The Lallantop

मुस्लिम मैनेजरों की नेमप्लेट पर लिखा 'जिहादी', देहरादून के शोरूम में बजरंग दल का हंगामा

शिकायत में शोरूम के दो मुस्लिम मैनेजर्स पर हिंदू कर्मचारियों पर चोरी का झूठा आरोप लगाने और सैलरी काटने का आरोप लगाया गया था. साथ ही ओवरटाइम काम कराने का भी आरोप है. इसी शिकायत के बाद संगठन के लोग शोरूम घुसे और जमकर बवाल काटा. यहां तक की मुस्लिम मैनेजरों के नेम प्लेट पर ‘जिहादी’ लिखकर उन्हें पहनने के लिए मजबूर किया.

Advertisement
post-main-image
उत्तराखंड में जूते के शोरूम में बजरंग दल के लोगों का बवाल. (फोटो- सोशल मीडिया)

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक जूते के शोरूम का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुछ लोगों को शोरूम के भीतर बवाल करते देखा जा सकता है. आरोप है कि बवाल करने वाले लोगों ने शोरूम के दो मुस्लिम मैनेजरों के नेमप्लेट पर ‘जिहादी’ लिख दिया. इतना ही नहीं, उन्हें इसे छाती पर लगाने के लिए भी मजबूर किया. आरोपियों का दावा है कि शोरूम में हिंदू कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है. उन्हें इससे जुड़ी एक शिकायत मिली है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मामला गुरुवार, 14 मई का है, जो राजपुर रोड इलाके के एक फुटवियर शोरूम का बताया जा रहा है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बजरंग दल के बताए जा रहे लोग विकास वर्मा नाम के व्यक्ति के साथ शोरूम में गए. दावा किया कि उन्हें एक शिकायत मिली है. शिकायत करने वाले ने शोरूम के दो मुस्लिम मैनेजरों पर गंभीर आरोप लगाए कि उन्होंने हिंदू कर्मचारियों पर चोरी का झूठा आरोप लगाया और सैलरी काटी. साथ ही ओवरटाइम कराने का भी आरोप शोरूम के मैनेजर पर लगाया गया है. 

इसी शिकायत के बाद कथित तौर पर बजरंग दल के लोग शोरूम में घुसे और जमकर बवाल काटा. उन्होंने मुस्लिम मैनेजरों के नेम प्लेट पर ‘जिहादी’ लिख दिया और उन्हें शर्ट पर लगाए रखने के लिए मजबूर किया.

Advertisement

इस मामले पर आरोपी विकास वर्मा ने कहा,

हमें शोरूम के ही एक व्यक्ति से चिट्ठी मिली थी. उसमें लिखा था कि शोरूम के दो मुस्लिम मैनेजर वहां काम करने वाले हिंदू कर्मचारियों को परेशान कर रहे हैं. वो हिंदुओं को निशाना बना रहे थे. उनसे 14-14 घंटे काम करा रहे थे और ओवरटाइम का पैसा भी नहीं दे रहे थे. इसी वजह से हम वहां गए थे.

Advertisement

मामले में अभी तक कोई FIR दर्ज होने की सूचना नहीं मिली है. शोरूम धारा पुलिस चेक पोस्ट के इलाके में आता है. यहां के इंचार्ज SI संदीप कुमार ने कहा कि उन्हें इस मामले में अभी तक किसी से कोई शिकायत नहीं मिली है. अगर कोई पुलिस से संपर्क करता है तो वह कानून के मुताबिक कार्रवाई करेंगे.

वीडियो: नीट मामले में मास्टरमाइंड को सीबीआई ने गिरफ्तार किया

Advertisement