दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रोटेस्ट में सिर्फ नाराजगी और नारे भर नहीं हैं, बल्कि घरों के भीतर पैदा हुए वैचारिक टकराव की कहानियां भी हैं. कोई अपने भविष्य को लेकर परेशान है, तो कोई अपने परिवार और दोस्तों से सिर्फ इसलिए दूर हो गया है क्योंकि इस मुद्दे पर दोनों की सोच अलग है. इसी प्रोटेस्ट में 'द लल्लनटॉप' से बातचीत में एक छात्रा ने बताया कि यह उनका पहला प्रोटेस्ट है, लेकिन जिन मुद्दों को लेकर वे सड़क पर उतरी हैं, उन्हें लेकर उनकी लड़ाई अब घर और दोस्तों तक पहुंच चुकी है.
मम्मी BJP सपोर्टर, दोस्त नाराज, लड़कर आई... लड़की ने CJP प्रोटेस्ट के लिए सबसे लोहा लिया
दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे 'Cockroach Janta Party' के प्रोटेस्ट को लेकर लोगों में वैचारिक मतभेद हैं. इस वजह से परिवार और दोस्तों में टकराव पैदा हो गया है, जिससे वे अपनों से दूर होने को मजबूर हैं. लल्लनटॉप से बातचीत में एक प्रोटेस्टर दक्षिका ने अपनी कहानी बताई है.


दक्षिका, जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी से क्लीनिकल रिसर्च में मास्टर्स कर रही हैं. उन्होंने
“मैं भी एक स्टूडेंट हूं और मैंने भी बहुत सारे ऐसे पेपर देखे हैं जिनमें हमें बहुत परेशानी हुई है.”
दक्षिका ने अपनी छोटी बहन का जिक्र करते हुए कहा कि उसने भी नीट की परीक्षा दी थी, लेकिन पेपर लीक ने उसे मानसिक रूप से परेशान किया. उन्होंने यह भी बताया, "मेरी मम्मी भारतीय जनता पार्टी (BJP) को सपोर्ट करती हैं और मैं उनसे लड़कर यहां आई हूं."
किस वजह से है मतभेद?उन्होंने बताया कि दोनों के बीच अक्सर बहस होती है, लेकिन कोई एक-दूसरे को अपनी बात नहीं समझा पाता. जब उनसे पूछा गया कि दोनों के तर्क क्या हैं, तो दक्षिका ने कहा कि उनकी मां का मानना है कि मौजूदा सरकार के समय उन्हें नौकरी मिली, इसलिए सरकार अच्छी है. वहीं, दक्षिका का कहना है कि सरकार के सामने कई गंभीर मुद्दे हैं. उनके मुताबिक,
"मैं कन्विंस करती हूं. वो एक दिन के लिए थोड़ा कन्विंस होती हैं, फिर वही हो जाती हैं. लेकिन मैं आखिर तक समझाऊंगी. हमारे पेपर लीक हो रहे हैं... पेट्रोल के रेट बढ़ गए हैं... और ऐसे 50 मुद्दे हैं जिन्हें अभी भी गिना सकते हैं, लेकिन उनके कान पर जूं तक नहीं रेंग रही."
इस आंदोलन का असर सिर्फ परिवार तक सीमित नहीं रहा. दक्षिका ने बताया कि हाल ही में उनकी तीन साल पुरानी दोस्ती भी इसी वजह से टूट गई. उन्होंने कहा कि उनकी एक करीबी दोस्त सोशल मीडिया पर प्रोटेस्ट के विरोध में पोस्ट कर रही थी, जिसके बाद दोनों के रिश्ते खत्म हो गए. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर ऐसे कई उदाहरण देखने को मिल रहे हैं, जहां लोग सालों पुरानी दोस्तियां खत्म कर रहे हैं. उनके मुताबिक,
"सात-आठ साल की दोस्तियां टूट रही हैं, क्योंकि लोगों को पता लग रहा है कि उनकी विचारधारा अलग है."
जब उनसे पूछा गया कि अगर राजनीतिक दलों के नेता निजी जीवन में एक-दूसरे से रिश्ते निभा सकते हैं, तो आम लोग क्यों नहीं. इस पर दक्षिका ने कहा कि नेताओं और आम लोगों की परिस्थितियां अलग हैं. उन्होंने कहा, “वो नेता लोग सीरियस नहीं हैं किसी भी चीज को लेकर. हमें हमारे फ्यूचर की चिंता है.”
'लगेगी आग तो आएंगे घर कई जद में'बातचीत के आखिर में लल्लनटॉप के रिपोर्टर विकास वर्मा ने उनसे पूछा कि कैमरे के जरिए वह अपनी मां से क्या कहना चाहेंगी. इस पर दक्षिका ने भावुक अंदाज में कहा,
"मम्मी, आपको सपोर्ट करना पड़ेगा. चाहे आज करो, पांच साल बाद करो, चाहे दस साल बाद करो, लेकिन करना पड़ेगा. क्योंकि आग यहां लगी है, तो आपके घर तक भी आएगी."
ये भी पढ़ें: बच्चे बहुत हिम्मतवाले, ये पीढ़ी नाम रोशन करेगी... सलमान खान CJP प्रोटेस्ट के समर्थन में उतरे
दिल्ली से बाहर भी प्रदर्शन'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 20 जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है. 20 जुलाई को CJP के संसद मार्च के दौरान झड़प हुई थी. सुरक्षाबलों ने कई प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया.
यह आंदोलन दिल्ली से बाहर भी फैल गया है. बिहार, तमिलनाडु, गोवा, महाराष्ट्र और राजस्थान में भी प्रदर्शनों की खबरें आई हैं. पटना में, गवर्नर हाउस की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस, वॉटर कैनन और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया. कई दूसरे राज्यों में भी ऐसे ही प्रदर्शन हुए.
वीडियो: देशभर में फैला CJP प्रदर्शन, मुंबई में बिना अनुमति प्रदर्शन पर 13 FIR दर्ज













