The Lallantop

लेंसकार्ट के शेयर 11% चढ़े, स्टोर्स की संख्या में भी इजाफा, क्या है परफॉर्मेंस की वजह?

लेंकसकार्ट के शेयरों में आई तेजी पर दुनिया की जानी-मानी ब्रोकरेज फर्मों की भी नजर है. दिग्गज फर्मों का भी मानना है कि कंपनी का मुनाफा तेजी से बढ़ रहा है. इसके अलावा स्टोरों की संख्या लगातार बढ़ रही है. खासतौर से टियर 2 शहरों में कंपनी अपना नेटवर्क बढ़ा रही है.

Advertisement
post-main-image
भारत में लेंसकार्ट का स्टोर नेटवर्क बढ़कर कुल 2,868 हो गया है (Courtesy: India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • लेंसकार्ट सॉल्यूशंस लिमिटेड के शेयर्स की कीमत गुरुवार 5 नवंबर को 767.40 रुपये के उच्चतम स्तर तक बढ़ी, जिसमें 11% की तेजी दर्ज की गई है।
  • यूबीएस, मॉर्गन स्टेनली, गोल्डमैन सैक्स और HSBC सहित कई प्रमुख ब्रोकरेज ने कंपनी के बढ़ते मुनाफे और एक्सपांशन के कारण टारगेट प्राइस में वृद्धि की है।
  • कंपनी ने भारत के टियर-2 शहरों में स्टोर नेटवर्क बढ़ाते हुए अंतरराष्ट्रीय राजस्व में 30% की वृद्धि दर्ज की है, जिससे वित्त वर्ष 2028 के EBITDA अनुमानों को भी बढ़ाया गया है।

लेंसकार्ट सॉल्यूशंस लिमिटेड के शेयर्स में 11% की तेजी आई है. गुरुवार 5 नवंबर को, शेयर्स की कीमत बढ़कर 767.40 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. कुछ घरेलू और विदेशी ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस में तेजी से बदलाव किया है. इनमें दुनिया के बड़े और प्रमुख वित्तीय संस्थानों में से एक यूबीएस (UBS) भी शामिल है. अगर आप शेयर खरीदने या बेचने की सोच रहे हैं, तो उससे पहले एक्सपर्ट्स की राय जान लें. 

Advertisement
UBS और  मॉर्गन स्टेनली ने टारगेट प्राइस बढ़ाया 

बिजनेस टुडे के मुताबिक यूबीएस ने लेंसकार्ट का टारगेट पहले के 800 रुपये से बढ़ाकर 850 रुपये कर दिया है. UBS ने लेंसकार्ट को भारत के कंज्यूमर सेक्टर में तेजी से बढ़ने और लगातार मुनाफा कमाने वाली सबसे दिलचस्प कंपनियों में से एक बताया है. इसके अलावा मॉर्गन स्टेनली ने अपना टारगेट 718 रुपये से बढ़ाकर 805 रुपये कर दिया.

लेंसकार्ट के स्टोर्स की संख्या बढ़ी

इसी तरह गोल्डमैन सैक्स ने अपना टारगेट 715 रुपये से बढ़ाकर 800 रुपये कर दिया है. गोल्डमैन सैक्स ने कहा कि दूसरी तिमाही लेंसकार्ट के लिए एक और मजबूत तिमाही थी. कंपनी अब नई पहल कर रही है. भारत में लेंसकार्ट का स्टोर नेटवर्क बढ़कर कुल 2,868 हो गया है. कंपनी ने टियर-2 शहरों में स्टोर बढ़ाने की बात कही है. कंपनी का इंटरनेशनल रेवेन्यू साल-दर-साल (YoY) 30 परसेंट बढ़ा है. 

Advertisement

वहीं, HSBC ने भी लेंसकार्ट को 'बॉय' यानी खरीदने की सलाह दी गई है. ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर 790 रुपये कर दिया. दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के नतीजों के बाद विदेशी ब्रोकरेज HSBC ने कहा कि उसने भारत में कंपनी के EBITDA मार्जिन के अनुमान बढ़ाए हैं. 

ये भी पढ़ें: SBI के शेयर में 34% तक तेजी की उम्मीद, जेफरीज और मोतीलाल ने दी बड़ी सलाह

कंपनी पहले से ज्यादा मुनाफा कमा रही 

कंपनी अपनी बिक्री से पहले के मुकाबले ज्यादा मुनाफा कमा रही है. वह पहले के अनुमान से बेहतर है. इसके चलते HSBC ने वित्त वर्ष 2028 के लिए EBITDA के अपने अनुमान में 8% की बढ़ोतरी की है. अंतरराष्ट्रीय कारोबार के मामले में HSBC ने कंपनी की विकास दर और मुनाफे में और सुधार होने का अनुमान लगाया है.

Advertisement

HSBC ने कहा, ‘कंपनी जितनी तेजी से नए स्टोर खोल रही है. यह कंपनी के मैनेजमेंट के अनुमानों से भी ज्यादा है. हमें उम्मीद है कि स्टोर खोलने की रफ्तार आगे और बढ़ेगी. इसके चलते वित्त वर्ष 2028 के लिए इंटरनेशनल बिजनेस के EBITDA अनुमान में 17% की बढ़ोतरी की गई है.’

वीडियो: US मिडटर्म चुनाव हारे ट्रंप, अब इस बात पर अड़ गए

Advertisement