दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी साल 14 अप्रैल के दिन उद्घाटन किया था. बताया गया था कि इसे 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से बना है. एक्सप्रेस वे को खुले हुए 3 महीने भी पूरे नहीं हुए कि कंस्ट्रक्शन में 'छेद' दिखने लगे हैं. आरोप है कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं. इतने बड़े की कोई बाइक वाला जा रहा हो, तो शायद बैलेंस बिगड़ने से गिर भी जाए.
₹12000 करोड़ के दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर गड्ढे, पीएम मोदी ने 14 अप्रैल को ही उद्घाटन किया था
Dehradun Delhi Expressway potholes: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें बड़े-बड़े गड्ढे दिखाई दे रहे हैं. इन गड्ढों के कारण कई गाड़ियों के खराब होने का भी दावा किया गया. इस एक्सप्रेस को बने हुए 3 महीेन भी पूरे नहीं हुए हैं.


पॉटहोल के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. एक शख्स सड़क के बीचोबीच दो बड़े गड्ढे दिखाता है. फिर अपनी एक खराब बस भी दिखाता है. वीडियो बनाने वाला शख्स दावा करता है कि सिर्फ यही बस नहीं, बल्कि कई और गाड़ियों को भी इसी वजह से नुकसान हुआ है.
मामले पर सियासत भी शुरू हो गई है. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अपने-अपने ऑफिशियल अकाउंट्स से वीडियो पोस्ट कर कुछ सवाल उठाए हैं. कांग्रेस पार्टी ने लिखा,
“नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था. लेकिन 12,000 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एक्सप्रेसवे में 2 महीने बाद ही बड़े-बड़े गड्ढे हो गए. ये दिखाता है कि इस एक्सप्रेसवे को बनाने में जमकर भ्रष्टाचार और पैसों का बंदरबांट किया गया है. ये पहला ऐसा मामला नहीं है, पूरे देश में पुल हो या सड़क, हाईवे या पानी की टंकी, रेलवे स्टेशन हो या एयरपोर्ट की छत- हर ओर इंफ्रास्ट्रक्चर ढह रहा है.”
आम आदमी पार्टी ने भी इसी वीडियो को पोस्ट में लगाया. और लिखा,
“1200 करोड़ रुपये खर्च कर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे बनाया गया, लेकिन कुछ ही वक्त में मोदी सरकार का विकास सबके सामने आ गया.”
हालांकि पोस्ट में AAP ने 12 हजार करोड़ को गलती से 1200 करोड़ लिखा है.
एक्सप्रेव पर सिर्फ पॉलिटिकल पार्टीज के रिएक्शन नहीं आ रहे हैं, बल्कि आम यूजर्स भी गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. इसलिए इसकी हकीकत जांचने के लिए इंडिया टुडे से जुड़े पत्रकार शरद मलिक मौके पर पहुंचे.
ये भी पढ़ें: MP में अस्पताल 6 साल से सिर्फ कागजों पर, बिल्डिंग बनी नहीं लेकिन 87 लोगों का स्टाफ मिल गया
पता लगा कि ये गड्ढे उत्तर प्रदेश के जनपद शामली के करीब आए हैं. जो वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया जा रहा है, वो यहीं का है. NHAI इन्हें भरने की कोशिश में लगा है.
एक्सप्रेस-वे से 6 घंटे का सफर 2 घंटे में पूरादिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे दिल्ली से देहरादून की दूरी को 210 किमी और सफर के समय को 6-7 घंटे से घटाकर मात्र 2.5 घंटे करता है. ये सिक्स लेन का एक्सेस-कंट्रोल्ड हाईवे है, जिसपर गाड़ियों की रफ्तार 100 किमी/घंटा तय है. इसकी सबसे बड़ी खासियत राजाजी नेशनल पार्क से गुजरने वाला 12 किमी लंबा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर है, जो एशिया में सबसे बड़ा है. जानवरों की सुरक्षा के लिए इसमें साउंडप्रूफ बैरियर लगाए गए हैं और 'नो हॉर्न' नियम लागू है. मुख्य लेन पर दोपहिया और धीमी गाड़ियों की एंट्री बंद है.
वीडियो: भरत तिवारी कथित फर्जी एनकाउंटर में हत्या की FIR वाले DSP को 7 दिन में नई पोस्टिंग कैसे मिल गई?


















