तेलंगाना के महबूबनगर में एक महिला की हत्या कर दी गई. उसका सिर धड़ से अलग किया गया. मर्डर का आरोप ससुराल वालों पर लगा है. उन्होंने कथित तौर पर जमीन विवाद के कारण घटना को अंजाम दिया. चारों आरोपी अभी फरार चल रहे हैं.
बीमार पति की जमीन पत्नी को मिली, ससुराल वालों ने सिर धड़ से अलग कर दिया
Telangana woman beheaded property dispute: तेलंगाना के चिंतल थांडा में एक महिला की उसके ससुराल वालों ने जमीन विवाद के कारण कथित तौर पर हत्या कर दी. महिला के दो बच्चे थे. वो अपने पति से अलग रह रही थी.

28 वर्षीय मृतक का नाम कटरावथ सुनीता है. उनकी लगभग 10-12 साल पहले बलराम से शादी हुई थी, जो मानसिक रूप से बीमार है. शादी से दोनों की दो लड़कियां हैं. उनकी उम्र 2 और 5 साल है. बलराम और कटरावथ के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे. कुछ समय से दोनों अलग-अलग भी रह रहे थे.
मृतक के किसी और से संबंध का शकइंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, करीब एक साल पहले बलराम के बड़े भाई उसे मानसिक बीमारी के इलाज के लिए हैदराबाद ले गए थे. सुनीता अपने घर आ गई थी. पति की हालत सही ना होने के कारण गांव के बुजुर्गों की मौजूदगी में एक पारिवारिक समझौता हुआ.
समझौता ये था कि बलराम की लगभग 1.5 एकड़ कृषि भूमि सुनीता के नाम कर दी जाए. ताकि मृतक और उसके बच्चों का भविष्य सुरक्षित रहे. हुआ भी ऐसा ही. इस फैसले के बाद सुनीता के ससुराल वाले उस पर किसी और से संबंध रखने का आरोप लगाने लगे. एक्सप्रेस से बात करते हुए कोइलकोंडा पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर ए. नागराजू ने बताया,
महीनों से कर रहे थे मारने की प्लानिंग"उन्हें डर था कि अगर सुनीता ने दोबारा शादी कर ली, तो जमीन उसके और उसके नए पति के पास चली जाएगी. इसी रंजिश के चलते उन्होंने उसे मारने का फैसला किया. "
पुलिस ने बताया कि ससुराल के लोग महीनों से सुनीता को मारने की प्लानिंग बना रहे थे, जिसे उन्होंने सोमवार, 2 नवंबर को अंजाम दिया. मृतक सोमवार को कोइलकोंडा मंडल के चिंतल थांडा में आई थी. तभी माणिक्य नाइक, मान्या नाइक, पांडु नाइक और पांडु की पत्नी पार्वती ने कथित तौर पर धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया.
ये भी पढ़ें: निवेशकों के 100 करोड़ रुपये डूबे, एप्पल-टेस्ला के शेयर बेच खरीदे चीनी कंपनियों के स्टॉक
बताया गया कि वो सुनीता के गले में कपड़ा बांधकर उसे घसीटते हुए अपने घर में ले गए. और कथित तौर पर चाकू से हमला कर उनका सिर काट दिया. पुलिस थाने में सुनीता की हत्या की शिकायत उनके पिता वाल्या नाइक ने की थी. पुलिस ने माणिक्य नाइक, मान्या नाइक, पांडु नाइक और पार्वती के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. माणिक, बलराम के पिता है. और मान्या नाइक व पांडु नाइक उसके भाई. चारों आरोपी अभी फरार चल रहे हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
वीडियो: क्या आपका पड़ोसी CCTV से आप पर नजर रख सकता है?










