अब इन अवैध संपत्तियों के स्रोत की जांच कर रही है और मामले की विस्तार से जांच जारी है, साथ ही मिनार मंडल के रिश्तेदार तुलु मंडल पर पहले से आरोप हैं।

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक पूर्व सरकारी बस ड्राइवर के घर से कुबेर का पूरा खजाना निकला है.  घर से पुलिस ने 20 करोड़ कैश और 15 किलोग्राम सोना जब्त किया है. पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, शख्स कुछ साल पहले तक एक सरकारी बस ड्राइवर था. फिर बाद में उसने अपने रिश्तेदार का बिज़नेस ज्वाइन कर लिया. अब वो एक स्टोन ट्रेडर है. 

Advertisement

आजतक से जुड़े अनुपम मिश्रा की रिपोर्ट बताती है कि रेड के दौरान कई नोट गिनने वाली मशीन और ट्रंक की ज़रूरत पड़ी. ट्रंक जिसमें कैश स्टोर किया जा सके. शख्स का नाम मिनार मंडल है. उसने अपने रिश्तेदार तुलु मंडल का बिज़नेस में साथ दिया और उससे जुड़ गए. 29 जुलाई को रेड के बाद मिनार मंडल अब पुलिस की गिरफ्त में हैं. 

दिन भर चली काउंटिंग 

बीरभूम जिला पुलिस ने ये कार्रवाई की है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि मिनार के घर पांच काउंटिंग मशीन लाए गए तब जाकर नोटों की गिनती पूरी हुई. जब्त किए गए कैश की गिनती में सुबह से शाम हो गई. 

Advertisement

मिनार के रिश्तेदार तुलु मंडल पर पहले से गैर-कानूनी धंधे करने समेत कई और आरोप हैं. रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि मिनार पहले एक बस ड्राइवर था. फिर बाद में उसने तुलु का बिज़नेस ज्वाइन कर लिया. अब पुलिस ये जांच करने में जुटी है कि इन अवैध पैसों का स्रोत क्या है.

ये भी पढ़ें: ED के स्टाफ में 60% की बढ़ोतरी, केसों का ढेर लगता देख सरकार ने लिया फैसला

मिनार की बेटी की शादी

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल 28 दिसंबर को मिनार मंडल की बेटी की शादी हुई थी. रेड के बाद ये शादी भी सुर्ख़ियों में आ गई है. इस शादी में कई बड़े अभिनेता शामिल हुए थे. मोनाली ठाकुर भी शरीक हुई थीं और अपना परफॉरमेंस दिया था. बंगाली फिल्म कलाकार, अंकुश हाजरा, सुमित गांगुली और दर्शना बनिक भी इस शादी में  पहुंचे थे. 

Advertisement

बताया गया कि तुलु मंडल को तृणमूल कांग्रेस पार्टी का करीबी माना जाता है. शादी के चर्चा में आने के बाद भाजपा और CPM ने सवाल उठाए थे. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है. 

वीडियो: बीरभूम हिंसा मामले को लेकर बंगाल विधानसभा में जमकर हंगामा, मारपीट

Advertisement