The Lallantop

जंतर मंतर प्रोटेस्ट में घायल पुलिसकर्मियों के परिवार की PC, 'खून से सनी शर्ट...सिर पर टांके...'

Delhi Police family PC: चलो संसद मार्च के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों के घरवालों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उनका दावा है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर जूतों, चप्पलों, पत्थरों से हमला किया गया था. SI की बेटी का दावा है कि उनके पिता की यूनिफॉर्म खून से लाल थी.

Advertisement
post-main-image
CJP प्रोटेस्ट में घायल दिल्ली पुलिसकर्मियों के घरवालों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. (फोटो- स्क्रीनग्रैब)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली पुलिसकर्मियों के परिवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में 20 जुलाई को 'चलो संसद' मार्च के दौरान हुई हिंसा में कई पुलिसकर्मियों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी दी।
  • 'चलो संसद' मार्च का आयोजन 'कॉकरोच जनता पार्टी' के तहत हुआ था, जिसमें भीड़ ने पुलिस कर्मियों पर पथराव और हिंसात्मक हमले किए, जिससे पुलिसकर्मी घायल हुए।
  • घटना के बाद पुलिसकर्मियों के परिवारों ने कोर्ट में केस दर्ज करवाया तथा सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ आपत्तिजनक प्रचार के खिलाफ आवाज़ उठाई।

दिल्ली पुलिसकर्मियों के घरवालों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए ‘चलो संसद’ मार्च वाले दिन के हालात के बारे में बताया. परिवार के सदस्यों का आरोप है कि उस दिन हुई हिंसा में कई पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल थे. ये मार्च ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के बैनर तले हुई थी. चार पुलिसकर्मियों के घरवाले प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए. उनका दावा है कि प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने दिल्ली पुलिस पर पथराव किया. एक सब-इंस्पेक्टर की बेटी का दावा है कि भीड़ ने उनके पिता को मार-मार कर अधमरा कर दिया. जब वे घर पहुंचे तो उनकी यूनिफॉर्म खून से सनी हुई थी. 

Advertisement
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चलाया वीडियो

कॉन्फ्रेंस की शुरुआत एक वीडियो से हुई. दिल्ली पुलिस के एसीपी की पत्नी अवनीत कौर ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रदर्शन के दौरान कई वीडियो वायरल हुए. उनका दावा है कि प्रदर्शन में कई पुलिसकर्मी घायल हुए. वीडियो में 20 जुलाई का मंज़र दिखाया गया है. घायल पुलिसकर्मी वीडियो में हाइलाइटेड हैं. 

अवनीत कौर ने बताया कि 20 जुलाई की रात उनके और उनकी दो साल की बेटी के लिए बहुत मुश्किल थी. उस दिन मेरे पति के शरीर पर चोट के निशान थे. उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि पुलिसवाले अपनी वर्दी में ड्यूटी पर जाते हैं और पीछे उनके घरवाले उनके सुरक्षित लौटने की प्रार्थना करते हैं. 

Advertisement
SI की बेटी ने क्या बताया?

दिल्ली पुलिस के SI की बेटी कुंजल दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा हैं. उन्होंने कहा, 

‘मेरे पापा प्रोटेस्ट साइट पर सबसे आगे खड़े थे, जहां बैरिकेड्स लगे थे. पापा जब भी घर आते थे वो कहते थे कि अब ये स्टूडेंट प्रोटेस्ट नहीं लग रहा. इसमें एंटी-सोशल एलिमेंट जुड़ चुके हैं. जंतर-मंतर स्टेज के पास पापा को भीड़ खींच कर ले गई और उन्हें मार-मारकर अधमरा कर दिया. करीब 4 घंटे तक वो बेहोश रहे. जब उन्हें रात को घर लाया गया उनकी यूनिफॉर्म पूरी लाल थी. उनके सिर पर चार टांके आए थे.’ 

कुंजल का दावा है कि सोशल मीडिया पर उनके पिता को क्रिमिनल बताया गया. जब उन्हें पता चला कि उनके पापा के खिलाफ केस किया जा रहा तब वे भी दूसरे पुलिसकर्मियों के घरवालों के साथ कोर्ट पहुंच गईं. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: स्टूडेंट प्रोटेस्ट के उस गाने की कहानी, जिससे Gen-Z दिल्ली पुलिस को ट्रोल कर रहे

दूसरे पुलिसकर्मियों के परिवार ने भी बताए हालात

दिल्ली पुलिस के ASI की पत्नी सीमा के मुताबिक उनके पति 33 साल से पुलिस में हैं. उन्होंने बताया कि मार्च वाले दिन वो घर से जल्दी निकले थे. 11 बजे जब उनकी बात हुई तो उन्हें बताया गया कि जंतर-मंतर पर भीड़ बढ़ गई है. इसके बाद सीधे शाम को बात हुई तब वो लोक नायक अस्पताल में भर्ती थे. उन्होंने कहा,

‘मेरे पति ने कहा कि भीड़ बहुत उग्र हो गई थी. पुलिसकर्मियों पर गमलों, जूते-चप्पलों, पत्थरों से हमले किए गए. बैरिकेड्स भी तोड़े गए. अगर पुलिसिया हेल्मेट न होती तो जान भी जा सकती थी.’

वहीं एक और एसीपी के बेटे लक्ष्य सिंह बिष्ट ने दावा किया कि पथराव के दौरान उनके पिता के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं. 

वीडियो: CJP Protest में जाने वालों को दिल्ली पुलिस लेटर भेज रही?

Advertisement