दिल्ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रोटेस्ट के ऐलान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. राजधानी में जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है, पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है. संवेदनशील इलाकों पर खास नजर रखी जा रही है. दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है, लेकिन CJP मेंबर्स और सपोर्टर्स के दिल्ली पहुंचने की आशंका को देखते हुए सुरक्षा बंदोबस्त में बढ़ोतरी की गई है. मेट्रो, रेलवे, रोड ट्रैफिक और बाजारों पर भी इसका असर पड़ रहा है.
CJP Protest: 20000 जवान, 300 कैमरे, 12 डिटेंशन सेंटर... दिल्ली की किलेबंदी की 10 बड़ी बातें
10 अक्टूबर को CJP Protest होने पर सुरक्षा व्यवस्था संभालना Delhi Police के लिए एक बड़ी चुनौती है. प्रदर्शन को लेकर कई बड़े कदम उठाए गए हैं. नई दिल्ली इलाके को एक तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए दिल्ली में 20 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की तैयारी है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि लोगों को हिरासत में रखने के लिए 12 डिटेंशन सेंटर तैयार किए गए हैं. संवेदनशील जगहों पर 300 से ज्यादा CCTV कैमरे लगाए गए हैं. मोबाइल इंटरनेट पर रोक, मेट्रो स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट बंद करने और ट्रेनों को रद्द करने जैसे बड़े कदम भी उठाए गए हैं.
CJP प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली को छावनी में तब्दील करने के 10 बड़े पॉइंट्स.
दिल्ली में प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया जा रहा है. केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस प्रमुखों (DGP) को पत्र लिखकर दिल्ली पुलिस के साथ तालमेल बिठाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा है.
2. जंतर-मंतर के आसपास सात लेयर की बैरिकेडिंगजंतर-मंतर, जनपथ, चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर के आसपास करीब डेढ़ किलोमीटर का दायरा बेहद सेंसेटिव माना गया है. यहां 6,500 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाने की तैयारी है. आने-जाने वाले रास्तों पर सात लेयर में बैरिकेड लगाए गए हैं. नई दिल्ली जिले को 20 से ज्यादा जोनों में बांटा गया है.
3. 12 डिटेंशन सेंटर तैयारCJP प्रोटेस्ट के दौरान अगर लोगों को हिरासत में लेने की जरूरत पड़ती है, तो उन्हें रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने 12 डिटेंशन सेंटर तैयार किए हैं. अधिकारियों ने जवानों को संयम बरतने और किसी भी उकसावे में ना आने के निर्देश दिए हैं. जवानों को जंतर-मंतर पर हुए पिछले CJP प्रोटेस्ट के एक्सपीरियंस से सीख लेने की सलाह भी दी गई है.
नई दिल्ली जिले के सेंसेटिव इलाकों में 300 से ज्यादा CCTV कैमरे लगाए गए हैं. इनमें ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग की फैसिलिटी भी है. एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस और उससे ऊपर के रैंक के अधिकारियों समेत सीनियर पुलिस अफसरों को बॉडी कैमरे दिए गए हैं. करीब 100 फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर की तैनाती की जानकारी है, ताकि प्रोटेस्ट के दौरान समय रहते हर अहम घटना को रिकॉर्ड किया जा सके.
5. चार किलोमीटर के दायरे में मोबाइल इंटरनेट बंदजनपथ-कर्तव्य पथ चौराहे के चार किलोमीटर के दायरे में 9 अक्टूबर रात 10 बजे से 10 अक्टूबर रात 10 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सर्विस बंद रखने का आदेश है. केंद्रीय गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने आदेश जारी किया, जिसका असर एयरटेल, जियो, वोडाफोन-आइडिया और महानगर टेलीकॉम निगम लिमिटेड (MTNL) के कंज्यूमर्स पर होगा.
6. 45 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट बंददिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों पर 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 10 अक्टूबर शाम 6 बजे तक एंट्री-एग्जिट गेट बंद रहेंगे. इनमें केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, पटेल चौक, जनपथ और नई दिल्ली जैसे स्टेशन शामिल हैं. यात्रियों को सफर से पहले जानकारी लेने की सलाह दी गई है.
नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर बाकी सभी संबंधित मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी. नमो भारत के दो स्टेशन- सराय काले खां और न्यू अशोक नगर भी 9 अक्टूबर की रात 9 बजे से 10 अक्टूबर की रात 10 बजे तक बंद रहेंगे.
7. 254 ट्रेनें रद्दसुरक्षा इंतजामों के चलते 10 अक्टूबर सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच 254 ट्रेनें रद्द की गई हैं. इनमें 75 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें और 179 लोकल ट्रेनें शामिल हैं. दिल्ली को ग़ाज़ियाबाद, मेरठ, पानीपत और कुरुक्षेत्र जैसे शहरों से जोड़ने वाली ट्रेन सर्विस पर असर पड़ा है.
नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों से सफर करने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस चेक कर लें. पुरानी दिल्ली, आनंद विहार और दिल्ली कैंटोनमेंट रेलवे स्टेशन चालू रहेंगे.
8. 30 सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जनदिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने करीब 30 सड़कों के हिस्सों पर ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका जताई है. जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, जनपथ और धौला कुआं जैसे इलाकों की आवाजाही पर असर पड़ सकता है. लोगों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है. रेलवे स्टेशन, इंटर-स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) या एयरपोर्ट अलग से समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है.
9. बाजार और शराब की दुकानें बंददिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को शराब की दुकानें बंद रखने का फैसला किया गया है. नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन ने कनॉट प्लेस की दुकानों, दफ्तरों, रेस्टोरेंट आदि को 10 अक्टूबर को बंद रखने की सलाह दी है. भागीरथ पैलेस और चांदनी चौक के बाजारों ने भी बंद रहने का ऐलान किया.
10. यूपी समेत आसपास के इलाकों में अलर्टदिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के जिलों में पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं. ग़ाज़ियाबाद, नोएडा, मेरठ और बरेली समेत कई इलाकों में निगरानी बढ़ाई गई है. सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है. गौतम बुद्ध नगर में 10 से 20 अक्टूबर तक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू की गई है.
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के बाद 'हैरान', बोले- 'यकीन करना मुश्किल'
कुल मिलाकर, CJP के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है. इसका असर केवल जंतर-मंतर तक सीमित नहीं है, बल्कि मेट्रो, ट्रेन, सड़क यातायात और बाजारों तक पहुंच गया है.
वीडियो: जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रोटेस्ट, सोनम वांगचुक कहां हैं?













